- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Sakoli Farmer Burnt Death While Extinguishing Farm Fire
Bhandara News: आग बुझाते समय किसान की जलकर मौत, साकोली तहसील के तालाब वार्ड क्षेत्र में हादसा
Sakoli Accident News: साकोली के तालाब वार्ड क्षेत्र में खेत में लगी आग बुझाने के दौरान 65 वर्षीय किसान रामदास निंबेकर की जलकर मौत हो गई। हादसे में मक्का की फसल भी पूरी तरह नष्ट हो गई।

Farm Fire (सोर्सः एआय जनरेटेड फोटो-सोशल मीडिया)
Sakoli Farm Fire News: साकोली तहसील के तालाब वार्ड क्षेत्र में अपने खेत में लगी भीषण आग बुझाने के प्रयास में 65 वर्षीय किसान की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक किसान का नाम तालाब वार्ड, साकोली निवासी रामदास गोखलु निंबेकर है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, साकोली स्थित गट क्रमांक 528 में रामदास निंबेकर ने अपनी 56 आर कृषि भूमि में मक्का की फसल लगाई थी। सुबह करीब 10 बजे अचानक खेत में आग लग गई।
रामदास निंबेकर ने अपनी जान की परवाह किए बिना आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लेकिन आग की तेज लपटों में वे खुद फंस गए और गंभीर रूप से झुलसने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। खेत से धुआं उठता देख आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
ये भी पढ़े: NEET Paper Leak का केंद्र बना महाराष्ट्र, नागपुर-चंद्रपुर में भी CBI की छापेमारी, अब तक 10 गिरफ्तार
सम्बंधित ख़बरें
कांग्रेस तहसील अध्यक्ष भारसाकले का इस्तीफा, दर्यापुर में फिर खुलकर सामने आई गुटबाजी
उल्हासनगर में नाम बदलकर हिंदू लड़की से शादी; बिहार ले जाकर हिजाब पहनने और गोमांस खाने के लिए किया मजबूर
ट्रैफिक पर टूटा सीपी ओला का हंटर, दुकानदारों और वाहन चालकों को सख्त हिदायत
सूरज का कहर जारी, भंडारा जिले का तापमान 43 डिग्री पर स्थिर, जलसंकट और बिजली कटौती बढ़ी
मक्का फसल पूरी तरह जलकर खाक
हादसे में निंबेकर की मक्का फसल पूरी तरह जल गई। आग की चपेट में पड़ोसी किसान हरिचंद्र कापगते का खेत भी आ गया। घटना की सूचना मिलते ही साकोली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक राजू सालवे कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने शासन और प्रशासन से दोनों प्रभावित किसान परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
Sakoli farmer burnt death while extinguishing farm fire
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IND vs AFG: जडेजा-अक्षर की जगह सुथार और दुबे की टेस्ट में एंट्री, फर्स्ट क्लास में ऐसा रहा है रिकॉर्ड
May 19, 2026 | 07:53 PMUjjain News: कौड़ी के भाव खरीड़ी गई महाकाल मंदिर के पास जमीन? रजिस्ट्री में BJP विधायक चिंतामणि मालवीय का नाम!
May 19, 2026 | 07:45 PMMohan Yadav Amit Shah Meeting: मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल हुए सीएम डॉ. यादव; बस्तर की कला को सराहा
May 19, 2026 | 07:43 PMBhandara News: आग बुझाते समय किसान की जलकर मौत, साकोली तहसील के तालाब वार्ड क्षेत्र में हादसा
May 19, 2026 | 07:40 PMIPL 2026 में 16 विकेट लेकर 24 साल के प्रिंस यादव ने सेलेक्टर्स का जीता दिल, डायरेक्ट वनडे टीम में मिली एंट्री
May 19, 2026 | 07:30 PMMP Transfer Policy : मोहन कैबिनेट की बैठक में नई तबादला नीति को मिलेगी मंजूरी, प्रशासनिक तबादलों की लिमिट तय
May 19, 2026 | 07:18 PMसागर में सोता कानून! SP बंगले के सामने आधी रात को पथराव और गाली-गलोच; बदमाशों ने तोड़े 4 कारों के शीशे
May 19, 2026 | 07:09 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














