- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Farmers Protest Loan Waiver Committee Uddhav Thackeray Ajit Pawar Reaction
सभी को कर्जमाफी नहीं…फडणवीस सरकार पर बरसे उद्धव, बोले- किसानों को तुरंत दो राहत, फिर जोड़े हाथ
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में किसान कर्जमाफी पर फिर विवाद गरमाया हुआ है। फडणवीस सरकार ने समिति बनाई, उद्धव ठाकरे ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा अब और आत्महत्याओं का इंतजार क्यों?
- Written By: प्रिया जैस

उद्धव ठाकरे-बच्चू कड़ू-देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Farmers Prtotest in Maharashtra: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने किसानों को कर्जमाफी देने के लिए एक हाई लेवल समिति का गठन किया है। इस समिति की रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद 30 जून, 2026 से पहले कर्जमाफी पर फैसला लिया जाएगा। इस बात की घोषणा सीएम फडणवीस ने की है।
सरकार की इस घोषणा पर पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने बिफरते हुए कहा कि कर्ज की वजह से पहले ही कई किसान आत्महत्या कर चुके हैं। ऐसे में अब और किसानों की आत्महत्या का इंतजार न करते हुए सरकार को तुरंत कर्जमाफी का ऐलान करना चाहिए। इसके लिए 6 महीने का इंतजार क्यों किया जा रहा है। यूबीटी अध्यक्ष ने कहा कि हाल के महीनों में बाढ़ व बारिश से किसानों की फसल तबाह हो गई है।
6 महीने का इंतजार
उन्हें तुरंत आर्थिक मदद की जरूरत है, लेकिन सरकार समिति के गठन और 6 महीने में रिपोर्ट आने की बात कहकर इस मुद्दे को टाल रही है। उद्धव ने कहा कि मैं हाथ जोड़कर सरकार से विनती करता हूं कि वह किसानों के हित में तुरंत कर्जमाफी की घोषणा करे। जब किसानों की दुर्दशा हमारे सामने है, तो समिति किस तरह का गहन अध्ययन करके अपनी रिपोर्ट देगी।
सम्बंधित ख़बरें
Thane Water Supply Cut: ठाणे में 24 घंटे पानी सप्लाई बंद, कलवा-मुंब्रा-दिवा में बढ़ेगी किल्लत
Maharashtra Police Exam: महाराष्ट्र पुलिस भर्ती पर सवाल, ‘कॉपी-पेस्ट’ पेपर से पारदर्शिता पर उठे गंभीर आरोप
Maharashtra Water Crisis: अल-नीनो का असर! कम बारिश के संकेत, पेयजल को प्राथमिकता देने के निर्देश
Maharashtra Cabinet Education: शिक्षा सशक्तिकरण पर जोर, आदिवासी छात्रों और तकनीकी शिक्षा को मिलेगा बड़ा लाभ
सभी को कर्जमाफी नहीं : अजित
महायुति सरकार के वित्त मंत्री अजित पवार ने कहा कि किसानों के लिए कर्जमाफी तो होगी, लेकिन सभी के लिए नहीं। यह सुविधा सिर्फ छोटे किसानों के लिए होगी। हालांकि उन्होंने कहा कि हमने एक समिति गठित की है। जब वह अपनी रिपोर्ट देगी तो उसके बाद हम निर्णय लेंगे। निर्णय में किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
कड़ू के आंदोलन के बाद समिति का निर्णय
प्रहार संगठन के नेता बच्चू कड़ू के आंदोलन के बाद राज्य सरकार ने किसानों की कर्जमाफी के लिए मुख्यमंत्री के प्रधान आर्थिक सलाहकार और मित्रा के सीईओ प्रवीण परदेशी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया है, जो अप्रैल 2026 तक अपनी रिपोर्ट दे देगी।
उद्धव के सरकार से सवाल
जब किसानों की दुर्दशा हमारे सामने है, तो आपकी परदेशी समिति किस तरह का अध्ययन करके रिपोर्ट देगी। अगर अगले साल जून में सचमुच कर्जमाफी होने वाली है, तो क्या किसानों को मौजूदा कर्ज की किस्तें चुकानी चाहिए? क्या किसानों को बिना चुकाए रखी का कर्ज मिलेगा। अगर उन्हें नए कर्ज मिलेंगे, तो क्या वे भी माफ होंगे।
यह भी पढ़ें – Mumbai में विपक्ष का विराट ‘सत्य मोर्चा’ आज, वोट चोरी और मतदाता घोटाले पर होगा आक्रामक
किसान अन्य सहायता से पहले अपनी कटी हुई जमीन को फिर से पहले से बनाने के लिए मिट्टी की मांग रहे हैं, लेकिन सरकार इस बारे में कुछ करने को तैयार नहीं है। सरकार ने हजारों करोड़ के मुआवजे का ऐलान तो कर दिया। हालांकि बड़ा सवाल यह है कि किसानों के खातों में कितना पैसा जमा हुआ?
किसानों के साथ एक क्रूर मजाक
महाराष्ट्र में छह महीने से बारिश हो रही है। किसान पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं। कर्जमाफी के लिए इससे ज्यादा ‘सही समय’ और क्या हो सकता है। फिर भी सरकार का यह कहना है कि सही समय आने पर कर्जमाफी की जाएगी। यह किसानों के साथ एक क्रूर मजाक है। मराठवाडा, विदर्भ और उत्तरी महाराष्ट्र से लगातार किसानों की आत्महत्या की खबरें आ रही है।
क्या आत्महत्याओं की बढ़ती संख्या सरकार के कानों तक नहीं पहुंचती है? इसके बावजूद सरकार ने अगले साल कर्जमाफी की समय सीमा जून तय कर दी है। यह उनके जख्मों पर नमक रगड़ने जैसा है। क्या सरकार अगले साल जून तक होने वाली किसान आत्महत्याओं की जिम्मेदारी लेगी?
Maharashtra farmers protest loan waiver committee uddhav thackeray ajit pawar reaction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Thane Water Supply Cut: ठाणे में 24 घंटे पानी सप्लाई बंद, कलवा-मुंब्रा-दिवा में बढ़ेगी किल्लत
May 06, 2026 | 09:07 AMनासिक में सनसनी: फेसबुक दोस्ती बनी ब्लैकमेल का जाल, आपत्तिजनक फोटो व 5 लाख फिरौती की मागं
May 06, 2026 | 09:07 AMसैमसन के ‘पावर शो’ के सामने बेबस हुई DC, पॉइंट्स टेबल में CSK की छलांग, प्लेऑफ क्वालीफाई की उम्मीदें बरकरार
May 06, 2026 | 08:56 AMसोनम रघुवंशी की जमानत पर मेघालय सरकार सख्त, हाई कोर्ट से की बेल रद्द करने की मांग, 12 मई को अगली सुनवाई
May 06, 2026 | 08:55 AMMaharashtra Police Exam: महाराष्ट्र पुलिस भर्ती पर सवाल, ‘कॉपी-पेस्ट’ पेपर से पारदर्शिता पर उठे गंभीर आरोप
May 06, 2026 | 08:47 AMबंगाल के चुनावी नतीजों के बाद दहला कोलकाता, टीएमसी दफ्तर पर चला बुलडोजर, बवाल पर सीईसी ने दिया ये आदेश
May 06, 2026 | 08:44 AMNagpur Kalamna Fire Incident: 2 सॉ मिलें जलकर खाक, 7 दमकलों ने घंटों में पाया काबू
May 06, 2026 | 08:39 AMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM












