- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Chitra Wagh On Nida Khan Arrest Nasik Tcs Case Political Violence In West Bengal
निदा खान की गिरफ्तारी के बाद BJP नेता चित्रा वाघ का बड़ा बयान, कहा- धर्मांतरण नेटवर्क पर होगा कड़ा प्रहार
Chitra Wagh Statement: भाजपा नेता चित्रा वाघ ने नासिक TCS धर्मांतरण मामले में निदा खान की गिरफ्तारी पर बड़ी बात कही। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय साजिश, वंदे मातरम और बंगाल हिंसा पर तीखी प्रतिक्रिया दी।
- Written By: आकाश मसने

बीजेपी नेता चित्रा वाघ (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया)
Chitra Wagh On Nashik TCS Case: नासिक TCS मामले में गुरुवार को फरार आरोपी निदा खान को छतपति संभाजीनगर से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद भाजपा नेता चित्रा वाघ ने नासिक TCS मामले, जबरन धर्मांतरण और लव जिहाद से जुड़े आरोपों को लेकर बड़ी बात कही है।
चित्रा वाघ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के माध्यम से धर्मांतरण गतिविधियों के संचालन की बातें सामने आई हैं, जो बेहद गंभीर विषय है और सरकार इस पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पहले भी कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं लंबे समय से फरार चल रही थी निदा खान को भी छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार किया गया है।
धर्मांतरण नेटवर्क पर सरकार की पैनी नजर: चित्रा वाघ
भाजपा MLC चित्रा वाघ ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं को रोकना सरकार की जिम्मेदारी है और महाराष्ट्र की महायुति सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण नेटवर्क पर सरकार की पैनी नजर है और दोषियों पर कार्रवाई होना तय है। वाघ ने दावा किया कि TCS जैसी कंपनियों के नाम भी इस मामले में सामने आ रहे हैं। ऐसे मामलों में पुलिस और सरकार पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई करेगी ताकि किसी भी प्रकार के अवैध धर्मांतरण या समाज को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
‘मुझसे मदद मांगती तो…,’ निदा खान को लेकर ये क्या बोल गए AIMIM नेता इम्तियाज़ जलील
निदा खान के बचाव में उतरे इम्तियाज जलील, संजय शिरसाट के आरोपों का भी दिया जवाब
ममता के बाद अखिलेश और भगवंत मान की बारी, बंगाल फतह के बाद इन 7 राज्यों पर BJP की नजर; ये है ‘मास्टरप्लान’
Chandrapur के बंगाली कैम्प चौक में ओवरलोड ट्रक ने महिला मजदूर को रौंदा; मौके पर ही दर्दनाक मौत
वारिस पठान पर भड़की चित्रा वाघ
इधर वंदे मातरम पर AIMIM नेता वारिस पठान की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए चित्रा वाघ ने कहा कि यह भारत की आत्मा से जुड़ा गीत है और इसे सम्मान देना हर भारतीय का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम को राष्ट्रीय गीत जैसा सम्मान मिलना देश के लिए गौरव की बात है और इसका गायन सभी नागरिकों को करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की सोच हमेशा राष्ट्रहित और भारतीय संस्कृति के सम्मान को प्राथमिकता देने वाली रही है।
पीएम मोदी के साेमनाथ दौर पर दी प्रतिक्रया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमनाथ दौरे को लेकर पूछे गए सवाल पर भाजपा नेता चित्रा वाघ ने कहा कि सोमनाथ मंदिर करोड़ों भारतीयों की आस्था और ऊर्जा का केंद्र है। पीएम मोदी का सोमनाथ जाना बेहद सकारात्मक और प्रेरणादायक कदम है। उनके कार्यकाल में सोमनाथ मंदिर के विकास और सौंदर्यीकरण का व्यापक कार्य हुआ है, जिससे मंदिर को नया स्वरूप मिला और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्राप्त हुई हैं।
यह भी पढ़ें:- संजय निरुपम का ओवैसी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- वंदे मातरम का विरोध करने वालों को देश में रहने का हक नहीं
चित्रा वाघ ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में भाजपा की बड़ी सफलता और सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक की हत्या के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में वर्षों से पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा और गुंडागर्दी का माहौल बना हुआ था, जिसे जनता लंबे समय से झेल रही थी।
उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम आने और भाजपा को भारी जनसमर्थन मिलने के बावजूद राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले किए जा रहे हैं। वाघ ने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर मारपीट की जा रही है, लेकिन आने वाले समय में राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति मजबूत होगी और राजनीतिक हिंसा पर नियंत्रण स्थापित किया जाएगा।
Chitra wagh on nida khan arrest nasik tcs case political violence in west bengal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
निदा खान की गिरफ्तारी के बाद BJP नेता चित्रा वाघ का बड़ा बयान, कहा- धर्मांतरण नेटवर्क पर होगा कड़ा प्रहार
May 08, 2026 | 05:31 PMयूपी पुलिस SI भर्ती रिजल्ट जारी, जानें कटऑफ कितनी गई और आगे क्या होगा
May 08, 2026 | 05:30 PMकभी ममता के करीबी थे सुवेंदु अधिकारी, फिर क्यों छोड़ा दीदी का साथ? ये थी असली वजह
May 08, 2026 | 05:09 PM‘मुझसे मदद मांगती तो…,’ निदा खान को लेकर ये क्या बोल गए AIMIM नेता इम्तियाज़ जलील
May 08, 2026 | 05:07 PMनिदा खान के बचाव में उतरे इम्तियाज जलील, संजय शिरसाट के आरोपों का भी दिया जवाब
May 08, 2026 | 05:07 PMअकोला में पानी को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जीवन प्राधिकरण के कार्यालय पर ठिया आंदोलन
May 08, 2026 | 05:06 PMसंजय निरुपम का ओवैसी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- वंदे मातरम का विरोध करने वालों को देश में रहने का हक नहीं
May 08, 2026 | 04:49 PMवीडियो गैलरी

दीदी आप हारी नहीं हो! ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता पहुंचे अखिलेश यादव, बढ़ाया हौसला- VIDEO
May 08, 2026 | 01:48 PM
कानून का कोई मतलब नहीं! चंद्रनाथ रथ की हत्या पर पप्पू यादव का बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 08, 2026 | 01:32 PM
योगी जी, हर मोड़ पर यमराज हैं तो सुनवाई क्यों नहीं? बेटी से बदसलूकी पर इंसाफ की गुहार लगा रही मां- देखें VIDEO
May 07, 2026 | 05:58 PM
चंद्रनाथ की मौत की जिम्मेदार TMC? बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को गोलियों से भूना, BJP ने बनर्जी को घेरा
May 07, 2026 | 01:28 PM
बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार; गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, नीतीश के बेटे निशांत बने मंत्री
May 07, 2026 | 12:21 PM
Anant Singh Case: हथियार, नाच-गाना और FIR, प्रशासन की कार्रवाई पर भड़के छोटे सरकार कहा-हम माननीय हैं या जानवर
May 07, 2026 | 11:57 AM












