-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Aditya Thackeray Statement Rajan Vichare Viral Video Case
राजन विचारे के बचाव में उतरे आदित्य ठाकरे, बोले- यह हिंदी-मराठी विवाद नहीं…
- Written By: आकाश मसने
शिवसेना (यूबीटी) के पूर्व सांसद राजन विचारे के ऑफिस में दो लोगों को बुलाकर पीटने का वीडियो वायरल होते ही पार्टी में हड़कंप मच गया है। इस मामले में अब आदित्य ठाकरे का बयान सामने आया है।

आदित्य ठाकरे व राजन विचारे (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) के पूर्व सांसद राजन विचारे के ऑफिस में दो लोगों को बुलाकर पीटने का वीडियो वायरल होते ही पार्टी में हड़कंप मच गया है। इस मामले से राज्य की सियासत में एक बार फिर हिंदी-मराठी का विवाद शुरू हो गया है। मामला को तूल पकड़ता देख पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को मीडिया में आकर जवाब देना पड़ा। राजन विचारे का बचाव करने के लिए आदित्य ठाकरे मीडिया के सामने आए और मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
शिवसेना (यूबीटी) के पूर्व सांसद राजन विचारे से जुड़े मराठी-हिंदी विवाद पर शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि “मैंने व्यक्तिगत रूप से राजन विचारे से बात की, और उन्होंने स्पष्ट किया कि यह न तो मराठी बनाम मराठी मुद्दा है और न ही किसी जाति या समुदाय से संबंधित है। यह पूरी तरह से व्यक्तिगत विवाद था।”
आदित्य ठाकरे बोले- फोन चार्जिंग को लेकर हुआ विवाद
आदित्य ठाकरे ने बताया कि यह विवाद फोन चार्जिंग को लेकर शुरू हुआ, जहां एक व्यक्ति ने दूसरे को मारा और एक महिला ने बीच-बचाव किया। मामला यहीं से आगे बढ़ गया। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है, लेकिन इस घटना को भाषा या समुदाय से जोड़ना गलत है।
सम्बंधित ख़बरें
STEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
राज्य में ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ अभियान को मिली नई रफ्तार, 5,010 स्वास्थ्यकर्मियों को मिला प्रशिक्षण
महाराष्ट्र में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नई पॉलिसी, 1 अगस्त से ‘डोमिसाइल सर्टिफिकेट’ हुआ अनिवार्य
SRPF जवान आत्महत्या मामले में नया मोड़: प्रेमिका और महिला कांस्टेबल को कौस्तुभ सांगले ने दी थी सुसाइड की चेतावन
Mumbai, Maharashtra: On the Marathi-Hindi controversy involving Shiv Sena (UBT) MP Rajan Vichare, Shiv Sena (UBT) leader Aaditya Thackeray says, “I personally spoke to Rajan Vichare, and he clarified that this is neither a Marathi vs Marathi issue nor related to any caste or… pic.twitter.com/qZlOPkf6zZ — IANS (@ians_india) July 3, 2025
क्या है मामला?
दरअसल सोशल मीडिया पर शिवसेना (यूबीटी) के पूर्व सांसद राजन विचारे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे दो लोगों को अपने ऑफिस में बुलाकर एक शिवसैनिक से पिटवाते नजर आ रही हैं। उनसे माफी में भी मंगवाई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर मराठी न बोलने पर दो व्यापारियों की पिटाई का बताकर शेयर किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले ठाणे रेलवे स्टेशन क्षेत्र में एक मराठी युवक के साथ कुछ प्रवासी युवकों ने गाली-गलौज और मारपीट की थी। प्रवासी युवक इस मराठी युवक को बार-बार परेशान कर रहे थे। इस संबंध में इस मराठी युवक ने उद्धव ठाकरे गुट के नेता और पूर्व सांसद राजन विचारे से शिकायत की थी।
ये गोल टोपी दाढ़ी वाले मराठी बोलते हैं क्या? इतनी हिम्मत है तो मोहम्मद अली…
शिकायत मिलने के बाद राजन विचारे ने पीड़ित युवक को शिवसैनिक बताते हुए पिटाई करने वालों को सबक सिखाया है। उन्होंने प्रवासी युवकों को अपने ऑफिस बुलाकर माफी मंगवाई और पिटाई भी करवाई।
Aditya thackeray statement rajan vichare viral video case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Lord Shiva: सावन 2026: भगवान शिव को कौन-कौन से फूल अर्पित करें? जानिए किन पुष्पों से प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ
Jul 07, 2026 | 10:05 PMLock Upp 2 Twist: श्रेष्ठा अय्यर का बड़ा खुलासा, श्रेया कालरा की चाल पर उठाए सवाल, हर्षद चोपड़ा को बताया फेक
Jul 07, 2026 | 10:05 PMपढ़ाई के दौरान लड़कियां प्रेग्नेंट हो जाती हैं…सरकार पर आती है जिम्मेदारी, UP की राज्यपाल ने क्यों कहा ऐसा?
Jul 07, 2026 | 10:03 PMमंडला में 108 की देरी या सिस्टम की लापरवाही; चार नवजातों की मौत ने खड़े किए गंभीर सवाल
Jul 07, 2026 | 10:03 PMCM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PMदिल्ली को मिली 300 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, AI टेक्नोलॉजी वाली हाई सिक्योरिटी जेल का भी हुआ शिलान्यास
Jul 07, 2026 | 09:54 PMमुरैना में हाईवे पर लूट करने वाले चार शातिर लुटेरों को पुलिस ने दबोचा; पांच लाख रुपये कीमत के जेवर किए बरामद
Jul 07, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM














