-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Ajit Pawar Plane Crash Aaib Preliminary Report Analysis
अजित पवार विमान हादसा: आसान भाषा में समझें क्यों क्रैश हुआ प्लेन, AAIB की रिपोर्ट में कारणों पर बड़ा खुलासा
- Written By: अनिल सिंह
Ajit Pawar Plane Crash AAIB Preliminary Report: अजित पवार विमान हादसे पर AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट जारी। खराब दृश्यता, पुराने रनवे और नेविगेशन की कमी को माना गया हादसे का मुख्य कारण।

Ajit Pawar Plane Crash AAIB Preliminary Report
Ajit Pawar Plane Crash AAIB Report: अजित पवार विमान हादसे को लेकर पूरे महाराष्ट्र में चल रहे कयासों और ‘साजिश’ के दावों के बीच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की 22 पन्नों की प्रारंभिक रिपोर्ट ने कई अहम खुलासे किए हैं। 28 जनवरी को बारामती में हुए इस दर्दनाक हादसे में अजित पवार समेत पांच लोगों की जान चली गई थी। अब शुरुआती जांच के आंकड़े इशारा कर रहे हैं कि यह हादसा तकनीकी खराबी या साजिश के बजाय खराब मौसम और एयरपोर्ट पर सुविधाओं के अभाव का परिणाम हो सकता है।
सरकार ने भले ही इस मामले की सीबीआई (CBI) जांच की मांग की हो, लेकिन विमानन विशेषज्ञों की यह रिपोर्ट दुर्घटना की कड़ियों को जोड़ने में सबसे महत्वपूर्ण साबित हो रही है।
विमान पूरी तरह ठीक, पायलट ने नहीं पी थी शराब
प्रारंभिक रिपोर्ट में सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ है कि विमान में उड़ान भरने से पहले कोई तकनीकी खराबी नहीं थी। जांच के अनुसार, विमान 26 जनवरी को सूरत गया था और वहां से लौटने के बाद 28 जनवरी की सुबह भी तकनीशियनों ने इसे पूरी तरह ‘फिट’ घोषित किया था। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि पायलट और को-पायलट ने किसी भी प्रकार की शराब या नशीले पदार्थ का सेवन नहीं किया था। इससे मानवीय भूल या नशे में विमान उड़ाने की थ्योरी खारिज हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
केतन अग्रवाल को सिर्फ घायल करना चाहते थे सिया और चेतन फिर क्यों कर दी हत्या? लोहगढ़ हत्याकांड में नया खुलासा
अजित पवार और बारामती: सात बार विधायक बनने से लेकर बारामती मॉडल गढ़ने तक का राजनीतिक सफर
Ajit Pawar Anniversary: महिलाओं के बीच क्यों लोकप्रिय रहे अजित दादा? पर्दे के पीछे सुनेत्रा पवार की मेहनत
Ajit Pawar Jayanti: सुबह 6 बजे की मीटिंग और 5:55 पर एंट्री! अजित दादा के इस आयरन रूल्स से कांपते थे अफसर
ये भी पढ़ें- फ्यूल कट या साजिश! कहां है पूरी रिकॉर्डिंग? AAIB जांच रिपोर्ट पर उठे बड़े सवाल
खराब मौसम और धुंधले रनवे ने बिगाड़ा खेल
AAIB की रिपोर्ट ने दो गंभीर कमियों की ओर इशारा किया है: दृश्यता (Visibility) और एयरपोर्ट का बुनियादी ढांचा। नियमों के मुताबिक, सुरक्षित लैंडिंग के लिए कम से कम 5 किलोमीटर की दृश्यता होनी चाहिए, लेकिन हादसे के वक्त बारामती में केवल 3 किलोमीटर की दृश्यता थी और घना कोहरा छाया हुआ था। रिपोर्ट में बताया गया है कि बारामती एयरपोर्ट का रनवे 2016 के बाद से रिपेयर नहीं हुआ था और उस पर बने निशान (Markings) इतने धुंधले थे कि पायलट को कोहरे में रनवे पहचानने में भारी दिक्कत हुई।
हादसे से ठीक पहले के वे ‘खौफनाक’ कुछ सेकंड
कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर (CVR) के विश्लेषण से पता चला है कि पायलट ने पहली बार लैंडिंग की कोशिश की लेकिन वह असफल रहा। दूसरी कोशिश के दौरान पायलट ने एटीसी को कहा कि “रनवे दिखाई दे रहा है”, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद अचानक “ओह शिट, ओह शिट…” जैसी आवाजें आईं। विमान रनवे से मात्र 50 मीटर दूर बाईं ओर एक पेड़ से टकराया और उसमें भीषण आग लग गई। रिपोर्ट के मुताबिक, बारामती एयरपोर्ट एक ‘अनियंत्रित’ हवाई अड्डा है जहाँ आधुनिक नेविगेशन सुविधाओं और सटीक मौसम जानकारी देने वाले उपकरणों का अभाव था।
Ajit pawar plane crash aaib preliminary report analysis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Monsoon Session: महिला सांसद पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, TMC सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र से निलंबित
Jul 22, 2026 | 03:06 PMउज्जैन: आवेदनों की माला पहनकर जनसुनवाई पहुंचे किसान नेता गुर्जर, ग्रासिम के CSR फंड की जांच की मांग
Jul 22, 2026 | 03:05 PMनागपुर में ऑटो चालक हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा! पुलिस ने 7 आरोपियों की घसीटते हुए निकाली परेड
Jul 22, 2026 | 03:02 PMमहिला अधिवक्ता को परेशान करना पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने जमानत रद्द कर बार काउंसिल को दिए जांच के निर्देश
Jul 22, 2026 | 03:00 PMAmravati News: परतवाड़ा-घटांग मार्ग पर भीषण हादसा, बाइक सवार दो दोस्तों की मौत
Jul 22, 2026 | 02:58 PM‘मांगकर खाना खा रहे हैं…’ आमिर खान के सौतेले भाई को लेकर Ex-Wife का चौंकाने वाला दावा
Jul 22, 2026 | 02:54 PMAISA Leader Neha Statement: यह किसी एक का आंदोलन नहीं… 23 दिन की भूख हड़ताल के बाद नेहा ने बताई पूरी कहानी
Jul 22, 2026 | 02:50 PMवीडियो गैलरी

लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM
UCC लागू होते ही क्यों भड़का विरोध? जानिए मुस्लिम धर्मगुरुओं की पूरी दलील-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:59 PM
‘मेरा बेटा छात्रों के लिए लड़ रहा था’… पहली बार कैमरे पर छलका अभिजीत दिपके की मां का दर्द-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:39 PM
राहुल गांधी पर बीजेपी का बड़ा आरोप, नितिन नवीन बोले- ‘भारतीय राजनीति का काला दिन’-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:20 PM














