भांडुप पुलिस को चोरों का चैलेंज

thief
file pic
Published on
Updated on
  •  तुलशेतपाड़ा में बढ़ींं चोरी की घटनाएं
  •  चोरों को पकड़ने में पुलिस नाकाम

मुंबई. भांडुप पुलिस अंतर्गत तुलशेतपाड़ा में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में खौफ है. चोरों को पकड़ने में पुलिस के नाकाम रहने से लोगों में नाराजगी भी है. वहीं चोरी की घटनाओं को बेखौफ अंजाम देते हुए चोर भांडुप पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं. उल्लेखनीय है कि कोरोना के कारण लॉकडाउन में ज्यादातर लोग अपने घरों में ताले लगाकर गांव चले गए हैं. इसी का फायदा चोर उठा रहे हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार तुलशेतपाड़ा के जयदेव यादव चाल में रहने वाले कन्हैयालाल रामलखन गुप्ता गत 1 मार्च को परिवार सहित अपने रिश्तेदार के यहां अंत्येष्टि में गए थे. इसी बीच चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर 50 हजार की नगदी सहित लाखों रुपए के जेवरात पर हाथ साफ कर लिए. घटना के 5 माह बाद भी चोरों का सुराग न मिलने से पर कन्हैयालाल गुप्ता ने 15 अगस्त 2020 पुनः पुलिस को स्मरण पत्र दिया.

बढ़ती घटनाओं से लोगों में नाराजगी 

इसके पहले तुलशेतपाड़ा निवासी राजीव राय के घर का ताला तोड़कर चोर नगदी सहित लाखों की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए.लेकिन इस मामले में भी अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं.चोरी की इन बढ़ती घटनाओं से लोगों में नाराजगी है.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com