Mumbai: कांदिवली-बोरीवली के बीच नई 5वीं-6वीं रेलवे लाइन शुरू, ट्रैफिक होगा और सुगम

Kandivali Borivali Rail Line: मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम। कांदिवली और बोरीवली के बीच नव-निर्मित 5वीं और 6वीं लाइन को नियमित परिचालन की मंजूरी मिल गई है।
Kandivali Borivali Rail Line
कांदिवली बोरीवली रेल लाइन (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Mumbai News In Hindi: मुंबई की उपनगरीय रेल क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए कांदिवली और बोरीवली स्टेशनों के बीच नव-निर्मित ब्रॉडगेज 5वीं और 6वीं लाइन को संचालन की मंजूरी मिल गई है।

भारत सरकार के रेलवे सुरक्षा आयुक्त (पश्चिमी सर्कल) ने मुंबई सेंट्रल-बोरीवली 6वीं लाइन परियोजना के तहत इस 3।21 किलोमीटर लंबे सेक्शन को नियमित परिचालन के लिए अधिकृत कर दिया है। इस खंड का रविवार को विस्तृत निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मोटर ट्रॉली और पैदल परीक्षण के साथ-साथ इलेक्ट्रक इंजनों से स्पीड ट्रायल भी किए गए। ट्रायल में 5वीं लाइन पर अधिकतम 85 किमी प्रति घंटा और 6वीं लाइन पर 107 किमी प्रति घंटा की गति दर्ज की गई, जो निर्धारित तकनीकी मानकों के भीतर पाई गई।

सभी कार्य पूर्णता प्रमाणपत्र, सुरक्षा मंजूरियां, पुलों से जुड़े अनुमोदन और परिसंपत्तियों के भौतिक सत्यापन के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया कि रेलवे अधिनियम, 1989 के प्रावधानों का पर्याप्त अनुपालन हुआ है। मंजूरी के अनुसार, इस खंड पर यात्रियों और माल ढुलाई दोनों के लिए सार्वजनिक परिवहन की अनुमति दी गई है। हालांकि परिचालन गति पर स्पष्ट सीमाएं तय की गई हैं।

80 किमी प्रति घंटा स्पीड

नई 5वीं लाइन पर अधिकतम 70 किमी प्रति घंटा और नई 6वीं लाइन पर 80 किमी प्रति घंटा की सेक्शनल स्पीड निर्धारित की गई है, जबकि लूप लाइनों पर गति 15 किमी प्रति घंटा तक सीमित रहेगी। इसके अलावा अधिकतम लिमिट एक्सल लोड 23 टन तय किया गया है। यह अनुमति कई सख्त शर्तों के साथ दी गई है। रेलवे प्रशासन को यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी नई परिसंपत्तियों का ओपन लाइन स्टाफ द्वारा निरीक्षण हो, इंजीनियरिंग, सिग्नलिंग, दूरसंचार, विद्युत और ओएचई से जुड़े कार्य पूर्ण और प्रमाणित हो, तथा गति प्रतिबंधों और संरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए।