-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- For St Employees 7 Percentage Hike In Dearness Allowance
ST कर्मचारियों के लिए खुशखबर: महंगाई भत्ते में 7 फीसदी की बढ़ोतरी, 1 करोड़ रुपये का दुर्घटना बीमा, एकनाथ शिंदे का ऐलान
- Written By: आंचल लोखंडे
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य परिवहन सेवा (एसटी) कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, 1 करोड़ रुपये का दुर्घटना बीमा और 35,000 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 9 महीने के बजाय 12 महीने के लिए मुफ्त यात्रा

ST कर्मचारियों के लिए खुशखबर (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य परिवहन सेवा (एसटी) कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, 1 करोड़ रुपये का दुर्घटना बीमा और 35,000 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 9 महीने के बजाय 12 महीने के लिए मुफ्त यात्रा पास देने का फैसला किया है। वे मंगलवार (3) को सह्याद्री गेस्ट हाउस में आयोजित एसटी महामंडल के विभिन्न संगठनों की बैठक में बोल रहे थे। इस अवसर पर परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक और विभिन्न कर्मचारी संगठनों के नेता मौजूद थे।
उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि इन कर्मचारियों को पूर्व में मूल वेतन पर 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था। अब जून 2025 से इसमें बढ़ोतरी होगी और 46 प्रतिशत के बजाय 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। सेवा में 78 हजार कर्मचारियों को यह लाभ होगा। महंगाई भत्ते की थकबाकी के संबंध में निधि की उपलब्धता देखकर निर्णय लिया जाएगा।
5 लाख रुपये तक का कैशलेस चिकित्सा लाभ प्रदान
महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की संयुक्त योजना के तहत कर्मचारियों को 5 लाख रुपये तक का कैशलेस चिकित्सा लाभ प्रदान किया गया है। एसटी कर्मचारियों को 1 करोड़ रुपये का दुर्घटना बीमा दिया जाएगा। हालांकि, इसके लिए महात्मा फुले जन आरोग्य योजना या धर्मवीर आनंद दिघे चिकित्सा प्रतिपूर्ति योजना में से एक विकल्प चुनना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
सिद्धार्थ उद्यान की शेरनी सुचित्रा की मौत, फेफड़ों के गंभीर संक्रमण ने ली जान, जांच के लिए पुणे भेजे गए नमून
राजस्व और शहरी विकास विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर… अंबादास दानवे का महायुति सरकार पर तीखा हमला
मराठवाड़ा को मिलेगा अपना रेलवे मंडल? सांसद संदीपान भुमरे ने रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड को भेजा प्रस्ताव
शिंदे की कार में ठाकरे-राउत चलें तो गलत नहीं… प्रताप सरनाईक का महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बयान!
📍 #मुंबई | राज्य परिवहन महामंडळ (एसटी) कर्मचाऱ्यांना त्यांच्या मूळ वेतनावर जून २०२५ पासून ४६ टक्के ऐवजी ५३ टक्के महागाई भत्ता देण्याची घोषणा आज सह्याद्री अतिथीगृह येथे एसटी कर्मचाऱ्यांच्या विविध प्रश्नांबाबत आयोजित विशेष बैठकीत केली. महामंडळाच्या कर्मचाऱ्यांना महात्मा फुले… pic.twitter.com/XYdeGAHMWX — Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) June 3, 2025
लोगों को अच्छी सेवा मिलनी चाहिए
आम आदमी की जीवन रेखा एसटी के माध्यम से लोगों को अच्छी सेवा मिलनी चाहिए। बसों के साथ-साथ बस स्टैंड, शौचालय और विश्रामगृहों की सफाई को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। एसटी के माध्यम से मालवाहक सेवाएं शुरू करने पर जोर दिया जाना चाहिए। बस स्टैंड बस पोर्ट बनने चाहिए। साथ ही एसटी को घाटे से कैसे उबारा जा सकता है, इस पर अध्ययन किया जाना चाहिए। एसटी को देखने का नजरिया बदलने का प्रयास किया जाना चाहिए।
कांग्रेस में ‘प्रभारी युग’ समाप्ति की ओर, बुधवार से तालुकाध्यक्षों के इंटरव्यू शुरू
दुर्घटना बीमा कवर लागू
परिवहन निगम के कर्मचारियों के लिए स्टेट बैंक के माध्यम से दुर्घटना बीमा कवर लागू करने के लिए बैंक के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। जिन कर्मचारियों के वेतन खाते भारतीय स्टेट बैंक में हैं, उन्हें ड्यूटी के दौरान या ड्यूटी से बाहर (दोनों मामलों में) दुर्घटना होने पर बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है। इसमें व्यक्तिगत दुर्घटना में मृत्यु होने पर 1 करोड़ रुपये, पूर्ण विकलांगता की स्थिति में 1 करोड़ रुपये और आंशिक विकलांगता की स्थिति में 80 लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की जाएगी, ऐसा उपमुख्यमंत्री शिंदे ने भी कहा।
For st employees 7 percentage hike in dearness allowance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














