Pappu Yadav's Statement: बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राज्य में हिंसा तेज हो गई है। इस दौरान भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई। इस बढ़ती हिंसा पर पप्पू यादव का बड़ा बयान सामने आया है। राज्य में जारी हिंसा के संबंध में, पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि प्रदेश की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पिछले 15 सालों में बंगाल में ऐसा कुछ नहीं हुआ। बंगाल के स्थानीय लोग इसमें शामिल नहीं है। साथ ही उन्होंने बिहार में बढ़ती हिंसा, भ्रष्टाचार और दुष्कर्म के मामलों में बड़ा बयान दिया। इस वीडियो में देखिए विजय के नेतृत्व वाली TVK का समर्थन कर रही कांग्रेस के पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कहा, राहुल गांधी ने विजय के बारे में बात की है, और हमारा मानना है कि आज जनता ने विजय को सरकार बनाने के लिए वोट दिया है। विजय के नाम पर आम सहमति होनी चाहिए।