CM फडणवीस से मिले पूर्व सांसद शेट्टी, वेलिंग्डन सोसाइटी और रुकी आरएनए परियोजना पर दिलाई चिंता

Mumbai News: पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने सीएम फडणवीस से मुलाकात की। उन्होंने वेलिंग्डन सोसाइटी के निवासियों की बेदखली रोकने व 15 साल से अटकी आरएनए एक्सोटिका परियोजना पर कार्रवाई की मांग की।
CM फडणवीस से मिले पूर्व सांसद शेट्टी (pic credit; social media)
CM फडणवीस से मिले पूर्व सांसद शेट्टी (pic credit; social media)
Published on: 
Updated on: 

Maharashtra News: पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से शिष्टाचार भेंट कर मुंबई के आवासीय संकट से जुड़े गंभीर मुद्दों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान शेट्टी ने सबसे पहले ताड़देव स्थित 34 मंजिला वेलिंग्डन सोसाइटी का मामला उठाया। उन्होंने बताया कि सोसाइटी की 17वीं से 34वीं मंजिल तक ऑक्युपेंसी सर्टिफिकेट (ओसी) जारी नहीं किया गया है, जिसके कारण यहां रह रहे सैकड़ों निवासियों को बेघर होने का डर सता रहा है।

शेट्टी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि गणेशोत्सव जैसे महत्वपूर्ण पर्व के समय बीएमसी द्वारा निवासियों को उनके घरों से बेदखल न किया जाए और इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप किया जाए। इस पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने तुरंत बीएमसी आयुक्त भूषण गगराणी से फोन पर बात की और निवासियों को राहत देने के लिए सकारात्मक दिशा-निर्देश जारी करने को कहा। इससे वेलिंग्डन सोसाइटी के लोगों को बड़ी राहत मिली है।

एक्सोटिका परियोजना का मुद्दा उठा

इसी मुलाकात में शेट्टी ने गोरेगांव (पश्चिम) के राम मंदिर क्षेत्र में स्थित आर.एन.ए. एक्सोटिका परियोजना का मुद्दा भी उठाया। यह परियोजना पिछले 15 वर्षों से अधर में लटकी हुई है और इसमें घर खरीदने वाले 300 से अधिक परिवार अब भी अपने फ्लैट का इंतजार कर रहे हैं। शेट्टी ने मुख्यमंत्री का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए जल्द समाधान की मांग की।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने आश्वासन दिया कि इन दोनों मामलों पर प्रशासनिक स्तर पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी ताकि प्रभावित नागरिकों को न्याय मिल सके।

Navbharat Live
navbharatlive.com