- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Less Rides More Earnings Now Uber Drivers Will Fill Their Pockets With Uber Pilot Program
सवारी कम, कमाई ज्यादा! अब डिजिटल टास्क से भी जेब भरेंगे उबर ड्राइवर
- Written By: सोनाली चावरे
Mumbai News: उबर ने भारत में नया पायलट प्रोग्राम शुरू किया है। अब ड्राइवर ऐप पर डिजिटल टास्क पूरे कर भी कमाई कर सकेंगे। यह टास्क सफल रहा तो मॉडल वैश्विक स्तर पर लागू होगा।

उबर पायलट प्रोग्राम (pic credit; social media)
Uber pilot program: राइड-हेलिंग कंपनी उबर ने भारत में अपने ड्राइवर पार्टनर्स को अतिरिक्त कमाई का अवसर देने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। अब ड्राइवर केवल गाड़ी चलाकर ही नहीं, बल्कि ऐप पर डिजिटल कार्य पूरे कर भी आय अर्जित कर सकेंगे।
उबर ने इस पायलट प्रोग्राम की शुरुआत दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद सहित 12 शहरों में की है। इसके तहत ड्राइवरों को फोटो में वस्तुएं पहचानना, छोटे टेक्स्ट को वर्गीकृत करना और रसीदों को डिजिटाइज करना जैसे माइक्रो-टास्क दिए जाएंगे। ये सभी कार्य उबर के डेटा-लेबलिंग प्लेटफॉर्म Uber AI Solutions से जुड़े हैं, जिनका इस्तेमाल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल विकसित करने में होता है।
कमाई के नए मौके
कंपनी का कहना है कि यह योजना ड्राइवरों को उस समय भी सहारा देगी जब सवारी की मांग कम होती है। यानी अगर दिन का कोई समय खाली हो तो ड्राइवर ऐप पर लॉग-इन कर माइक्रो-टास्क पूरे कर सकते हैं और अतिरिक्त कमाई कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर: विरासत और संस्कृति पर चित्रकला प्रतियोगिता; महापौर का आश्वासन, दिवाली तक शहर में बनेगी आर्ट गैलरी
4 साल लंबी लड़ाई सफल: यवतमाल उपभोक्ता आयोग का आदेश- 10 किसानों को 8% ब्याज के साथ मुआवजा दे बीमा कंपनी
संभाजीनगर में नक्षत्रवाड़ी जलशुद्धीकरण केंद्र में फिल्टर बॉक्स की सफाई पूरी; अब शहरवासियों को मिलेगा साफ पानी
यवतमाल में पहली बार ‘फार्मर ग्रुप लीग’, किसानों के लिए अनोखी प्रतियोगिता; विजेताओं को मिलेगा अध्ययन दौरा
इसे भी पढ़ें- बाइक टैक्सी के खिलाफ कार्रवाई शुरू, उबर ने बंद की सर्विस, रैपिडो को नहीं डर
ड्राइवरों के लिए लचीलापन
उबर की इंडिया पब्लिक पॉलिसी हेड मेघा येथड़का ने कहा, “यह पहल ड्राइवर पार्टनर्स को अधिक विकल्प और लचीलापन देने की दिशा में अहम कदम है। हम चाहते हैं कि ड्राइवरों को सिर्फ सवारी पर ही निर्भर न रहना पड़े।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि यदि यह प्रयोग सफल रहा, तो इसे वैश्विक स्तर पर भी लागू किया जा सकता है।
ड्राइवरों को मिलेगा अतिरिक्त सहारा
कंपनी का मानना है कि इस कार्यक्रम से ड्राइवरों की आय में स्थिरता आएगी। खासतौर पर उन ड्राइवरों के लिए यह योजना मददगार साबित होगी जो सवारी की कमी के कारण आर्थिक दबाव महसूस करते हैं।
Less rides more earnings now uber drivers will fill their pockets with uber pilot program
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai के लिए वरुण धवन ने वसूली मोटी फीस, फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की फीस आई सामने
May 30, 2026 | 03:32 PMUP B.Ed प्रवेश परीक्षा कल, 68 केंद्रों पर 30 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे एग्जाम; जानें ये जरूरी गाइडलाइन
May 30, 2026 | 03:23 PMमहू में गोवंश अवशेष मिलने से तनाव, भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की
May 30, 2026 | 03:15 PMTej Pratap Yadav In Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी बवाल में तेज प्रताप की एंट्री, पवन सिंह और निरहुआ संग मचाएंगे गदर
May 30, 2026 | 03:13 PMएशियाई खेलों कप्तानी नहीं करेंगे सूर्यकुमार, लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, 30 खिलाड़ियों की लांग लिस्ट तैयार
May 30, 2026 | 02:53 PMसंभाजीनगर: विरासत और संस्कृति पर चित्रकला प्रतियोगिता; महापौर का आश्वासन, दिवाली तक शहर में बनेगी आर्ट गैलरी
May 30, 2026 | 02:51 PMमनोज जरांगे का अनशन शुरू, डेढ़ घंटे की बात भी बेनतीजा, CM फडणवीस के फोन के बाद प्रसाद लाड अंतरवाली सराटी रवाना
May 30, 2026 | 02:42 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM













