Mumbai में विपक्ष का विराट 'सत्य मोर्चा' आज, वोट चोरी और मतदाता घोटाले पर होगा आक्रामक

Mumbai में विपक्षी दलों का 'सत्य मार्च' मतदाता सूची में गड़बड़ी और वोट चोरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले हैं। कांग्रेस, शिवसेना, राकांपा और मनसे एकजुट होकर चुनाव आयोग पर निशाना साध रहे हैं।
Mahavikas Aghadi
महाविकास आघाड़ी (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Satya March In Mumbai: मतदाता सूची में गड़बड़ी और वोट चोरी के मुद्दे पर विपक्ष अब पूरी तरह से आक्रामक हो गया है। विपक्ष का आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य की देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र की महायुति सरकार वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी के कारण सत्ता में आई है।

चुनाव आयोग विपक्ष की शिकायतों एवं चिंताओं को संज्ञान में नहीं ले रहा है। इसलिए विपक्षी गठबंधन महाविकास आधाड़ी में शामिल सभी विपक्षी दलों ने 'संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ', 'सत्ता की नहीं, सत्य की लड़ाई, ऐसे उ‌द्घोषों के साथ शनिवार को मुंबई में विराट मोर्चा निकालने का निर्णय लिया है।

उल्लेखनीय यह है कि 'सत्य का मोर्चा' शीर्षक से निकाले जाने वाले इस मोर्चे में मविआ में शामिल शिवसेना यूबीटी कांग्रेस, राकां पवार और सपा के साथ-साथ मनसे भी शामिल होगी। इसलिए माना जा रहा है कि मनपा सहित राज्य के अन्य स्थानीय निकायों के चुनावों की पृष्ठभूमि में निकाले जा रहे इस मोर्चे के माध्यम से विपक्ष अपना पूरा दम दिखाने का प्रयास करेगा। बोटों की चोरी, मतदाता सूची में गड़बड़ी, वोटरों के डबल नाम और चुनावी कदाचार के खिलाफ महाराष्ट्र का विपक्ष एकजुट हो गया है।

महाविकास अघाड़ी और मनसे ने शनिवार को चुनाव आयोग के खिलाफ एकजुट होकर 'सत्य का मोर्चा' निकालने का ऐलान किया है। इस मोर्चे में उद्धव ठाकरे के साथ राज ठाकरे तथा कांग्रेस, राकां पवार और वामपंथी दलों के नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

यह मार्च दोपहर 1 बजे फैशन स्ट्रीट से शुरू होगा। मेट्रो सिनेमा मार्ग होते हुए मुंबई महानगरपालिका के प्रवेश द्वार पर रुकेगा। मविआ के इस मोर्चे में मनसे के शामिल होने से सरकार की चिंता बढ़ गई है। क्योंकि यूचीटी के साथ-साथ मनसे भी मोर्चे की तैयारी बड़े ही आक्रामक अंदाज में कर रही है।

शुक्रवार को मनसे के एक्स अकाउंट मनसे अधिकृत पोस्ट इसका - प्रमाण है। पोस्ट में मनसे ने बैलेट पर - चुनाव का विरोध करते हुए सवाल उठाया - है कि जब अमेरिका में चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से होते हैं, तो हमारे यहां ईवीएम बीबीपैट की जिद क्यों की जा रही है?

चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चे में कांग्रेस की भागीदारी

पत्रकारों के प्रश्न का उत्तर देते हुए सपकाल ने कहा कि 1 नवंबर को चुनाव आयोग के खिलाफ सर्वदलीय मोर्चा आयोजित किया गया है। मतदाता सूची में घोटाले एक गंभीर और चिंताजनक विषय हैं। राहुल गांधी ने सबसे पहले इस मुद्दे को उठाया और सबूतों सहित गड़बड़ी उजागर की। चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होने चाहिए, यही सबकी मांग है। इस मोर्चे में कांग्रेस पार्टी का पूर्ण समर्थन रहेगा और कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता इसमें भाग लेंगे। ऐसा हर्षवर्धन सपकाल ने कहा है।

पूर्व मंत्री जयंत पाटिल का एक्स पर पोस्ट

इस मार्च के बारे में सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर साझा पोस्ट में जयंत पाटिल ने कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करते हुए लिखा है कि संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, चलो मुंबई। 1 नवंबर को मुंबई में वोट चोरी और मतदाता सूची में घोटाले के खिलाफ चुनाव आयोग के खिलाफ एक सर्वदलीय 'सत्याचार विराट मोर्चा' का आयोजन किया गया है।

सभी मतदाता इस मार्च में भाग लें और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज करें। हम इस मार्च में पूरी ताकत से भाग लेने वाले हैं। आप भी आइए।।।! मार्च का स्थान फैशन स्ट्रीट, चर्चगेट। समय दोपहर 1:00 बजे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com