मनसे का विद्यार्थी सेना सदस्यता अभियान जोरो पर, अमित ठाकरे खुद उतरे मैदान में, नासिक के कॉलेज में दी भेट

Nashik Colleges Security: मनसे विद्यार्थी सेना प्रमुख अमित ठाकरे ने नासिक के विभिन्न कॉलेजों का दौरा कर छात्र सुरक्षा का मुद्दा उठाया। कॉलेज प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए।
amit thackeray nashik college visit student safety membership drive
अमित ठाकरे नासिक दौरा (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Amit Thackeray Nashik Visit: मनसे विद्यार्थी सेना के अध्यक्ष अमित ठाकरे ने नासिक शहर के विभिन्न कॉलेजों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने न्यू सिडको उत्तम नगर स्थित कर्मवीर वावरे कॉलेज सहित आर.वाई.के. कॉलेज, के.बी.टी. इंजीनियरिंग कॉलेज, के.टी.एच.एम. कॉलेज और के.के. वाघ कॉलेज का दौरा किया।

इन सभी संस्थानों के बाहर बैनर यूनिट का उद्घाटन करते हुए उन्होंने छात्रों से सीधा संवाद किया और मनसे विद्यार्थी सेना के सदस्यता अभियान की समीक्षा की। दौरे के दौरान सिडको स्थित कॉलेज में छात्राओं और विद्यार्थियों ने बाहरी युवकों द्वारा परिसर में आकर परेशान करने तथा छेड़छाड़ करने की शिकायतें दर्ज कराईं।

amit thackeray nashik college visit student safety membership drive
राज ठाकरे के सीएम को लिखे लेटर पर भड़के अमित साटम, बोले- कुछ लोग सिर्फ घर पर बैठ कर पोस्ट करते हैं

कॉलेज सुरक्षा पर दिया जोर

इस पर अमित ठाकरे ने कॉलेज के प्राचार्यों और प्राध्यापकों को निर्देश दिए कि बाहरी युवाओं को परिसर में अनावश्यक प्रवेश न दिया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महाविद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है। ठाकरे ने छात्रों को आश्वस्त किया कि यदि भविष्य में बाहरी तत्वों द्वारा किसी भी छात्र को परेशान किया गया, तो वे स्वयं इस मामले का संज्ञान लेंगे।

बाहरी तत्वों से सुरक्षा का दिया आश्वासन

उनके इस दौरे से छात्रों को अपनी समस्याएं सीधे नेतृत्व के समक्ष रखने का अवसर मिला। इस अवसर पर राज्य महासचिव गजानन काले, एड. स्नेहल भाड़ारकर, राज्य सचिव सोनाली पाटिल, प्रमोद मांढरे, जिलाध्यक्ष अंकुश पवार, विद्यार्थी सेना जिलाध्यक्ष ललित बाघ, मनसे शहराध्यक्ष सुदाम कोंबडे सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और शिक्षक उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com