-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Abu Salem S Kenya Connection Many Revelations Made During Police Investigation
मुंबई विस्फोट आरोपी अबु सलेम का निकला केन्या कनेक्शन, स्पेशल पुलिस टीम ने की पूछताछ, हुए बड़े खुलासे
- Written By: प्रिया जैस
मुंबई विस्फोट में पकड़े गए आरोपी अबू सलेम जेल में है और हाल ही में उसका एक नया कनेक्शन सामने आता नज़र आ रहा है। अबू सलेम से हाल ही में तीन लोग मिलने आए थे। जिसकी खबर मिलते है आईबी एक्शन में आ गई और तीनों से नाशिक में पूछताछ की।

अबु सलेम
नाशिक: मुंबई बम विस्फोट मामले में मुख्य आरोपी अबू सलेम अब्दुल कयूम अंसारी से नाशिक जेल में मिलने आए 3 लोगों से शुक्रवार आधी रात तक पूछताछ की गई। इनमें सलेम की मुंब्रा की मित्र, केनिया के एक बड़े व्यवसायी और अंधेरी के एक आर्किटेक्ट शामिल थे। इस मामले में गहरी जांच के लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की टीम नाशिक में तैनात है।
इस पूछताछ में कई महत्वपूर्ण बिंदु सामने आए हैं, जैसे सलेम की मुंब्रा की मित्र और केनिया के एक बड़े व्यवसायी से उसके संबंधों के बारे में जानकारी मिली है। साथ ही अंधेरी के आर्किटेक्ट की भूमिका के बारे में भी जानकारी मिली है, जो सलेम के लिए काम करता था।
आईबी कर रही जांच
इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम नाशिक में तैनात है, जो इस मामले में गहरी जांच कर रही है। यह पूछताछ और जांच मुंबई बम विस्फोट मामले में एक महत्वपूर्ण मोड़ हो सकती है, जिससे कई नए तथ्य सामने आ सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
2029 में पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं आदित्य ठाकरे, बीजेपी के हिंदुत्व पर साधा निशान
भंडारा के परियोजनाओं में महज 18.91% पानी शेष, खरीफ फसलों पर मंडराया सूखा संकट, खरीफ फसल पर सूखा संकट
राम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान
कीव पर रूसी हमले के बाद पोलैंड हाई अलर्ट पर, बॉर्डर पर तैनात किए एयर डिफेंस सिस्टम; फाइटर जेट्स की हलचल बढ़ी
नाशिक केंद्रीय जेल के पास गुरुवार 10 अक्टूबर को दोपहर में नाशिक रोड पुलिस और नाशिक आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने 3 लोगों को हिरासत में लिया। उनमें सबुर अली चतूर (74) निवासी नेरूबी, केन्या, बहार कौशल समी सैय्यद (33) निवासी मुंब्रा, ठाणे और सुलेमान सुल्तान खोजा (46) निवासी अंधेरी पश्चिम शामिल हैं।
तीनों ने अबू सलेम से की मुलाकात
इन तीनों में से चतूर और बहार सलेम से मिलने आए थे, जबकि खोजा उन दोनों को नाशिक लाया था। यह घटना नाशिक पुलिस और एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में हुई। यह जानकारी नाशिक पुलिस और एटीएस के सूत्रों से प्राप्त हुई है।
यह भी पढ़ें- महायुति में बंट गई 90 फीसदी सीटें, 13 के बाद होगी घोषणा, चंद्रशेखर बावनकुले ने किया बड़ा खुलासा
मुंबई से शुक्रवार 11 अक्टूबर को सुबह आईबी की टीम नाशिक के एटीएस ऑफिस में पहुंची और सशस्त्र सुरक्षा में तीनों की गहन पूछताछ की गई। खास बात यह है कि ये तीनों अलग-अलग स्थानों से नाशिक पहुंचे थे।
तीनों पर कड़ी नज़र
आईबी ने केनिया, मुंब्रा और अंधेरी के कनेक्शन के साथ सलेम के साथ उनके संबंध, मिलने के कारण और उनकी पृष्ठभूमि की जानकारी ली, लेकिन कोई संदिग्ध नहीं मिला। जुलाई 2024 में सलेम को नवी मुंबई के तलोजा केंद्रीय कारागृह से नाशिक रोड केंद्रीय कारागृह में लाया गया था। तब से उसकी सुरक्षा के लिए जेल में विशेष टीम तैनात है और नाशिक में हालचालों पर खुफिया एजेंसियों की कड़ी नजर है।
तीनों के पुख्ता जवाब
सबूर अली चतूर केन्या का निवासी है और एक बड़ा व्यवसायी है, जिसके 8 मॉल, 4 होटल और 2 क्लब हैं। वह एक कंपनी का निदेशक भी है और संपत्ति खरीद-बेच का व्यवसाय भी करता है। दूसरी ओर बहार सैय्यद एक गृहिणी है और कॉमर्स फील्ड में ग्रैजुएट है।
यह भी पढ़ें- जनता के लिए खोला गया छेड़ानगर टी जंक्सन फ्लाई ओवर, जाम से मिलेगी राहत
सुलेमान खोजा एक वास्तुविशारद और ज्योतिषी है। इन तीनों ने एटीएस की पूछताछ में ठोस और स्पष्ट उत्तर दिए। खोजा ने वास्तुविशारद के रूप में अपने कौशल के बारे में भी बताया। एटीएस की जांच में यह बातें सामने आईं हैं। इन तीनों के उत्तरों से यह पता चलता है कि वे अपने क्षेत्र में प्रतिष्ठित और शिक्षित लोग हैं।
Abu salem s kenya connection many revelations made during police investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
2029 में पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं आदित्य ठाकरे, बीजेपी के हिंदुत्व पर साधा निशान
Jul 02, 2026 | 09:46 AMभंडारा के परियोजनाओं में महज 18.91% पानी शेष, खरीफ फसलों पर मंडराया सूखा संकट, खरीफ फसल पर सूखा संकट
Jul 02, 2026 | 09:45 AMराम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान
Jul 02, 2026 | 09:39 AMकीव पर रूसी हमले के बाद पोलैंड हाई अलर्ट पर, बॉर्डर पर तैनात किए एयर डिफेंस सिस्टम; फाइटर जेट्स की हलचल बढ़ी
Jul 02, 2026 | 09:39 AMभोपाल डबल मर्डर केस: प्रॉपर्टी विवाद और सुपारी किलिंग एंगल पर जांच तेज, ऑनलाइन पेमेंट से मिला बड़ा सुराग
Jul 02, 2026 | 09:37 AMहाईकोर्ट का बड़ा आदेश, चंद्रपुर मनपा में 6 मनोनीत पार्षदों का चयन टला
Jul 02, 2026 | 09:35 AMLemon Water Benefits: क्या रोज सुबह नींबू पानी पीना सच में पाचन, इम्यूनिटी और स्किन ग्लो के लिए फायदेमंद है?
Jul 02, 2026 | 09:32 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM










