सीसीटीवी से खुला मुंबई हिट-एंड-रन का राज, बाइक सवार इंजीनियरिंग छात्र गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Mumbai Hit And Run Case: मुंबई के विले पार्ले में 15 वर्षीय लड़की को टक्कर मारने वाले बाइक सवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। CCTV की मदद से जुहू पुलिस ने आरोपी छात्र को पकड़ा।
vile parle accident mithibai college biker arrested juhu police
क्राइम सीन की सांकेतिक फोटो(सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Vile Parle Accident Mithibai College Biker Arrested: मुंबई के विले पार्ले में हिट-एंड-रन मामले के आरोपी को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विले पार्ले में मिठीबाई कॉलेज के पास एनएस रोड नंबर 1 पर सड़क पार करते समय 15 साल की एक लड़की 'हिट-एंड-रन' हादसे में घायल हो गई। यह लड़की भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक है।

CCTV फुटेज से पकड़ा गया आरोपी

हादसे के बाद मोटरसाइकिल सवार मौके से भाग गया था। मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया और सीसीटीवी फुटेज की मदद से बाइकर को पकड़ा। बाइकर की पहचान इंजीनियरिंग के छात्र दिवित अमित मेहता के तौर पर हुई है।

अधिकारियों के मुताबिक, जब लड़की सड़क पार कर रही थी, तो तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी और मौके से भाग गया।

vile parle accident mithibai college biker arrested juhu police
भंडारा: शेगांव से माहूर तक श्रावण में लालपरी कराएगी तीर्थयात्रा, बुजुर्गों को मुफ्त यात्रा का मिलेगा लाभ

भारी ट्रैफिक के बीच हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ जब सड़क पर काफी ट्रैफिक था। लड़की सड़क पार कर रही थी तभी अचानक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल आई और उसे टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर घायल हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल लड़की को पास के अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम किया। अस्पताल में अभी उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस की जांच और कार्रवाई

जुहू पुलिस स्टेशन ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया और घटना की जांच शुरू की। जांचकर्ताओं ने मोटरसाइकिल और उसके सवार की पहचान करने के लिए दुर्घटना स्थल के पास लगे कैमरों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली।

अधिकारियों ने एनएस रोड नंबर 1 और मिठीबाई कॉलेज के आस-पास की दुकानों, इमारतों, जंक्शनों और दूसरी जगहों की फुटेज की जांच की। पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

vile parle accident mithibai college biker arrested juhu police
रक्षाबंधन पर शॉपिंग पड़ी महंगी! 1,668 का बैग खरीदने के चक्कर में लाड़ली बहन के खाते से उड़ गए 1.5 लाख

स्थानीय लोगों और छात्रों में आक्रोश

हाल ही में मुंबई और आसपास के इलाकों में तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। स्थानीय निवासियों और कॉलेज के छात्रों ने कॉलेज रोड और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती बढ़ाने और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Navbharat Live
navbharatlive.com