मुंबई के भांडुप में भीषण हादसा; BEST बस ने यात्रियों को कुचला, 4 की मौत, कई लोग घायल

Mumbai BEST Bus Accident: मुंबई के भांडुप रेलवे स्टेशन के पास एक अनियंत्रित बेस्ट बस ने रिवर्स लेते समय यात्रियों को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 घायल हैं।
Tragic accident in Bhandup, Mumbai; BEST bus runs over pedestrians, killing 4 and injuring several others.
मुंबई के भांडुप में भीषण हादसा, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Updated on

Mumbai Bhandup Railway Station News: भांडुप रेलवे स्टेशन के बाहर मौत का तांडव मुंबई के व्यस्ततम इलाकों में से एक भांडुप रेलवे स्टेशन के पास सोमवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना 29 दिसंबर की रात करीब 10:05 बजे भांडुप पश्चिम के स्टेशन रोड पर घटित हुई। इस समय स्टेशन के बाहर यात्रियों की काफी चहल-पहल थी।

चश्मदीदों और शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, बेस्ट की एक बस रिवर्स ले रही थी, तभी अचानक वह वहां मौजूद यात्रियों की भीड़ में जा घुसी। हादसे में 4 की मौत, 9 घायल इस दर्दनाक टक्कर में बस ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

घटनास्थल पर ही अफरा-तफरी का माहौल

स्रोतों के अनुसार, इस दुर्घटना में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 9 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई और पूरे स्टेशन रोड इलाके में तनाव व्याप्त हो गया

एंबुलेंस की कई टीमें मौके पर

हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन तुरंत हरकत में आया। मुंबई फायर ब्रिगेड के कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी गई जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, मुंबई पुलिस की टीम, बेस्ट के कर्मचारी और 108 एंबुलेंस की कई टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया गया। घायलों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार जारी है।

हादसे की जा रही है जांच

पुलिस जांच और वर्तमान स्थिति घटनास्थल पर मुंबई पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियां मौजूद हैं। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि आखिर बस रिवर्स लेते समय इतनी अनियंत्रित कैसे हुई। क्या यह किसी तकनीकी खराबी का परिणाम था या चालक की लापरवाही इसकी जांच की जा रही है।

हादसे के बाद स्टेशन रोड पर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को संभालने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल प्रशासन घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने और स्थिति को सामान्य करने में जुटा हुआ है। इस हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी और मृतकों की पहचान का अभी इंतजार किया जा रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com