-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Hijab Burqa Ban In College Supreme Court Said Girls Have Freedom To Choose Their Dress
हिजाब-बुर्का बैन: मुस्लिम छात्राओं को मिला इंसाफ, SC ने कहा- लड़कियों को पोशाक चुनने की आजादी
- Written By: शुभम सोनडवले
चेंबूर स्थित आर्चाया कॉलेज में हिजाब पर बैन से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम छात्राओं को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने मुस्लिम छात्राओं के लिए ‘ड्रेस कोड’ को लेकर उत्पन्न हुए नये विवाद के केंद्र में आए कॉलेज प्रशासन से कहा कि छात्राओं को यह चयन करने की आजादी होनी चाहिए कि वे क्या पहनें। कॉलेज उन पर दबाव नहीं डाल सकता।

सुप्रीम कोर्ट ने बुर्का-हिजाब विवाव पर सुनाया फैसला (फोटो: सोशल मीडिया)
मुंबई. चेंबूर स्थित आर्चाया कॉलेज में हिजाब पर बैन से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम छात्राओं को बड़ी राहत दी है। कर्नाटक के उडुपी से शुरू हुआ ‘बुर्का विवाद’ मुंबई के एन जी आर्चाया कॉलेज में देखने को मिला। छात्राओं को हिजाब, बुर्का, नकाब और स्कार्फ पहनकर परिसर में एंट्री करने से रोक दिया गया था। छात्राओं और अभिभावकों के विवाद और काफी हंगामे के बाद मामला सड़क से अदालत तक पहुंच गया था। ‘चेंबूर ट्रॉम्बे एजुकेशन सोसाइटी’ की तरफ से बुर्के पर पाबंदी लगने के बाद छात्राओं ने पहले बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। लेकिन वहां से मायूसी मिलने के बाद वो देश के उच्चतम न्यायालय के चौखट पर पहुंची और उन्हें वहां से उन्हें बड़ी राहत मिली है। कोर्ट के इस फैसले से मुस्लिम छात्राओं में ख़ुशी का माहौल देखा जा रहा है।
गौरतलब है कि, कॉलेज परिसर में बुर्के में नो एंट्री और हंगामे के बाद छात्राओं ने मुस्लिम लीडरों से मुलाकात कर मामले में हस्तक्षेप करने और इस ज्यादती पर आवाज उठाने की मांग की थी। हालांकि कॉलेज प्रशासन की ओर से एक ही रटा-रटाया जवाब था कि, कॉलेज में ड्रेस कोड लागू किया गया है और नियमों के बारे में अभिभावकों को पहले ही बता दिया गया था।
बता दें कि, मानखुर्द, गोवंडी और शिवाजी नगर के करीब स्थित एनजी आचार्य कॉलेज में तकरीबन 8 से 9 हजार छात्र है। जिनमें से लगभग 5 हजार लड़कियां है और इनमे से करीब 50 प्रतिशत मुस्लिम छात्राएं है जो यहां तालीम हासिल करती है। इसके बाद 9 मुस्लिम छात्राओं ने अपने माता-पिता की मदद से अदालत तक पहुंची और लंबी लड़ाई के बाद उन्हें कामयाबी हासिल हुई है। याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कोलिन गोंजाल्वेस और वकील अबिहा जैदी ने कहा कि प्रतिबंध के कारण छात्राएं कक्षाओं में शामिल नहीं हो पा रही हैं और इससे इनकी शिक्षा पर असर पड़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Kanjurmarg Dumping Ground की दुर्गंध पर बॉम्बे हाईकोर्ट की नाराजगी, कहा- मानकों का सख्ती से हो पालन
दिशा सालियान मौत मामला: जस्टिस आशीष चव्हाण ने सुनवाई से खुद को किया अलग, अब तक कई जज छोड़ चुके हैं केस
राम मंदिर दान विवाद: सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार, अब इस दिन फिर होगी याचिका पर सुनवाई
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, महागांव की देशी शराब दुकान बंद करने का आदेश रद्द
यह भी पढ़ें: हिजाब के बाद मुंबई के कॉलेज ने छात्रों के टी-शर्ट और फटी जींस पहनने पर भी लगाई रोक
कॉलेज नहीं डाल सकता है दबाव
पीठ ने मुस्लिम छात्राओं के लिए ‘ड्रेस कोड’ को लेकर उत्पन्न हुए नये विवाद के केंद्र में आए कॉलेज प्रशासन से कहा कि छात्राओं को यह चयन करने की आजादी होनी चाहिए कि वे क्या पहनें। कॉलेज उन पर दबाव नहीं डाल सकता। हालांकि पीठ ने कहा कि छात्राओं को कक्षा के अंदर बुर्का पहनने की अनुमति नहीं दी जा सकती और न ही परिसर में किसी भी धार्मिक गतिविधि की अनुमति दी जा सकती है।
कोर्ट ने फैसले में क्या कहा?
न्यायालय ने एजुकेशनल सोसायटी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील माधवी दीवान से पूछा कि क्या छात्रों के नाम से उनकी धार्मिक पहचान उजागर नहीं होती? पीठ ने कहा कि, उसके अंतरिम आदेश का किसी के द्वारा दुरुपयोग नहीं किया जाना चाहिए और किसी भी दुरुपयोग के मामले में ‘एजुकेशनल सोसायटी’ और कॉलेज को अदालत का दरवाजा खटखटाने की स्वतंत्रता दी है।
यह भी पढ़ें: मोरक्को की केन्जा लायली बनीं नंबर 1, हिजाब के साथ जीता विश्व की एआई सुंदरी का खिताब
याचिकाकर्ता छात्रा अंजुम सईद खान ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से मिली रिलीफ से हम बहुत खुश है,उम्मीद है कि आगे फैसला भी हमारे हक़ में आएगा। हालांकि हमें बॉम्बे हाई कोर्ट से मायूसी मिली थी। यह फैसला सभी छात्राओं के लिए राहत भरा है। इस इसमें हमारे पेरेंट्स ने भी बहुत मदद की है।
हाई कोर्ट के वकील अल्ताफ खान ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मुस्लिम छात्राओं के हित में अंतरिम फैसले का स्वागत है। यह मौलिक अधिकारों की कसौटी पर निजता,चयन और शिक्षा के अधिकार की जीत है। कोर्ट ने लोगों में उम्मीद कायम रखी है।
Hijab burqa ban in college supreme court said girls have freedom to choose their dress
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PM मोदी को सेशेल्स ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, जानिए क्यों खास है ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ अवॉर्ड
Jun 28, 2026 | 03:19 PMगोंदिया में नदी किनारे अवैध डंपिंग पर नाराजगी, CCTV और सख्त कार्रवाई की मांग
Jun 28, 2026 | 03:15 PMPolio Campaign: महागांव में पल्स पोलियो अभियान की सभी तैयारियां पूरी, 29 जून को बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद
Jun 28, 2026 | 03:12 PMरेलवे का महाअजूबा? जितने टिकट बुक हुए, उतने ही हो गए कैंसिल; RTI के आंकड़ों से नागपुर रेल मंडल पर उठे सवाल
Jun 28, 2026 | 03:11 PMहाथरस में गरजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ; ‘रामभक्तों पर गोलियां चलाने वाले अब धर्मनगरी की बात कर रहे हैं’
Jun 28, 2026 | 03:10 PMकरीना कपूर ने करिश्मा कपूर पर लुटाया प्यार, बोलीं- अगर दीदी साथ न हों तो मेरा एक दिन भी ठीक से नहीं गुजर सकता
Jun 28, 2026 | 03:02 PMपूर्णिया में वृद्ध दंपति की संदिग्ध मौत, बेटी ने भाई पर लगाया हत्या का गंभीर आरोप
Jun 28, 2026 | 02:58 PMवीडियो गैलरी

भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM














