अजित पवार की मौत 100 प्रतिशत साजिश, विजय वडेट्टीवार के दावे से महाराष्ट्र की राजनीति में मचा हड़कंप
Vijay Wadettiwar: विजय वडेट्टीवार ने अजित पवार की विमान दुर्घटना को 100 प्रतिशत साजिश बताया। जांच रिपोर्ट के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है।
- Written By: आंचल लोखंडे
plane crash conspiracy claim (सोर्सः सोशल मीडिया)
Ajit Pawar Plane Crash: राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान दुर्घटना में निधन को एक महीना बीत चुका है, लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है। प्राथमिक जांच रिपोर्ट ने घटना को लेकर नई बहस छेड़ दी है। रिपोर्ट सामने आने के बाद विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने इस हादसे को “100 प्रतिशत साजिश” करार दिया है। उनके इस दावे से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।
22 पन्नों की जांच रिपोर्ट के अनुसार विमान सीधे जमीन पर नहीं गिरा, बल्कि पहले एक पेड़ से टकराया और उसके बाद दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस पर वडेट्टीवार ने कहा कि यह साधारण दुर्घटना नहीं बल्कि सुनियोजित साजिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि तकनीकी पहलुओं के जरिए सच्चाई छिपाने की कोशिश की जा रही है।
पायलट के अंतिम शब्द रहस्य बने
रिपोर्ट में सबसे महत्वपूर्ण पहलू पायलट के अंतिम शब्दों को बताया गया है। हालांकि रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि अंतिम क्षणों में पायलट ने क्या कहा था। इस रहस्य ने पूरे मामले को और संवेदनशील बना दिया है। अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या वास्तव में अजित पवार की मौत किसी साजिश का परिणाम थी।
सम्बंधित ख़बरें
13,600 करोड़ की कर्जमाफी से 16.96 लाख किसानों को राहत, महाराष्ट्र में अहिल्यादेवी होलकर योजना का पहला चरण शुरू
Maharashtra Healthcare: हेल्थकेयर सेक्टर में आया क्रांतिकारी बदलाव, नवभारत हेल्थकेयर समिट में बोलीं शायना एनसी
माझा गांव आरोग्य संपन्न से हर गांव होगा निरोगी, नवभारत हेल्थकेयर समिट में बोले स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर
महाराष्ट्र की स्कूली कैंटीनों पर FDA की नजर, सेफ फूड फॉर एवरी चाइल्ड अभियान शुरू, FSSAI लाइसेंस अनिवार्य
ये भी पढ़े: शिंदे बने शिवसेना के राष्ट्रीय सह-समन्वयक, डीसीएम एकनाथ शिंदे ने सौंपा नियुक्ति पत्र
सुनेत्रा पवार ने संभाली जिम्मेदारी
इधर अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री पद और पार्टी की जिम्मेदारी संभाल ली है। वहीं राकां (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश में जुटे हैं।
