- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Child Trafficking In Mumbai Police Arrested 35 Accused
मुंबई में 14 बच्चों की तस्करी, 80 हजार से 7 लाख में बेचे गए; पुलिस ने 35 आरोपियों को किया गिरफ्तार
मुंबई में बाल तस्करी के बढ़ते मामले पुलिस और बच्चों के पेरेंट्स के लिए चिंता का विषय है। क्राइम ब्रांच द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट के अनुसार, इस साल अप्रैल में पकड़े गए बाल तस्करी गिरोह ने पिछले डेढ़ साल में देश भर में निसंतान दंपत्तियों को तीन बच्चियों और 11 बच्चे बेचा है। हालांकि पुलिस ने तस्करी किये गये 14 बच्चों में से नौ को मुंबई, ठाणे, विशाखापत्तनम, हैदराबाद और सिकंदराबाद से बचाया है।
- Written By: शुभम सोनडवले

प्रतीकात्मक तस्वीर
मुंबई. मायानगरी मुंबई में बाल तस्करी के बढ़ते मामले पुलिस और बच्चों के पेरेंट्स के लिए चिंता का विषय है। हालांकि मुंबई पुलिस समय-समय पर चाइल्ड ट्रैफिकिंग गैंग को पकड़ कर अगवा हुए बच्चों को उनके माता-पिता के पास पहुंचाने का काम कर रही है। क्राइम ब्रांच द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट के अनुसार, इस साल अप्रैल में पकड़े गए बाल तस्करी गिरोह ने पिछले डेढ़ साल में देश भर में निसंतान दंपत्तियों को तीन बच्चियों और 11 बच्चे बेचा है। हालांकि पुलिस ने तस्करी किये गये 14 बच्चों में से नौ को मुंबई, ठाणे, विशाखापत्तनम, हैदराबाद और सिकंदराबाद से बचाया है तथा मामले के संबंध में 35 लोगों को गिरफ्तार किया है।
क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया कि 5 महीने से 4 साल की उम्र के इन बच्चों को एजेंटों और डॉक्टरों के एक सुनियोजित नेटवर्क के जरिए 80 हजार से लेकर 7 लाख रुपये तक में बेचा गया है।
यह भी पढे़ं: BMW हिट एंड रन केस में फोरेंसिक रिपोर्ट से बड़ा खुलासा, आरोपी मिहिर शाह ने नहीं पी थी शराब
सम्बंधित ख़बरें
14 मई का इतिहास: भारत ने श्रीलंका के विद्रोही संगठन लिट्टे पर प्रतिबंध लगाया
Guru Pradosh Vrat: गुरु प्रदोष आज, शिव तांडव स्तोत्र का करें पाठ, हर संकट से मिलेगा छुटकारा
Maharashtra ATS की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े संदिग्धों पर 40 ठिकानों पर छापेमारी
नासिक मनपा की मई महासभा 20 मई को ऑनलाइन, 5 अहम प्रस्तावों और विकास योजनाओं पर होगी चर्चा
पुलिस के मुताबिक, इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) केंद्रों से जुड़ी अंडा दाता और सरोगेट माताएं सिंडिकेट और निसंतान दंपत्तियों के बीच संपर्क का पहला बिंदु होती थीं। वे आईवीएफ केंद्रों के ग्राहकों में से नवजात शिशुओं को खरीदने के इच्छुक दंपत्तियों की पहचान करती है और खरीदार एजेंटों से संपर्क करते थे। ये लोग फुटपाथों और झुग्गी-झोपड़ियों में घूमते थे और हाल ही में बच्चों को जन्म देने वाली गरीब, जरूरतमंद महिलाओं को उन्हें कीमत पर बेचने के लिए राजी करते थे।
यह भी पढे़ं: हिजाब-बुर्का बैन: मुस्लिम छात्राओं को मिला इंसाफ, SC ने कहा- लड़कियों को पोशाक चुनने की आजादी
मामले में गिरफ्तार की गई तीन महिला एजेंट इस सिंडिकेट की मुख्य खिलाड़ी थीं। उनमें से दो शीतल वारे और स्नेहा सूर्यवंशी मुंबई की हैं जबकि तीसरी, संतोषी गंगाराम रेड्डी, हैदराबाद की है। कुछ बच्चों को कथित तौर पर डॉ. संजय खंडारे के माध्यम से बेचा गया था, जो एक अन्य गिरफ्तार आरोपी है और ठाणे में एक छोटा अस्पताल चलाता है।
Child trafficking in mumbai police arrested 35 accused
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
14 मई का इतिहास: भारत ने श्रीलंका के विद्रोही संगठन लिट्टे पर प्रतिबंध लगाया
May 14, 2026 | 07:38 AMGuru Pradosh Vrat: गुरु प्रदोष आज, शिव तांडव स्तोत्र का करें पाठ, हर संकट से मिलेगा छुटकारा
May 14, 2026 | 07:36 AMMaharashtra ATS की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े संदिग्धों पर 40 ठिकानों पर छापेमारी
May 14, 2026 | 07:36 AMनासिक मनपा की मई महासभा 20 मई को ऑनलाइन, 5 अहम प्रस्तावों और विकास योजनाओं पर होगी चर्चा
May 14, 2026 | 07:33 AMMP में रिकॉर्ड गर्मी का दौर शुरू: 4 दिन तक लू का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पारा 44 डिग्री के पार
May 14, 2026 | 07:21 AMबंगाल में बुलडोजर एक्शन! तिलजला से हुई शुरुआत, मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने दिया अल्टीमेटम, कहा- कोई बचेगा नहीं
May 14, 2026 | 07:20 AMनवभारत संपादकीय: पेट्रोल-डीजल नीति पर बहस तेज, जनता को ज्ञानोपदेश खुद आचरण नहीं
May 14, 2026 | 07:19 AMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM










