-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- I Unshakable Nationalist Said Newly Elected Vice President Radhakrishnan
‘मैं एक अडिग राष्ट्रवादी! नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने क्यों कहा ऐसा…
- Written By: आंचल लोखंडे
Vice President C.P. Radhakrishnan:उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा के बाद 25 अगस्त को राजभवन में आयोजित एक अनौपचारिक अभिनंदन समारोह में राधाकृष्णन ने खुद को "अडिग राष्ट्रवादी" बताया।

'मैं एक अडिग राष्ट्रवादी! नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Mumbai News: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा है कि राज्य में उनका 13 महीने का कार्यकाल उनके सार्वजनिक जीवन का सबसे सुखद समय था और वह अपने साथ मधुर यादें लेकर जाएंगे। वह भारत के अगले उपराष्ट्रपति के रूप में दिल्ली जाने वाले हैं। राधाकृष्णन (67) ने मंगलवार को संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों के अंतर से हराकर उपराष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया। संभावना है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें शुक्रवार को पद की शपथ दिलाएंगी।
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा के बाद 25 अगस्त को राजभवन में आयोजित एक अनौपचारिक अभिनंदन समारोह में राधाकृष्णन ने खुद को “अडिग राष्ट्रवादी” बताया। राधाकृष्णन ने कहा कि उनकी मां उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रेरक कहानियां सुनाती थीं। उन्होंने भारत को संविधान देने और सामाजिक बुराइयों से साहसपूर्वक लड़ने के लिए डॉ. भीम राव आंबेडकर की भी सराहना की। उन्होंने कहा, “छत्रपति शिवाजी ने विदेशी आक्रमणकारियों से लड़ाई लड़ी, जबकि आंबेडकर ने उत्पीड़न का मुकाबला किया। ऐसे दूरदर्शी लोगों की वजह से ही भारत एक लोकतंत्र बना हुआ है, जबकि हमारे पड़ोसी पाकिस्तान को इसे बनाए रखने के लिए संघर्ष करना पड़ा।”
अनूठा अनुभव प्राप्त हुआ
जुलाई 2024 में महाराष्ट्र के राज्यपाल का पदभार संभालने वाले राधाकृष्णन ने कहा कि उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान दो मुख्यमंत्रियों के साथ काम करने का अनूठा अनुभव प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा, “जब मैंने कार्यभार संभाला था, तब वर्तमान उपमुख्यमंत्री (एकनाथ शिंदे) मुख्यमंत्री थे और वर्तमान मुख्यमंत्री (देवेंद्र फडणवीस) उपमुख्यमंत्री थे। बाद में, उनकी भूमिकाएं बदल गईं। फिर भी, उनके सौहार्दपूर्ण संबंध और टीम वर्क की भावना इस महान राज्य की राजनीतिक संस्कृति के बारे में बहुत कुछ कहती है।”
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
STEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
राज्य में ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ अभियान को मिली नई रफ्तार, 5,010 स्वास्थ्यकर्मियों को मिला प्रशिक्षण
महाराष्ट्र में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नई पॉलिसी, 1 अगस्त से ‘डोमिसाइल सर्टिफिकेट’ हुआ अनिवार्य
विकास समावेशी होना चाहिए
राधाकृष्णन ने कहा कि महाराष्ट्र ने उन्हें अमूल्य प्रशासनिक और राजनीतिक अनुभव दिया है। उन्होंने कहा, “मैं सौभाग्यशाली महसूस करता हूं कि पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा के बाद, मुझे भी महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद से भारत के उपराष्ट्रपति के पद तक पहुंचने का अवसर मिला है।” राधाकृष्णन ने कहा कि विकास समावेशी होना चाहिए और अनुसूचित जातियों (एससी), अनुसूचित जनजातियों (एसटी) और समाज के हर वर्ग को लाभान्वित करना चाहिए।
ये भी पढ़े: उद्धव-राज ठाकरे के बीच चौथी मुलाकात से महाराष्ट्र की सियासी सरगर्मी बढ़ी, आने लगे रिएक्शन
समाज के सभी वर्गों का हो उत्थान
उन्होंने कहा, “विकास को सच्चा विकास तभी कहा जा सकता है जब उससे समाज के सभी वर्गों का उत्थान हो।” राधाकृष्णन इससे पहले झारखंड के राज्यपाल रह चुके हैं और तेलंगाना व पुडुचेरी का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल चुके हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र उनके लिए हमेशा खास रहेगा। उन्होंने कहा, “मैं एक बार फिर यहां अपने कार्यकाल के दौरान मिले गर्मजोशी, सहयोग और मित्रता के लिए आभार व्यक्त करता हूं। मैं अपने साथ महाराष्ट्र और यहां के लोगों की मधुर यादें लेकर आया हूं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
I unshakable nationalist said newly elected vice president radhakrishnan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM













