-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Builder Broken By Police Harassment Wrote Before Suicide
पुलिस उत्पीड़न से तंग बिल्डर ने की आत्महत्या, लिखा-‘मेरी मौत का जिम्मेदार…’
- Written By: आंचल लोखंडे
मुंबई के नालासोपारा क्षेत्र से ऐसी ही एक दिल दहली दने वाली घटना सामने आई है, जहां एक वरिष्ठ निर्माण व्यवसायी ने पुलिस उत्पीड़न से त्रस्त होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

पुलिस उत्पीड़न से तंग बिल्डर ने की आत्महत्या (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: जब कानून के रक्षक ही भक्षक बन जाएं, जब न्याय की आस में खड़े व्यक्ति को लगातार अपमान और उत्पीड़न का सामना करना पड़े तब कोई इंसान इतना टूट भी सकता है की आत्महत्या ही कर ले। मुंबई के नालासोपारा क्षेत्र से ऐसी ही एक दिल दहली दने वाली घटना सामने आई है, जहां एक वरिष्ठ निर्माण व्यवसायी ने पुलिस उत्पीड़न से त्रस्त होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
जयप्रकाश चौहान, उम्र 64 वर्ष, एक जिम्मेदार बिल्डर थे। उन्होंने आत्महत्या से पहले एक पत्र में लिखा कि “श्याम शिंदे और उसके साथियों की प्रताड़ना से तंग आकर मैं यह कदम उठा रहा हूं। मेरी मौत का जिम्मेदार वही है।”
मैं अब और नहीं सह सकता
मंगलवार को जयप्रकाश चौहान ने अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। उनके परिवारवालों का कहना है कि वह पिछले कई महीनों से मानसिक तनाव में थे। आत्महत्या से पहले छोड़ी गई चिट्ठी में उन्होंने साफ-साफ लिखा कि वे लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से थक चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दहिसर की गहरी खदान में नहाने गए 2 कॉलेज छात्रों की डूबने से दर्दनाक मौत, कांदिवली और अंधेरी में पसरा मातम
हम मंदिर में देने जाते हैं, लेने नहीं…रामटेक मंदिर बिल में मानदेय के प्रावधान पर वरुण सरदेसाई की तीखी आपत्ति
मुंबई मेट्रो वन को बड़ी राहत: 2,771 रुपए करोड़ के कर्ज पुनर्गठन समझौते से खत्म होगा वित्तीय संकट
Mumbai Railway: 17 साल बाद रफ्तार पकड़ी CSMT-कुर्ला 5वीं-6वीं रेल लाइन परियोजना, 27.43 करोड़ का टेंडर जारी
दोगुना पैसा और 4 फ्लैट देने का वादा
जयप्रकाश चौहान ने नालासोपारा में ‘ओम श्री दर्शन’ नामक इमारत के पुनर्निर्माण की जिम्मेदारी ली थी। इसी परियोजना में पुलिसकर्मी *श्याम शिंदे* ने अपने रिश्तेदार के माध्यम से 50 लाख रुपए का निवेश किया था, जिसमें उसे दोगुना पैसा और 4 फ्लैट देने का वादा किया गया था।
पंढरपुर के वारकरियों का भाजपा ने किया सम्मान, 12 वर्षों से निभाई जा रही परंपरा
धमकियाँ बंद नहीं हुईं
समय के साथ निर्माण में देरी हुई, जैसा कि अक्सर होता है। लेकिन इसके बाद श्याम शिंदे, राजेश महाजन और लाला लजपत नामक व्यक्तियों ने चौहान पर अत्यधिक दबाव बनाना शुरू किया। परिजनों के अनुसार, चौहान ने इन लोगों को 22 लाख रुपये ऑनलाइन और 10 लाख रुपये नकद कुल 32 लाख रुपये लौटाए थे। इसके बावजूद, धमकियाँ बंद नहीं हुईं।
हटो वरना, फँसा देंगे
चौहान की बेटी के अनुसार, उनके पिता को कहा गया कि यह इमारत अब हमारी है, यदि तुमने इसे नहीं छोड़ा तो झूठे मामले में फंसा देंगे। यह भी आरोप लगाया गया कि उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। सुसाइड नोट में भी साफ लिखा गया है कि लगातार मानसिक उत्पीड़न और अवैध दबाव से तंग आकर वह आत्महत्या कर रहे हैं।
न्याय की गुहार
जयप्रकाश चौहान की बेटी ने आचोले पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मृतक की आत्महत्या को लेकर अनैसर्गिक मृत्यु की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
Builder broken by police harassment wrote before suicide
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल: शादी का झांसा देकर महिला से 8 महीने तक ज्यादती, पीड़िता ने दर्ज कराई FIR; आरोपी फरार
Jul 11, 2026 | 05:41 PMराम मंदिर पर बोलने का अधिकार सिर्फ हिंदुओं को, विपक्ष को कोई नैतिक हक नहीं: आचार्य प्रमोद कृष्णम
Jul 11, 2026 | 05:38 PMओतूर मंडी में प्याज की कीमतों में जोरदार उछाल: गोळा प्याज 301 रुपये प्रति 10 किलो बिका; किसानों के चेहरे खिले
Jul 11, 2026 | 05:34 PMनासिक में रिंग रोड प्रभावित किसानों को मिली बड़ी राहत, चिंचोली-वडगांव पिंगला के 100 परिवारों को मिलेगा मुआवजा
Jul 11, 2026 | 05:30 PMआषाढ़ विनायक चतुर्थी 2026: इस दिन क्यों नहीं देखना चाहिए चंद्रमा? 13 घंटे तक बनेगा दुर्लभ रवि योग, जानिए रहस्य
Jul 11, 2026 | 05:23 PMIndian Mithais: अपने शहरों की पहचान हैं भारत की ये 7 मशहूर मिठाइयां, स्वाद के साथ जुड़ा है इनका इतिहास
Jul 11, 2026 | 05:21 PMवाशिम में मतदाता सूची के SIR अभियान की तैयारी तेज, राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील
Jul 11, 2026 | 05:20 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














