- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Telangana Border Dispute Will Be Finally Resolved
सुलझेगा महाराष्ट्र-तेलंगाना सीमावाद? 14 गांवों को विलीन करने का आंदोलन तेज़
Maharashtra Telangana border: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 14 गांवों को महाराष्ट्र में शामिल करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं और इस फैसले से सीमावर्ती क्षेत्र के नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।
- Written By: आंचल लोखंडे

सुलझेगा महाराष्ट्र-तेलंगाना सीमावाद? (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र और तेलंगाना की सीमा पर बसे 14 गांवों का वर्षों से लंबित मामला अब सुलझने की कगार पर है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इन गांवों को महाराष्ट्र में शामिल करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं और इस फैसले से सीमावर्ती क्षेत्र के नागरिकों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है। इन गांवों को चंद्रपुर जिले में शामिल करने के लिए प्रशासनिक पहल शुरू हो गई है।
विधान भवन में राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के कक्ष में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक में विधायक देवराज भोंगले, जिवती तालुका के 14 विवादित गांवों के ग्रामीण और चंद्रपुर ज़िला कलेक्टर विनय गौड़ा शामिल हुए। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं सीधे मंत्री के सामने रखीं।
सीमावर्ती क्षेत्र के नागरिकों में संतोष
बैठक में न केवल इन 14 गांवों को शामिल करने, बल्कि राजुरा और जिवती तालुका के अन्य लंबित मुद्दों पर भी चर्चा की गई। राजस्व मंत्री बावनकुले ने संबंधित अधिकारियों को इन मुद्दों का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। इस बैठक के निर्णय से संकेत मिल रहे हैं कि वर्षों से लंबित सीमा विवाद अब सुलझ रहा है और प्रशासनिक स्तर पर आगे की कार्रवाई शीघ्र ही शुरू होने की उम्मीद है। इस निर्णय से सीमावर्ती क्षेत्र के नागरिकों में संतोष का माहौल है।
सम्बंधित ख़बरें
महायुति में मुख्यमंत्री की म्युटिनी! कडू के बयान पर भड़की भाजपा; क्या खुद के चक्रव्यूह में फंस गए फडणवीस?
छत्रपति संभाजीनगर का अंतिम विकास प्रारूप मंजूर, 22 सड़कों की चौड़ाई घटी; मनपा का टीडीआर मुआवजा फंसा संकट में
मतीन पटेल पर कार्रवाई के बाद नासिक मनपा के रडार पर 25 नगरसेवक; अवैध निर्माण और तीसरी संतान की शिकायतें लंबित
संभाजीनगर में पीएम आवास योजना का विशेष मेला; पात्र लाभार्थी 22 मई तक जमा करें 10% राशि, मकरिये की अपील
Decisive Action Ordered on Forest Land Settlements in Jiwati Taluka! Chaired a review meeting regarding the long-pending issue of forest land titles in the Rajura Assembly constituency and the aspirational, remote Jiwati taluka at Vidhan Bhavan, Mumbai today. Directed immediate… https://t.co/efmEHvXRnF — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) July 15, 2025
ये भी पढ़े: महाराष्ट्र के 72 वरिष्ठ अधिकारी और पूर्व मंत्री ‘हनी ट्रैप’ में फंसे!
1969 में हुआ सीमांकन
बता दें कि महाराष्ट्र-तेलंगाना सीमा विवाद, विशेष रूप से चंद्रपुर जिले के कुछ गांवों को लेकर, एक पुराना मुद्दा है। यह विवाद 1969 में शुरू हुआ जब सीमा का सीमांकन किया गया था, जिसके परिणामस्वरूप कुछ परिवारों के घर दो राज्यों में विभाजित हो गए, जैसे कि पवार परिवार का घर, जिसका आधा हिस्सा महाराष्ट्र में और आधा तेलंगाना में है। कुछ लोग 2 राज्यों की नागरिकता के फंदे में कई सालों से फंसे हुए थे।
आधिकारिक फैसला होने के बाद उचित कारवाई
सीमा क्षेत्र के 14 गांवों में विवाद के बाद, 2387 हेक्टेयर भूमि की गणना 15 सितंबर, 2022 को शुरू हुई थी। 429 हेक्टेयर भूमि की गणना 19 मई, 2023 तक पूरी हो गई। जिवती तालुका में कुल 83 राजस्व गांव हैं। इनमें से केवल 73 गांवों के रिकॉर्ड ही राजस्व विभाग और भूमि अभिलेख कार्यालय के पास उपलब्ध हैं। अब आधिकारिक फैसला होने के बाद उचित कारवाई की जाएगी।
Maharashtra telangana border dispute will be finally resolved
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
थाईलैंड ओपन में सिल्वर जीतने के बाद सात्विक-चिराग ‘मलेशिया मास्टर्स’ से हटे, जानिए क्या है कारण?
May 17, 2026 | 04:35 PMमहायुति में मुख्यमंत्री की म्युटिनी! कडू के बयान पर भड़की भाजपा; क्या खुद के चक्रव्यूह में फंस गए फडणवीस?
May 17, 2026 | 04:34 PMDMRC की बड़ी पहल: कल से हर सोमवार दौड़ेंगी 24 अतिरिक्त मेट्रो ट्रेनें, PM मोदी की अपील का असर
May 17, 2026 | 04:33 PMछत्रपति संभाजीनगर का अंतिम विकास प्रारूप मंजूर, 22 सड़कों की चौड़ाई घटी; मनपा का टीडीआर मुआवजा फंसा संकट में
May 17, 2026 | 04:20 PMकालकाजी मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में बुजुर्ग ने किया पेशाब, वायरल वीडियो पर दिल्ली पुलिस का आया जवाब
May 17, 2026 | 04:17 PM‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ ने बदली Nawazuddin Siddiqui की किस्मत, सालों के संघर्ष के बाद मिली बॉलीवुड में पहचान
May 17, 2026 | 04:14 PMIPL 2026 के बीच RCB को लगा बड़ा झटका, आखिर क्यों पंजाब किंग्स के खिलाफ बाहर हुए कप्तान रजत पाटीदार?
May 17, 2026 | 04:12 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM












