मुंबई में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: भांडुप में निर्माणाधीन गड्ढे में गिरे 11 लोग, 25 वर्षीय युवक की मौत
Mumbai Bhandup Accident: भांडुप में शादी समारोह के दौरान निर्माणाधीन गड्ढे में गिरे 11 लोग। 25 वर्षीय भालचंद्र फल्ले की मौत। करीब 10 लोग जख्मी हुए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी।
- Written By: अनिल सिंह
Matoshree Marriage Hall Accident Bhandup (फोटो क्रेडिट-X)
Matoshree Marriage Hall Accident Bhandup: मुंबई के भांडुप (पश्चिम) इलाके में गुरुवार देर रात एक हृदयविदारक दुर्घटना घटी, जिसने शादी के उत्सव को गमगीन कर दिया। मेट्रो मॉल के पास जनता मार्केट क्षेत्र में एक निर्माणाधीन एसआरए (SRA) बिल्डिंग के गहरे गड्ढे में शादी समारोह से लौट रहे 11 लोग गिर गए। इस दर्दनाक हादसे में एक 25 वर्षीय युवक की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।
यह घटना रात करीब 11:29 बजे की है। जानकारी के अनुसार, मातोश्री मैरिज हॉल में आयोजित एक शादी के कार्यक्रम में शामिल होने आए लोग पास से गुजर रहे थे, तभी वे अचानक निर्माणाधीन स्थल के लिए खोदे गए असुरक्षित गड्ढे में गिर गए। गड्ढा काफी गहरा होने के कारण लोग अंदर फंस गए, जिससे मौके पर अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई।
Tragic incident in Bhandup
One person lost his life and 10 others were injured after falling into a pit at an under-construction SRA building site near Metro Mall, Bhandup (W), late last night. The victims were reportedly guests attending a function at the nearby Matoshri… pic.twitter.com/BisAUylpxm — Speak Out (@SpeakOut16) April 24, 2026
सम्बंधित ख़बरें
दूध में मिलावट रोकने के लिए सरकार का बड़ा प्लान, NDDB-IIT मिलकर बनाएंगे AI टेक्नोलॉजी
टा-टा… गुडबाय ममता दीदी, Shaina NC ने बंगाल की 91% वोटिंग को बताया टीएमसी की विदाई का संदेश
एक साल बीत गया, पहलगाम नरसंहार के असली साजिशकर्ता को मिली सजा? शिवसेना यूबीटी ने पूछा सवाल
Instagram Ads से फंसे 65 लोग: डोंबिवली में सस्ते फ्लैट के नाम पर 93 लाख की ठगी, बिल्डर समेत 5 पर केस
बचाव कार्य और अस्पताल की स्थिति
भांडुप हादसे की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB), पुलिस, 108 एम्बुलेंस और स्थानीय वार्ड स्टाफ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और सभी 11 घायलों को मलबे और गड्ढे से बाहर निकालकर तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
ये भी पढ़ें- एक साल बीत गया, पहलगाम नरसंहार के असली साजिशकर्ता को मिली सजा? शिवसेना यूबीटी ने पूछा सवाल
मृतक और जख्मी हुए लोगों की जानकारी
अस्पताल पहुँचने पर भालचंद्र फल्ले (25) को फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों में श्रेयस सुर्वे, अनिकेत कदम, जयदीप शाह, संकेत जुवतकर, आदित्य आहेर, अनिकेत महेश पाटिल, अंकित कुमार रोहित, जयवंत फरसाने, रमन यादव और हरीशंकर करवा शामिल थे। इनमें से आठ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि श्रेयस सुर्वे और हरिशंकर करवा का इलाज क्रिटिकेयर और अग्रवाल अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है।
प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल
इस घटना ने निर्माणस्थलों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों में बिल्डर और संबंधित अधिकारियों के प्रति भारी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि निर्माणाधीन स्थल के चारों ओर उचित बैरिकेडिंग या चेतावनी बोर्ड नहीं लगाए गए थे, जिसके कारण रात के अंधेरे में यह बड़ा हादसा हुआ।
पुलिस की जांच शुरू
मुंबई के भांडुप पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या निर्माण स्थल पर सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ था। अधिकारियों का कहना है कि यदि लापरवाही के पुख्ता सबूत मिलते हैं, तो संबंधित ठेकेदार या बिल्डर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
