मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू, कोई हताहत नहीं
Mumbai Fire Brigade: मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन में रविवार रात आग लग गई। दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है।
- Written By: आंचल लोखंडे
भायखला पुलिस स्टेशन- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Byculla Police Station Fire: मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन में रविवार की रात अचानक आग लग गई। मुंबई फायर ब्रिगेड को रात करीब 8:24 बजे इस घटना की सूचना मिली। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति के घायल होने की कोई खबर नहीं है और दमकल विभाग ने समय रहते आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।
पहली मंजिल पर भड़की आग
हंसराज मार्ग पर स्थित इस दो मंजिला (ग्राउंड प्लस वन) पुलिस स्टेशन की पहली मंजिल पर यह आग लगी थी। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, बेस्ट प्रशासन, स्थानीय पुलिस बल और वार्ड के कर्मचारियों को तुरंत मौके पर भेज दिया गया। सभी एजेंसियों के संयुक्त प्रयास और दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग को अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया।
there has been a fire incident in Byculla PS building. It has been doused by fire brigade. Prima facie its caused by short circuit. Further necessary action is being taken. Regards pic.twitter.com/uhtCAzJi22 — Krishna Kant Mishra (@KKMishraOffice) July 26, 2026
सम्बंधित ख़बरें
हार्बर लाइन पर 17 मिनट तक बाधित रही लोकल सेवा, विले पार्ले के पास पेड़ की शाखा बनी वजह
श्रीकांत शिंदे बनेंगे नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री? क्या कहा शिंदे गुट के सिद्धेश कदम ने
‘लाडली’ के पैसों पर मंत्री अदिति तटकरे का विवादित बयान, शॉपिंग वाली टिप्पणी पर विपक्ष हमलावर
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग हुआ सख्त, खून के कारोबार पर कड़ी नजर, राज्यभर में विशेष जांच अभियान
शॉर्ट सर्किट हो सकती है वजह
इस घटना के संबंध में डीसीपी जयंत मीणा ने बताया कि भायखला पुलिस स्टेशन की इमारत में आग लगी थी, जिसे दमकल विभाग ने समय रहते सफलतापूर्वक बुझा दिया गया है।
ये भी पढ़े: कूरियर पार्सल में छिपाकर भेजी जा रही थी 11 किलो ड्रग्स, NCB ने अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पकड़ा
डीसीपी के अनुसार, शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। फिलहाल संबंधित अधिकारियों द्वारा इस पूरे मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
