- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai Amboli Domestic Abuse Black Magic Miscarriage Case Afzal Sayyed Basha Baba
अंबोली में तांत्रिक ससुर ने बहू को दी अमानवीय यातनाएं, पति की पिटाई से दो बार हुआ गर्भपात, 7 पर FIR
Mumbai crime news: अंबोली में पाशा बाबा कहलाने वाले ससुर ने भूत-प्रेत के नाम पर बहू को दी अमानवीय यातनाएं। पति की पिटाई और मानसिक तनाव के कारण महिला का दो बार गर्भपात हुआ।
- Written By: गोरक्ष पोफली

सांकेतिक फोटो (सोर्स: डिजाइन फोटो)
Mumbai Amboli Domestic Abuse: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के अंबोली इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने आधुनिक समाज में छिपे अंधेरे को उजागर कर दिया है। यहाँ एक 27 वर्षीय विवाहिता, मसीरा, ने अपने पति और ससुराल वालों पर घरेलू हिंसा के साथ-साथ रूह कंपा देने वाले काले जादू और अमानवीय अनुष्ठानों के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि उसके ससुर, जो खुद को पाशा बाबा (Basha Baba) कहते हैं, ने भूत-प्रेत के नाम पर उसे ऐसी यातनाएं दीं कि उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया और वह दो बार मां बनने से पहले ही अपनी संतान खो बैठी।
शादी के बाद शुरू हुआ प्रताड़ना का दौर
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मसीरा का निकाह 2 फरवरी 2021 को अफजल शाह सैयद के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों का असली चेहरा सामने आने लगा। शिकायत में मसीरा ने बताया कि उसके सास-ससुर उसे घर के खर्च और बिजनेस में आर्थिक मदद न करने के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। इतना ही नहीं, उसका पति, ससुर और देवर उसके वजन को लेकर भी लगातार भद्दे मजाक करते और उसे नीचा दिखाते थे।
पाशा बाबा का काला जादू और अमानवीय कृत्य
मामले में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब मसीरा के ससुर मुनव्वर शाह सैयद उर्फ पाशा बाबा ने उस पर बुरी आत्माओं का साया होने का दावा किया। पाशा बाबा, जो खुद को तांत्रिक और झाड़-फूंक का माहिर बताता था, ने मसीरा को वश में करने और इलाज के नाम पर अमानवीय हरकतें शुरू कर दीं।
सम्बंधित ख़बरें
प्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
फर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी
हिंदुओं पर अन्याय का देंगे मुंहतोड़ जवाब, मालवणी में पीड़ित महिला से मिले मंत्री लोढा
महाराष्ट्र देश की अर्थव्यवस्था का मैग्नेट, ‘नवभारत के प्रोग्रेसिव महाराष्ट्र कॉनक्लेव’ में बोले सीएम फडणवीस
- अमानवीय अनुष्ठान: पीड़िता का आरोप है कि ससुर उसके पूरे शरीर पर नमक रगड़ता था।
- अपमानजनक व्यवहार: नजर उतारने के नाम पर उसके सिर के चारों ओर गीली चप्पलें घुमाई जाती थीं और मोर पंखों से उसे पीटा जाता था।
दो बार गर्भपात और शारीरिक शोषण
मसीरा ने अपनी शिकायत में बताया कि अगस्त 2023 और जनवरी 2024 में जब वह गर्भवती थी, तब भी उस पर रहम नहीं किया गया। गर्भावस्था के दौरान भी उसका पति अफजल बिना किसी कारण के उसके साथ मारपीट करता था। ससुराल वालों के लगातार मानसिक दबाव और पति की शारीरिक हिंसा के कारण मसीरा को दोनों बार गर्भपात (Miscarriage) का दर्द झेलना पड़ा।
दहेज और बेदखली का आरोप
अत्याचार की पराकाष्ठा तब हुई जब मसीरा को उसके पति ने घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसके पिता के घर से मिले लगभग 7 तोले सोने के गहने (कीमत करीब 8 लाख रुपये) और शादी में मिला अन्य सामान ससुराल वालों ने हड़प लिया है।
यह भी पढ़ें: तरबूज बना मोहरा, इस जहर ने ली परिवार के 4 सदस्यों की जान, 11 दिन बाद उजागर हुआ मौत का सच
पुलिस की कार्रवाई
अंबोली पुलिस ने मसीरा की शिकायत पर गंभीरता दिखाते हुए पति अफजल शाह सैयद, ससुर मुनव्वर शाह सैयद (पाशा बाबा), सास सुल्ताना और देवर सहित कुल सात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस ने इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के साथ-साथ महाराष्ट्र नरबलि और अन्य अमानवीय व अघोरी प्रथा रोकथाम (काला जादू विरोधी) अधिनियम, 2013 के तहत मामला दर्ज किया है। महिला पुलिस उपनिरीक्षक प्रिया प्रकाश पाटिल इस संवेदनशील मामले की आगे की जांच कर रही हैं।
Mumbai amboli domestic abuse black magic miscarriage case afzal sayyed basha baba
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: तुला-धनु वालों के सुधरेंगे हालात, मकर-मीन वाले रहें सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल
May 20, 2026 | 12:15 AMजयुपर में वैभव सूर्यवंशी का दिखा स्कूल बॉय क्लास, RR ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट हराकर टॉप-4 में की एंट्री
May 19, 2026 | 11:29 PMकर्नाटक में फिर CM बदलने की अटकलें तेज! सिद्धारमैया सरकार की तीसरी बरसी पर ही पकी खिचड़ी, गुपचुप मिले 4 मंत्री
May 19, 2026 | 11:03 PMप्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
May 19, 2026 | 11:03 PMभोपाल के बाद अब ग्वालियर से सामने आया बहू की मौत का संदिग्ध मामला; सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया केस में नया एंगल
May 19, 2026 | 10:56 PMफर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी
May 19, 2026 | 10:47 PMMP News: हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला; निजी मंदिरों के प्रबंधन में सरकार का कोई हक नहीं
May 19, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM












