Maharashtra Top 10 News: रोहित पवार के PA की बेटी की मौत से नागपुर वर्ल्ड रिकॉर्ड तक, पढ़ें आज की बड़ी खबरें

Maharashtra News Today: ढोल-ताशा के वर्ल्ड रिकॉर्ड से गूंजा नागपुर, वहीं बारामती में रोहित पवार के PA की बेटी की संदिग्ध मौत से फैली सनसनी; पढ़ें महाराष्ट्र की 10 बड़ी खबरें।
maharashtra top 10 news rohit pawar pa daughter nagpur dhol tasha record
रोहित पवार और देवेंद्र फडणवीस(सोर्स: एआई फोटो)
Published on
Updated on

Maharashtra Top 10 News Updates: महाराष्ट्र की प्रमुख खबरों में आज दुख और गर्व दोनों का अनोखा संगम देखने को मिला। एक ओर जहां बारामती में रोहित पवार के निजी सहायक की बेटी का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई, वहीं दूसरी ओर नागपुर में 585 ध्वजधारकों ने ढोल-ताशा की गूंज के साथ 'एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में नाम दर्ज कराकर नया इतिहास रच दिया।

इसके अलावा, मानसून के मद्देनजर पुणे प्रशासन जर्जर वाड़ों पर कड़ी कार्रवाई करने के मूड में है, तो मालेगांव में आरक्षण उपवर्गीकरण के विरोध में विशाल मोर्चा निकाला गया। सियासत, हादसों और सामाजिक हलचलों से भरी राज्य की दिनभर की 10 बड़ी खबरों का सटीक और पूरा अपडेट यहां पढ़ें।

baramati minor girl death rohit pawar p a rumor fact check ajit dashavatare
रोहित पवार(सोर्स: सोशल मीडिया)

1. रोहित पवार के PA की बेटी की मौत? सामने आया पूरा सच, जानें पवार का अजित दशावतारे से क्या है संबंध

महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) के विधायक रोहित पवार के करीबी अजित दशावतारे की 12 वर्षीय बेटी अवनी का शव रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। इस दर्दनाक वाकये के बाद से पूरे बारामती और रुई परिसर में हड़कंप मच गया है और चारों तरफ शोक की लहर दौड़ गई है। पढ़ें पूरी खबर...

maharashtra top 10 news rohit pawar pa daughter nagpur dhol tasha record
रोहित पवार के PA की बेटी की मौत? सामने आया पूरा सच, जानें पवार का अजित दशावतारे से क्या है संबंध
nagpur dhol tasha world record 4000 youth asia book of records
नागपुर ढोल ताशा (सोर्सः सोशल मीडिया)

2. 585 ध्वजधारकों ने दिखाया कमाल, नागपुर के ढोल-ताशा पथक ने रचा इतिहास, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम

आर्थिक,राजनीतिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक तौर पर देश में हमेशा अपनी एक अलग छाप छोड़ने वाले महाराष्ट्र ने एक बार फिर देश का नाम उंचाई पर पहुंचाया है। दरअसल महाराष्ट्र के नागपुर शहर में रविवार को एक नया और अनोखा इतिहास रचा गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रमुख उपस्थिति में 4000 से अधिक युवक-युवतियों ने एक साथ ढोल और ताशा वादन कर नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया है। इस सांस्कृतिक महासंगम को आधिकारिक रुप से एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कर लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

maharashtra top 10 news rohit pawar pa daughter nagpur dhol tasha record
585 ध्वजधारकों ने दिखाया कमाल, नागपुर के ढोल-ताशा पथक ने रचा इतिहास, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम
pune mc action dangerous wadas monsoon electricity water connection cut
पुणे शहर का पुराना बाड़ा(सोर्स: सोशल मीडिया)

3. मानसून में बड़े हादसे की आशंका! पुणे के 21 खतरनाक वाड़ों में बिजली-पानी बंद करने की तैयारी

पुणे- शहर के मध्यवर्ती पेठ क्षेत्रों में मानसून के दौरान जर्जर वाड़ों के गिरने की आशंका को देखते हुए पुणे महानगर पालिका (PMC) ने बड़ी कार्रवाई की है। मनपा द्वारा कराए गए स्ट्रक्चरल ऑडिट में बेहद खतरनाक (सी-1) श्रेणी में शामिल 305 वाड़ों में से 284 को सफलतापूर्वक खाली करा लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

maharashtra top 10 news rohit pawar pa daughter nagpur dhol tasha record
मानसून में बड़े हादसे की आशंका! पुणे के 21 खतरनाक वाड़ों में बिजली-पानी बंद करने की तैयारी
malegaon reservation sub classification protest anandraj ambedkar
आरक्षण उपवर्गीकरण(सोर्सः सोशल मीडिया)

4. आरक्षण उपवर्गीकरण के खिलाफ मालेगांव में महामोर्चा, आनंदराज आंबेडकर के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन

अनुसूचित जातियों के आरक्षण में उपवर्गीकरण के निर्णय के विरोध में रविवार 23 अगस्त को जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया गया। आनंदराज आंबेडकर के नेतृत्व में धड़क महामोर्चा निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने उपवर्गीकरण का निर्णय वापस लेने, अनुसूचित जातियों का आरक्षण बरकरार रखने तथा पूर्व न्यायाधीश अनंत बदर समिति की रिपोर्ट रद्द करने की मांग की। पढ़ें पूरी खबर...

maharashtra top 10 news rohit pawar pa daughter nagpur dhol tasha record
आरक्षण उपवर्गीकरण के खिलाफ मालेगांव में महामोर्चा, आनंदराज आंबेडकर के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन
suicide reason family cremated separately village and city
संभाजीनगर के परिवार की सांकेतिक फोटो(सोर्स: एआई फोटो)

5. मौत के बाद भी नहीं मिल सका परिवार! पिता का गांव तो मां-बेटे का शहर में अंतिम संस्कार, क्या थी सुसाइड की वजह?

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में खवड्या पहाड़ी पर घटित हुआ वह भयानक हादसा आज भी लोगों के रोंगटे खड़े कर देता है, जिसमें माता-पिता और उनके जवान बेटे की एक साथ मौत हो गई। लेकिन इस दर्दनाक त्रासदी का सबसे संवेदनशील पहलू यह है कि जीवन भर आपसी कलह का सामना करने वाला यह परिवार मौत के बाद भी एक न हो सका। अंतिम विदाई के समय भी इनके बीच की दूरियां साफ नजर आईं। पढ़ें पूरी खबर...

maharashtra top 10 news rohit pawar pa daughter nagpur dhol tasha record
मौत के बाद भी नहीं मिल सका परिवार! पिता का गांव तो मां-बेटे का शहर में अंतिम संस्कार, क्या थी सुसाइड की वजह?
fadnavis attacks rahul gandhi statement on women reservation bill
राहुल गांधी और देवेंद्र फडवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)

6. राहुल गांधी के खाने और दिखाने के दांत अलग! फडणवीस का बड़ा तंज, बाेले- उनकी कथनी और करनी में अंतर है

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में जेन-जी और महाराष्ट्र के युवाओं की भारी भागीदारी रही। सीएम फडणवीस ने कहा, सबसे पहले आप सबने आज देखा होगा कि जेन-जी और महाराष्ट्र के युवा (25,000 लोग) यहां मौजूद थे। किसी के लिए गाड़ी की व्यवस्था नहीं की गई और किसी को पैसा नहीं दिया गया। सभी लोग खुद से आए थे। पढ़ें पूरी खबर...

maharashtra top 10 news rohit pawar pa daughter nagpur dhol tasha record
राहुल गांधी के खाने और दिखाने के दांत अलग! फडणवीस का बड़ा तंज, बाेले- उनकी कथनी और करनी में अंतर है
bhiwandi kalyan bypass truck fire girish mahajan reaches spot
भिवंडी-कल्याण बायपास (सोर्सः सोशल मीडिया)

7. भिवंडी-कल्याण बायपास पर ट्रक में लगी आग, मंत्री गिरीश महाजन ने मौके पर संभाला मोर्चा, टला बड़ा हादसा

भिवंडी-कल्याण बायपास के पास रविवार दोपहर करीब 1 बजे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इसी मार्ग से गुजर रहे राज्य के मंत्री गिरीश महाजन की नजर घटना पर पड़ते ही उन्होंने तत्काल अपना वाहन रुकवाया और घटनास्थल पर पहुंच गए। पढ़ें पूरी खबर...

maharashtra top 10 news rohit pawar pa daughter nagpur dhol tasha record
भिवंडी-कल्याण बायपास पर ट्रक में लगी आग, मंत्री गिरीश महाजन ने मौके पर संभाला मोर्चा, टला बड़ा हादसा
amit thackeray nashik college visit student safety membership drive
अमित ठाकरे नासिक दौरा (सोर्सः सोशल मीडिया)

8. मनसे का विद्यार्थी सेना सदस्यता अभियान जोरो पर, अमित ठाकरे खुद उतरे मैदान में, नासिक के कॉलेज में दी भेट

मनसे विद्यार्थी सेना के अध्यक्ष अमित ठाकरे ने नासिक शहर के विभिन्न कॉलेजों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने न्यू सिडको उत्तम नगर स्थित कर्मवीर वावरे कॉलेज सहित आर.वाई.के. कॉलेज, के.बी.टी. इंजीनियरिंग कॉलेज, के.टी.एच.एम. कॉलेज और के.के. वाघ कॉलेज का दौरा किया। पढ़ें पूरी खबर...

maharashtra top 10 news rohit pawar pa daughter nagpur dhol tasha record
मनसे का विद्यार्थी सेना सदस्यता अभियान जोरो पर, अमित ठाकरे खुद उतरे मैदान में, नासिक के कॉलेज में दी भेट
vile parle accident mithibai college biker arrested juhu police
क्राइम सीन की फोटो(सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

9. सीसीटीवी से खुला मुंबई हिट-एंड-रन का राज, बाइक सवार इंजीनियरिंग छात्र गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

मुंबई के विले पार्ले में हिट-एंड-रन मामले के आरोपी को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विले पार्ले में मिठीबाई कॉलेज के पास एनएस रोड नंबर 1 पर सड़क पार करते समय 15 साल की एक लड़की 'हिट-एंड-रन' हादसे में घायल हो गई। यह लड़की भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक है। पढ़ें पूरी खबर...

maharashtra top 10 news rohit pawar pa daughter nagpur dhol tasha record
सीसीटीवी से खुला मुंबई हिट-एंड-रन का राज, बाइक सवार इंजीनियरिंग छात्र गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
sanjay raut nashik corruption jamner pattern
संजय राऊत (सोर्सः सोशल मीडिया)

10. जामनेर पैटर्न में हो रही महाराष्ट्र की लूट, नासिक में कथित भ्रष्टाचार पर संजय राऊत का जोरदार निशाना

शिवसेना नेता संजय राऊत ने महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार के कथित मामलों को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नासिक में स्मार्ट सिटी के कामों से लेकर आगामी कुंभमेले की तैयारियों तक विभिन्न व्यवहारों में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं होने का दावा करते हुए उन्होंने इसे जामनेर पैटर्न बताया है। विभिन्न व्यवहारों में मंत्रियों के दामादों को 27 से 28 करोड़ रुपये कमीशन के रूप में मिलने का आरोप भी उन्होंने लगाया है। पढ़ें पूरी खबर...

maharashtra top 10 news rohit pawar pa daughter nagpur dhol tasha record
जामनेर पैटर्न में हो रही महाराष्ट्र की लूट, नासिक में कथित भ्रष्टाचार पर संजय राऊत का जोरदार निशाना
Navbharat Live
navbharatlive.com