

BJP Organization Booth Level Strategy: छत्रपति संभाजीनगर आगामी मनपा चुनाव की पृष्ठभूमि पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित बूथ सम्मेलन बैठक छत्रपति संभाजीनगर में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
यह बैठक भाजपा के मध्यवर्ती प्रचार कार्यालय में आयोजित की गई थी। सम्मेलन में भाजपा महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण की प्रमुख उपस्थिति रही। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, चुनावी प्रचार की रणनीति और विशेष रूप से बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
आने वाले चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों को विजयी बनाने के लिए बूथ स्तर पर सशक्त और समन्वित कार्य करने का संकल्प सभी बूथ प्रमुखों और कार्यकर्ताओं ने लिया।
सम्मेलन के दौरान बूध कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर काम करने की शपथ ली और पार्टी की नीतियों, विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर प्रभाग क्रमांक 10 और प्रभाग क्रमांक 11 में भाजपा के प्रचार कार्यालयों का विधिवत उद्घाटन भी किया गया, जिससे चुनावी अभियान को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की असली ताकत उसका मजबूत संगठन है और बूथ स्तर पर किया गया कार्य ही चुनावी सफलता की कुंजी है। उन्होंने बूथ प्रमुखों और शक्ति केंद्र प्रमुखों से अपील की कि वे प्रचार की अगुवाई करें और प्रत्येक मतदाता तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाएं।
उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का छत्रपती संभाजीनगर शहर पर विशेष स्नेह है और राज्य के ओबीसी विकास मंत्री अतुल सावे के नेतृत्व में शहर में चलाया जा रहा बूथ सशक्तिकरण अभियान आगामी चुनावों में निर्णायक भूमिका निभाएगा।
मनधा चुनाव के मद्देनजर यह बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भाजपा ने शहर में मजबूत संगठनात्मक ढांचा खड़ा करने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है। बुथ सम्मेलन जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हो रहा है।
पार्टी पदाधिकारियों ने दावा किया कि इसी संगठित शक्ति के बल पर भाजपा के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीत हासिल करेंगे इस अवसर पर राज्य के मंत्री अतुल सावे, सासद डॉ. भागवत कराह विधायक संजय केनेकर, अनुराधाताई चव्हाण, भाजपा शहर जिल्हाध्यक्ष किशोर शितोले, पूर्व विधायक श्रीकांत जोशी, संगठन मंत्री संजय कौडगे, विवेक देशपांडे, सुहास शिरसाट, संजय खंबायते, डॉ. दिनेश परदेशी, मनोज पांगारकर, किरण पाटील, प्रविण पुगे तथा महिला मोचों शहर जिल्हाध्यक्ष उज्चला दहिफले सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।