नागपुर में 65 किलो गांजा जब्त, पारडी ट्रैफिक जोन की बड़ी कार्रवाई; टैक्सी कार के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

Nagpur Crime News: नागपुर के पारडी ट्रैफिक जोन ने टैक्सी कार से 65 किलो गांजा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। ओडिशा से हैदराबाद ले जाई जा रही खेप का भंडाफोड़ हुआ।
65 kg of Ganja Seized in Nagpur: Major Operation by Pardi Traffic Zone; Two Smugglers Arrested from Taxi
नागपुर गांजा तस्करी, पारडी ट्रैफिक जोन,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

Nagpur Crime Ganja Seized News: नागपुर के पारडी ट्रैफिक जोन ने टैक्सी कार में गांजा की तस्करी कर रहे 2 आरोपियों को पकड़ा। ओडिशा से 65 किलो माल नागपुर के रास्ते हैदराबाद ले जाया जा रहा था। पकड़े गए आरोपियों में श्रीकाकुलम, आंध्र प्रदेश निवासी वाई। चिरंजीव मेघेश्वर राव (36) और विशाखापट्टनम निवासी के।

भीमा राजू लक्ष्मण राव (30) का समावेश है। सोमवार की सुबह पारडी ट्रैफिक जोन के एपीआई रविंद्र शेंगड़े, पीएसआई विनोद सोलव, हेड कांस्टेबल विनोद वड़स्कर, मंगेश लांजेवार, रविंद्र लोहारे और उल्हास चव्हाण हैदराबाद बाईपास रोड पर शर्मा ढाबा के पास ऑपरेशन यू-टर्न के तहत ड्रंकन ड्राइव की कार्रवाई कर रहे थे।

पुलिस ने जांच के लिए ए.पी.30-टी.वी. 1346 नंबर की टैक्सी कार को रोका। चालक चिरंजीव की जांच करने पर निगेटिव होने का पता चला। पुलिस ने उससे नाम-पता पूछा तो वह घबराने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने गाड़ी के दस्तावेज मांगे। कार के भीतर से बदबू भी आ रही थी। पुलिस ने उसे डिक्की खोलने को कहा। एक टीन के पतरे के नीचे पुलिस को गांजा दिखाई दिया।

टैक्सी से गांजा तस्करी, दो आरोपी गिरफ्तार

  • आरोपियों ने बताया कि उन्हें ओडिशा से 65 किलो माल लेकर हैदराबाद पहुंचाने के लिए दिया गया था।
  • तत्काल कंट्रोल रूम की जानकारी दी गई और पारडी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
  • पुलिस माल भेजने वाले का पता लगा रही थी। किसी को संदेह न हो, इसलिए तस्करी में टैक्सी गाड़ी का उपयोग किया गया
Navbharat Live
navbharatlive.com