राहुल गांधी के खाने और दिखाने के दांत अलग! फडणवीस का बड़ा तंज, बाेले- उनकी कथनी और करनी में अंतर है

Devendra Fadnavis On Rahul Gandhi: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री CM फडणवीस ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर उन्होंने राहुल गांधी की कथनी और करनी में अंतर बताया।
fadnavis attacks rahul gandhi statement on women reservation bill
राहुल गांधी और देवेंद्र फडवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Fadnavis Attacks Rahul Gandhi: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में जेन-जी और महाराष्ट्र के युवाओं की भारी भागीदारी रही।

सीएम फडणवीस ने कहा, सबसे पहले आप सबने आज देखा होगा कि जेन-जी और महाराष्ट्र के युवा (25,000 लोग) यहां मौजूद थे। किसी के लिए गाड़ी की व्यवस्था नहीं की गई और किसी को पैसा नहीं दिया गया। सभी लोग खुद से आए थे।

वर्ल्ड रिकॉर्ड और नया दिशा-निर्देश

कुल 1.25 लाख लोगों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। खास तौर पर महाराष्ट्र की ढोल की परंपरा को दिखाते हुए 585 ध्वजधारकों की टीम ने हिस्सा लेकर यहां एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

शिक्षा हो, कौशल हो, स्टार्टअप हो, स्पोर्ट्स हो, कला हो हर चीज में एक बड़ी सहभागिता, हमारे जेन-जी की दिशा क्या है, यह दिखाने वाला यह कार्यक्रम था।

fadnavis attacks rahul gandhi statement on women reservation bill
जामनेर पैटर्न में हो रही महाराष्ट्र की लूट, नासिक में कथित भ्रष्टाचार पर संजय राऊत का जोरदार निशाना

राहुल गांधी पर निशाना

मुख्यमंत्री फडणवीस ने लोकसभा के विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, जहां तक राहुल गांधी का सवाल है, वे स्टेज पर आकर तो महिला सशक्तीकरण की बात करते हैं, लेकिन महिलाओं को अधिकार देने का सबसे क्रांतिकारी कदम महिला आरक्षण बिल है, जिसका राहुल गांधी विरोध कर रहे हैं।

जिसके खिलाफ वोट कर रहे हैं। वे महिलाओं को अधिकार देना नहीं चाहते, मेरा ऐसा मानना है, उनके खाने के दांत अलग हैं और दिखाने के दांत अलग हैं।

fadnavis attacks rahul gandhi statement on women reservation bill
सीसीटीवी से खुला मुंबई हिट-एंड-रन का राज, बाइक सवार इंजीनियरिंग छात्र गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

पुणे में राहुल का बयान

बता दें कि राहुल गांधी ने शनिवार को पुणे में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को देश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए पितृसत्तात्मक सोच पर हमला किया था। उन्होंने कहा था कि महिलाओं को दूसरों पर निर्भर बनाकर रखना 'मनुस्मृति की मानसिकता' का हिस्सा है और महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए आगे आना चाहिए।

छात्रों की गूंज अभियान

छात्रों की गूंज कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 17 जून 2026 को राजस्थान के कोटा शहर से की थी। इसका मुख्य उद्देश्य पेपर लीक, परीक्षा रद्द होने, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और बेरोजगारी जैसे युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को उठाना है।

कोटा के बाद इसके अन्य कार्यक्रम 17 जुलाई को देहरादून, 8 अगस्त को प्रयागराज और 22 अगस्त को पुणे में आयोजित किए गए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com