-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mira Road Stabbing Case Lone Wolf Attack Isis Note Ats Investigation Maharashtra
मीरा रोड चाकूबाजी केस: नोट, नफरत और नेटवर्क- क्या सच में ‘लोन वुल्फ’ हमला?
- Written By: आंचल लोखंडे
Mira Road Stabbing Case: मीरा रोड चाकूबाजी मामले में ‘लोन वुल्फ’ हमले की जांच के दौरान आईएसआईएस नोट, संदिग्ध डिजिटल गतिविधियां और संभावित नेटवर्क को लेकर नए सवाल खड़े हुए हैं।

Stabbing Case (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Thane ATS Investigation: मीरा रोड में 27 अप्रैल को हुए कथित “लोन वुल्फ अटैक” मामले की जांच में कई नए दावे और विवाद सामने आए हैं। जांच एजेंसियों के मुताबिक आरोपी जैब अंसारी ने हमले से पहले आईएसआईएस के समर्थन में एक नोट इसलिए छोड़ा था क्योंकि उसे उम्मीद थी कि वारदात के बाद पुलिस उसे मार देगी। वहीं बचाव पक्ष ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए सबूतों को “प्लांटेड” बताया है।
नोट और हमले की मंशा पर सवाल
जांच अधिकारियों के अनुसार, अंसारी ने पेंसिल से लिखा एक नोट अपने लैपटॉप के पास टेबल पर रखा था, जिसमें “लोन वुल्फ तुम सब पर हमला करेगा” लिखा था। अधिकारियों का कहना है कि नोट जानबूझकर ऐसी जगह रखा गया था ताकि वह आसानी से दिखे। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे लगा था कि हमला करने के बाद वह जीवित नहीं बचेगा और पुलिस उसे मार देगी। उसका उद्देश्य “ डर फैलाना और एक संदेश देना ” था, हालांकि हमले के बाद वह बच गया और पैदल घर लौट आया।
बचाव पक्ष का दावा, सबूत ‘प्लांट’ किए गए
अंसारी के वकील अब्दुल वहाब खान ने पुलिस के दावों को खारिज करते हुए कहा कि आरोपी को हिरासत में लेने के बाद उसका घर सील नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि घर खुला पड़ा था, ऐसे में कोई भी सबूत रख सकता था। ये सबूत प्लांटेड हैं और अदालत में साबित नहीं हो पाएंगे। “ लोन वुल्फ ” जैसे गंभीर आरोपों को साबित करने के लिए ठोस सबूत जरूरी हैं, जो फिलहाल मौजूद नहीं हैं।
सम्बंधित ख़बरें
शिंदे सेना की गुंडई पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, डॉक्टर-नर्स को पीटने वाले रमेश म्हात्रे की गिरफ्तारी की मांग
ठाणे के KDMC अस्पताल में गुंडागर्दी! डॉक्टरों-नर्सों पर हमला, वीडियो देख कांपा चिकित्सा जगत
ठाणे में भारी बारिश से बेपटरी हुआ सड़क परिवहन: मालशेज और कसारा घाट में लैंडस्लाइड, घोड़बंदर रोड पर लगा महाजाम
ठाणेः मानसून की शुरुआत में ही खुली MBMC की पोल, गड्ढों में तब्दील हुईं सड़कें, राई गांव की हालात सबसे बदतर
फोन फॉर्मेट, संदिग्ध गतिविधियां
जांच एजेंसियों को आरोपी के घर से दो फोन एक सिम कार्ड के साथ और एक बिना सिम कार्ड के मिले । दोनों को फॉर्मेट किया गया था। अधिकारियों को शक है कि आरोपी ने किसी भी संभावित संपर्क के सबूत मिटाने की कोशिश की। इसके अलावा, पुलिस को मीरा रोड के एक मॉल की दुकान भी मिली जहां से आरोपी ने करीब 9 इंच का चाकू खरीदा था।
कट्टरपंथ की आशंका
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर आईएसआईएस समर्थक वेबसाइट्स और यू ट्यूब चैनलों को देखता था। अधिकारियों का कहना है कि पहले ऐसे मामलों में आतंकी संगठन ऐसे लोगों से संपर्क करते रहे हैं, इसलिए बाहरी कनेक्शन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। डिवाइस की फोरेंसिक जांच से इस पहलू पर और स्पष्टता आने की उम्मीद है।
ये भी पढ़े: सांप का डर और मौत की धमकी; अशोक खरात ने कैसे जाल में फंसाया कारोबारी को? कोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
निजी जीवन और मानसिक स्थिति
सूत्रों के अनुसार, आरोपी का हाल ही में तलाक हुआ था और वह पिछले 6 से 8 महीनों से अकेला रह रहा था। उसकी आर्थिक स्थिति भी कमजोर थी और पिता से पैसे मिल रहे थे।
उसने पूछताछ में दावा किया कि फ़िलिस्तीन में हो रही घटनाओं, खासकर बच्चों की मौत, ने उसे मानसिक रूप से प्रभावित किया, हालांकि जांच एजेंसियां उसके बयानों को पूरी तरह भरोसेमंद नहीं मान रही हैं।
हमले की घटना
एफआईआर के मुताबिक, 27 अप्रैल की सुबह आरोपी ने मीरा रोड की एक निर्माणाधीन साइट पर दो सुरक्षा गार्डों से उनका धर्म पूछने के बाद उन पर चाकू से हमला किया था।इस हमले में एक सुपरवाइजर गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि दूसरे गार्ड को मामूली चोटें आईं शुरुआत में इस मामले की जांच स्थानीय पुलिस कर रही थी, लेकिन बाद में इसे महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वाड (एटीएस) को सौंप दिया गया है।
जांच जारी है और एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह पूरी तरह “ लोन वुल्फ ” हमला था या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क भी सक्रिय था।
Mira road stabbing case lone wolf attack isis note ats investigation maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चर्चित इंद्रदेव सिंह हत्याकांड: 23 साल बाद आया फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद और ₹1.5 लाख जुर्माना
Jul 08, 2026 | 01:11 PMPakistan Plane Missing: UAE से कराची आ रहा 27 साल पुराना बोइंग 737 कार्गो विमान अरब सागर में लापता
Jul 08, 2026 | 01:10 PMमहाराष्ट्र विधानसभा में डांस बार कानून संशोधन पास, अश्लील डांस पर सख्ती; तीन उल्लंघन पर लाइसेंस रद्द
Jul 08, 2026 | 01:05 PMवर्धा गोरस भंडार मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, FDA की कार्रवाई अवैध घोषित
Jul 08, 2026 | 01:04 PMशिंदे सेना की गुंडई पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, डॉक्टर-नर्स को पीटने वाले रमेश म्हात्रे की गिरफ्तारी की मांग
Jul 08, 2026 | 01:01 PMMonsoon Songs Playlist: बारिश, कॉफी और रोमांटिक गाने, सुकून के लिए बेस्ट बॉलीवुड सॉन्ग की लिस्ट
Jul 08, 2026 | 01:01 PMरियल एस्टेट: ‘द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा’ के नागपुर मरीना को मिला ‘अल्फा ग्रेड लक्ज़री एसेट’ का प्रतिष्ठित दर्जा
Jul 08, 2026 | 01:00 PMवीडियो गैलरी

नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM













