शिंदे बने शिवसेना के राष्ट्रीय सह-समन्वयक, डीसीएम एकनाथ शिंदे ने सौंपा नियुक्ति पत्र

Maharashtra Political Update: शिवसेना ने दिनेश शिंदे को राष्ट्रीय सह-समन्वयक नियुक्त किया, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नियुक्ति पत्र सौंपकर संगठन विस्तार की उम्मीद जताई।
महाराष्ट्र राजनीति खबर, Dinesh Shinde appointment
Shiv Sena Shinde faction (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mumbai News: शिवसेना के शिंदे गुट के मीडिया समन्वयक दिनेश शिंदे को पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर नई जिम्मेदारी सौंपी है। शिवसेना के मुख्य नेता तथा राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मार्गदर्शन में यह नियुक्ति की गई है।

अब तक राज्य में मीडिया कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी निभा रहे दिनेश शिंदे को पार्टी का प्रभारी राष्ट्रीय सह-समन्वयक बनाया गया है। डीसीएम एकनाथ शिंदे ने दिनेश शिंदे को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए आशा व्यक्त की कि वे राष्ट्रीय स्तर पर बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व विचारों और आनंद दिघे के सेवा कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे।

राष्ट्रीय सह-समन्वयक बनाए गए

राष्ट्रीय सह-समन्वयक बनाए जाने पर दिनेश शिंदे ने शिवसेना के मुख्य सचिव संजय मोरे तथा मुख्य नेता एकनाथ शिंदे का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रीय स्तर पर शिवसेना के विचारों और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के लोकहित कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

राष्ट्रीय विस्तार की रणनीति

पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस नियुक्ति को संगठन के राष्ट्रीय विस्तार की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। आगामी चुनावी तैयारियों और विभिन्न राज्यों में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से दिनेश शिंदे को यह जिम्मेदारी दी गई है, जिससे पार्टी की गतिविधियों को राष्ट्रीय स्तर पर गति मिल सके।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com