यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब हाल ही में विमानन नियामक डीजीसीए (डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) ने इंडिगो एयरलाइंस को पायलट ट्रेनिंग में खामियों के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किया था। करीब 1,700 पायलटों की ‘सिम्युलेटर ट्रेनिंग’ को लेकर नियामक को गंभीर गड़बड़ियों की आशंका मिली थी।