- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Abvp Mumbai Student Leadership Conclave Ruiya College Student Union Elections Demand
Mumbai News: मुंबई में अभाविप का ‘नेतृत्व कॉन्क्लेव’ संपन्न, छात्र संघ चुनावों की उठी मांग
ABVP Mumbai Leadership Conclave: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रामनारायण रुइया कॉलेज में ‘नेतृत्व: छात्र नेता’ सम्मेलन आयोजित किया।
- Written By: आंचल लोखंडे

ABVP Mumbai leadership conclave (सोर्सः सोशल मीडिया)
Student Union Elections Maharashtra: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), मुंबई द्वारा माटुंगा स्थित रुइया कॉलेज ऑडिटोरियम में ‘नेतृत्व: स्टुडेंट लीडर्स’ कॉन्क्लेव’ का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में मुंबई के 200 से अधिक कॉलेजों के लगभग 400 छात्र प्रतिनिधियों ने हिस्सा लेकर छात्र राजनीति और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपना उत्साह दिखाया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान और दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डीयूएसयू) के अध्यक्ष आर्यन मान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौहान ने छात्र संघ चुनावों की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि वर्ष 1993 में अपराध के प्रभाव के कारण चुनावों पर रोक लगाई गई थी, लेकिन आज के समय में प्रशासन और सरकार विभिन्न बहाने बनाकर इन्हें रोकना चाहते हैं।
चुनाव कराना अनिवार्य
चौहान ने स्पष्ट किया कि 2016 के महाराष्ट्र विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत चुनाव कराना अनिवार्य है, फिर भी छात्रों को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने तर्क दिया कि चुनावों में होने वाली हिंसा कानून-व्यवस्था की विफलता है, न कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि जिन परिसरों में चुनाव नहीं होते, वहां रैगिंग और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं अधिक प्रभावी होती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
वडोदरा-नागदा खंड पर ‘कवच 4.0’ का सफल संचालन, पश्चिम रेलवे के जीएम ने दिखाई कवच-युक्त ट्रेन को हरी झंडी
पश्चिम रेलवे पर पहला ग्रीनफील्ड गति शक्ति कार्गो टर्मिनल, 8 माह में किया निर्माण, जीएम ने किया उद्घाटन
कांग्रेस के रेड कॉरिडोर को मोदी सरकार ने ग्रोथ में बदला, श्रीकांत शिंदे ने नक्सलवाद पर कांग्रेस को घेरा
शिवशाही पुनर्वसन परियोजना को नई ताकत, बालासाहेब ठाकरे की जन्मशताब्दी पर डीसीएम शिंदे की बड़ी घोषणा
प्रोपेगेंडा की राजनीति को छात्रों ने नकारा
डीयूएसयू अध्यक्ष आर्यन मान ने 2025 में दिल्ली विश्वविद्यालय में अभाविप की ऐतिहासिक जीत का उदाहरण देते हुए कहा कि आज का युवा जागरूक हो चुका है। उन्होंने बताया कि छात्रों ने सोशल मीडिया के दिखावे और तोड़फोड़ की राजनीति को नकार कर केवल धरातल पर किए गए ठोस कार्यों को ही अपना समर्थन दिया है। आर्यन मान ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को छात्र-हितैषी बताते हुए इसके कार्यान्वयन पर बल दिया।
ये भी पढ़े: किताबों के साथ खेती भी: नासिक में ‘बाल किसानों’ का कमाल, आदिवासी छात्रों ने की जैविक खेती
संघर्ष और भविष्य की दिशा
इस कॉन्क्लेव के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नेतृत्व केवल पद से नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और प्रत्यक्ष कार्यों से परिभाषित होता है। अभाविप ने संकल्प दोहराया कि महाराष्ट्र के सभी विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव फिर से शुरू कराने के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने छात्रों की शंकाओं का समाधान किया। इस अवसर पर गितेश चव्हाण, अमित पटले, आशी गुप्ता और प्रशांत माली सहित कई गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Abvp mumbai student leadership conclave ruiya college student union elections demand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
व्यूज के लिए कर रहा था” कहकर हुए ट्रोल, अब आनंद महिंद्रा ने बताया मंडे मोटीवेशन
Mar 30, 2026 | 11:21 PMअक्षय तृतीया पर घर लाएं ये 5 चीजें, माँ लक्ष्मी की कृपा से धन-दौलत कभी नहीं होगी कम!
Mar 30, 2026 | 11:07 PMकेरल में महिला के साथ ट्रेन में बदसलूकी, वीडियो वायरल होने के बाद भड़के लोग
Mar 30, 2026 | 11:04 PMमैदान पर फिर आया वैभव सूर्यवंशी के नाम का तूफान, 5 छक्के और 4 चौके, ठोकी IPL की तीसरी सबसे तेज फिफ्टी
Mar 30, 2026 | 10:56 PMयूट्यूबर बनाम एआरटीओ! ट्रक ड्राइवर ने अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Mar 30, 2026 | 10:47 PMवडोदरा-नागदा खंड पर ‘कवच 4.0’ का सफल संचालन, पश्चिम रेलवे के जीएम ने दिखाई कवच-युक्त ट्रेन को हरी झंडी
Mar 30, 2026 | 10:38 PMMS धोनी के बिना राजस्थान के सामने पस्त हुई चेन्नई, IPL 2026 के अपने पहले ही मुकाबले में झेलनी पड़ी शर्मनाक हार
Mar 30, 2026 | 10:37 PMवीडियो गैलरी

CAPF बिल पर राज्यसभा में हंगामा, संजय सिंह ने उठाया पुलवामा शहीदों का मुद्दा; जानें क्या कहा?
Mar 30, 2026 | 10:33 PM
सीतापुर मंदिर पर बुलडोजर चलाने से डरा ड्राइवर, मंदिर ढहाया गया, हाथ जोड़े खड़ी रहीं एसडीएम
Mar 30, 2026 | 10:15 PM
चुनावी हिंसा से लेकर ‘पहचान’ की जंग तक, आखिर क्यों पश्चिम बंगाल बना है भारतीय राजनीति का केंद्र बिंदु- VIDEO
Mar 30, 2026 | 09:49 PM
कटनी में कलयुगी मां-बाप की करतूत, ट्रेन के टॉयलेट में फेंकी गई नवजात बच्ची; RPF ने बचाई जान- VIDEO
Mar 30, 2026 | 09:43 PM
नक्सलवाद बनाम लोकतंत्र, अमित शाह ने बताया कैसे मोदी सरकार में खत्म हो रहा लाल आतंक- VIDEO
Mar 30, 2026 | 09:38 PM
अमेरिका में ‘नो किंग्स’ क्रांति, ट्रंप के खिलाफ 50 राज्यों में उतरी लाखों की भीड़, टूटे विरोध के सारे रिकॉर्ड
Mar 30, 2026 | 09:32 PM













