- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Uttam Swami Sexual Assault Case Victim Seeks Police Protection News
‘ईश्वर की इच्छा’ बताकर किया यौन शाेषण? आसाराम की राह पर उत्तम स्वामी! पीड़िता ने पुलिस से मांगी 24/7 सुरक्षा
Uttam Swami Case: देश के चर्चित कथावाचक उत्तम स्वामी पर एक युवती ने सालों तक यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने DCP को पत्र लिखकर अपनी जान का खतरा बताते हुए तत्काल सुरक्षा की गुहार लगाई है।
- Written By: आकाश मसने

कथावाचक उत्तम स्वामी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Uttam Swami Sexual Abuse Allegations: आध्यात्मिक जगत से एक बार फिर एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने देश को झकझोर कर रख दिया है। प्रसिद्ध कथाकार और तांत्रिक उत्तम स्वामी, जिनके देश भर में लाखों अनुयाई और करोड़ों के संसाधन हैं, अब दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोपों के घेरे में हैं। एक युवती ने लिखित आवेदन के जरिए यह खुलासा किया है कि उत्तम स्वामी ने धर्म और आस्था के नाम पर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया है।
पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने विभिन्न स्थानों पर ले जाकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया और उसके साथ धोखाधड़ी व विश्वासघात भी किया गया है। यह मामला तब और भी गंभीर हो जाता है जब जानकारी सामने आई कि पीड़िता का दैहिक शोषण तब से शुरू हुआ जब वह महज एक बच्ची थी।
जान का खतरा और पुलिस सुरक्षा की मांग
पीड़िता ने 12 फरवरी 2026 को उप पुलिस आयुक्त (DCP) को एक औपचारिक पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा के लिए गुहार लगाई है। पत्र में पीड़िता ने बताया है कि वह वर्तमान में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कराना चाहती है। पीड़िता का आरोप है कि जैसे ही उत्तम स्वामी को कानूनी कार्रवाई की भनक लगी, उसे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से धमकियां मिलने लगी हैं। आरोपी के पास व्यापक संसाधन और बड़ी संख्या में अनुयायी होने के कारण पीड़िता ने अपनी जान को संवेदनशील बताते हुए 24/7 पुलिस सुरक्षा की मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
गृह मंत्रालय ने बागेश्वर धाम को दी बड़ी मंजूरी, मिला FCRA लाइसेंस; अब विदेशी भक्त भी दे सकेंगे चंदा
फिर मुसीबत में BJP के कैलाश…इस बयान के बाद कांग्रेस ने की चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग; जाएगी विधायकी?
सोलापुर में हैवानियत! पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, ससुराल जाकर दिया खौफनाक वारदात को अंजाम
पुणे में फिल्मी स्टाइल में ‘एनकाउंटर’ जैसी कार्रवाई: मेट्रो ठेकेदार को कंटेनर से छुड़ाया, 5 गिरफ्तार
🔺*परमपूज्य जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरान्द जी से उनके “*शंकराचार्य होने का प्रमाण मांगने वाले*” अंधभक्त/भाजपाई और संघी अब यह बतायें कि कथित “*व्यभिचारी आध्यात्मिक गुरु उत्तम स्वामी*” से भाजपा / संघ के किन-किन बड़े नेताओं / पदाधिकारियों /रसूखदारों से क्या-क्या / व्यावसायिक… pic.twitter.com/raXo5Zqnra — KK Mishra (@KKMishraINC) February 12, 2026
साक्ष्यों को नष्ट करने और पहचान उजागर होने का डर
पीड़िता ने पत्र में यह भी आशंका जताई है कि आरोपी एक प्रभावशाली “गॉडमैन” है, जो गवाहों को प्रभावित कर सकता है और उसके खिलाफ मौजूद साक्ष्यों को नष्ट करने की क्षमता रखता है। चूंकि इस मामले की मीडिया में रिपोर्टिंग शुरू हो चुकी है, इसलिए पीड़िता ने पुलिस से अपनी पहचान और वर्तमान पता गोपनीय रखने का भी विशेष निवेदन किया है। खबरों के मुताबिक, आरोपी फिलहाल जबलपुर में कथा कर रहे हैं, जबकि उनके अनुयायियों में कई रसूखदार लोग भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र की 29 महानगरापालिकाओं में सत्ता की तस्वीर हुई साफ, यहां देखें महापौर और उपमहापौर की पूरी लिस्ट
आरोपी की ओर से ‘ईश्वर की इच्छा’ का दावा?
मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के हवाले से यह भी दावा किया जा रहा है कि आरोपी ने कथित तौर पर इन कृत्यों को “ईश्वर की इच्छा” बताकर खुद का बचाव करने की कोशिश की है। फिलहाल, पुलिस को दिए गए इस आवेदन के बाद अब सबकी नजरें औपचारिक एफआईआर और पुलिस की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।
Uttam swami sexual assault case victim seeks police protection news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MI vs PBKS: डी कॉक की सेंचुरी ने मचाई तबाही, इस स्पेशल क्लब का बन गए हिस्सा, दिग्गज बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे
Apr 16, 2026 | 10:06 PMपरिसीमन के बाद दक्षिण भारत की सीटें घटेंगी नहीं बल्कि बढ़ेंगी…लोकसभा में अमित शाह ने समझाया पूरा गणित
Apr 16, 2026 | 10:05 PMहिजाब को मंजूरी लेकिन बिंदी-तिलक पर बैन? लेंसकार्ट के लीक डॉक्यूमेंट से मचा बवाल- VIDEO
Apr 16, 2026 | 10:02 PM15 साल की छात्रा ने किया कमाल: 10वीं में 91.6% लाकर बनी प्रेरणा
Apr 16, 2026 | 09:58 PMगौतम अडानी की लंबी छलांग, मुकेश अंबानी के हाथ से फिसल सकता है एशिया के सबसे अमीर शख्स का ताज; देखें ताजा आंकड़े
Apr 16, 2026 | 09:43 PMMI vs PBKS: मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रन का टारगेट, डिकॉक ने खेली 112 रन की शतकीय पारी
Apr 16, 2026 | 09:36 PMहोम लोन जल्दी खत्म करना है? अपनाएं ये स्मार्ट तरीके, लाखों का ब्याज बचाएं
Apr 16, 2026 | 09:35 PMवीडियो गैलरी

जाति जनगणना पर सरकार का रुख साफ, अमित शाह ने संसद में विपक्ष के हर आरोप की निकाली हवा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:25 PM
‘नारी को नारा बनाना चाहती है भाजपा’, महिला आरक्षण पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:17 PM
संघर्ष से सफलता तक: विजय वर्मा ने याद किए मुंबई के पुराने दिन, बताया कैसे बने ‘मटका किंग’
Apr 16, 2026 | 05:23 PM
धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं! संसद में विपक्ष पर बरसे अमित शाह, अखिलेश यादव को दी खास सलाह
Apr 16, 2026 | 01:57 PM
180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:57 PM














