Amravati News: पेपर लीक के खिलाफ युवाओं की हुंकार, CJP का चांदूर रेलवे में विस्तार

Amravati Student Protest: चांदूर रेलवे में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के युवाओं ने विद्यार्थियों और आम नागरिकों के मुद्दों पर आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है।
cjp chandur railway students protest paper leak youth movement
Amravati CJP (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Amravati CJP: देशभर में चर्चा का विषय बनी कॉकरोच जनता पार्टी सीजेपी के नाम से अब चांदूर रेलवे शहर में भी युवा एकजुट होने लगे हैं। किसी भी राजनीतिक दल से संबंध न रखने वाले इस मंच के माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं और आम नागरिकों के मुद्दों पर आवाज उठाने का संकल्प लिया गया है। इसी उद्देश्य से 1 जुलाई को चांदूर रेलवे में बैठक ली गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि एसएससी जीडी, नीट, टीईटी तथा अन्य भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक पर रोक, सभी परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता से कराना, एमपीएससी परीक्षा ऑनलाइन न लेना, परीक्षा शुल्क कम करना तथा सरकारी स्कूलों को बंद न करने जैसी मांगों को लेकर आंदोलन किया जाएगा। युवाओं ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सामाजिक मुद्दों पर एकजुट होने का आह्वान किया।

विद्यार्थियों के न्याय के लिए एकजुट हुए युवा

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में लगातार हुई पेपर लीक की घटनाओं से लाखों विद्यार्थियों का शैक्षणिक और मानसिक नुकसान हुआ है। विद्यार्थियों की मेहनत, समय और आर्थिक संसाधन व्यर्थ हो रहे हैं तथा कई छात्र मानसिक तनाव और निराशा का सामना कर रहे हैं।

चांदूर रेलवे में बैठक

ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए व्यापक जनआंदोलन की आवश्यकता पर भी बैठक में जोर दिया गया। इसके अलावा छात्र समस्याएं, किसानों से जुड़े मुद्दे, महंगाई, स्मार्ट मीटर तथा आम नागरिकों से संबंधित अन्य विषयों पर भी भविष्य में सीजेपी के माध्यम से संयुक्त रूप से संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com