O' Romeo First Review: शाहिद कपूर की एग्रेसिव परफॉर्मेंस ने जीता दिल, सामने आया फिल्म का पहला रिव्यू

O Romeo Movie: शाहिद कपूर की ‘ओ’ रोमियो’ रिलीज से पहले चर्चा में है। फिल्म का पहला रिव्यू सामने आया है, जिसमें शाहिद की परफॉर्मेंस को करियर का अहम पड़ाव बताया गया है।
O Romeo शाहिद कपूर
शाहिद कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Updated on

O' Romeo First Review Out: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर साल 2026 की अपनी पहली रिलीज ‘ओ’रोमियो’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। पिछले साल ‘देवा’ में एसीपी देव अंब्रे के किरदार से दर्शकों को चौंकाने वाले शाहिद इस बार एक इंटेंस एक्शन-रोमांटिक थ्रिलर लेकर आ रहे हैं। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी यह फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और पहले से ही जबरदस्त बज बना चुकी है।

रिलीज से पहले आया पहला रिव्यू

फिल्म के सिनेमाघरों में आने से पहले ही इसका पहला रिव्यू सामने आ गया है। अभिनेता से फिल्म समीक्षक बने कुलदीप गढ़वी ने ‘ओ’रोमियो’ को दमदार एक्शन-रोमांटिक थ्रिलर बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा कि यह फिल्म जुनून, इमोशन और क्राइम ड्रामा का बेहतरीन मेल है, जो दर्शकों पर गहरा असर छोड़ती है। अपने विस्तृत रिव्यू में गढ़वी ने कहा कि विशाल भारद्वाज के निर्देशन और साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म रॉ इमोशन और इंटेंसिटी से भरपूर है। उन्होंने शाहिद कपूर की एग्रेसिव और निडर परफॉर्मेंस को फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बताया और इसे उनके करियर का अहम मोड़ कहा।

तृप्ति डिमरी ने जोड़ी इमोशनल डेप्थ

रिव्यू में तृप्ति डिमरी की भी खास तारीफ की गई है। गढ़वी के मुताबिक, तृप्ति ने फिल्म में भावनात्मक गहराई जोड़ी है, जिससे कहानी और मजबूत बनती है। कुल मिलाकर उन्होंने फिल्म को पांच में से चार स्टार दिए और इसे “मास और क्लास का परफेक्ट सिनेमैटिक एक्सपीरियंस” करार दिया।

फिल्म के स्टारकास्ट और खास बातें

आपको बता दें कि ओ रोमियो में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी, फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी हुसैन ज़ैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ से प्रेरित बताई जा रही है।

यह फिल्म शाहिद और विशाल भारद्वाज का चौथा सहयोग है। ‘कमीने’, ‘हैदर’ और ‘रंगून’ के बाद दोनों की जोड़ी एक बार फिर साथ आई है। करीब नौ साल बाद हुए इस रीयूनियन को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। अब देखना होगा कि रिलीज के बाद ‘ओ’रोमियो’ बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखाती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com