-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Lucknow »
- Court On Indradev Singh Murder Case Three Convicts Sentenced To Life Imprisonment
चर्चित इंद्रदेव सिंह हत्याकांड: 23 साल बाद आया फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद और ₹1.5 लाख जुर्माना
- Written By: दिव्या सिंह
Indradev Singh Murder Case: लखनऊ के चर्चित इंद्रदेव सिंह हत्याकांड मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने तीन आरोपियों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।

नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और उनके पिता इंद्रदेव सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)
Noida Police Commissioner Father Murder Case: लखनऊ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के पिता इंद्रदेव सिंह की हत्या मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने विक्रम यादव, पन्ना सिंह और बृजेश यादव को हत्या और साजिश का दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा और जुर्माना लगाया। अदालत ने तीनों पर कुल ₹1.5 लाख का जुर्माना लगाया है। यह हत्या वर्ष 2002 में जमीन विवाद के चलते दिनदहाड़े की गई थी।
फैसले के दौरान अदालत में इंद्रदेव सिंह की पत्नी नयनतारा सिंह, बेटी लक्ष्मी सिंह और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। मामले के छह आरोपियों में से तीन की सुनवाई के दौरान ही मृत्यु हो चुकी थी।
दिनदहाड़े हुई थी हत्या
8 अगस्त 2002 को शाम करीब 4 बजे लखनऊ के कैसरबाग टेलीफोन एक्सचेंज के पास अधिवक्ता इंद्रदेव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद उनकी पत्नी नयनतारा सिंह ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बाद में मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
Lalu Yadav Bail: सुप्रीम कोर्ट से लालू यादव को बड़ी राहत, देवघर चारा घोटाला में जमानत रहेगी बरकरार
Monsoon Snake: बारिश में बढ़ गया है सांपों का खतरा? घर के आसपास लगाएं ये पौधे, कम हो सकता है आने का जोखिम
नवभारत संपादकीय: क्या लॉरेंस बिश्नोई को अमेरिका को सौंपेगा भारत? प्रत्यर्पण संधि पर उठे सवाल
नागपुर: कोयला घोटाले में CBI की एफआईआर, वेस्ट कोयले के खेल में घिरे रेलवे अधिकारी
सीबीआई जांच में नए तथ्य सामने आए और साल 2004 में आरोपपत्र दाखिल किया गया। अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों को हत्या और आपराधिक साजिश का दोषी करार दिया।
जमीन विवाद बना हत्या की वजह
जांच में सामने आया कि करीब पांच बीघा जमीन विवाद को लेकर इस हत्या की साजिश रची गई थी। आरोप है कि एक बर्खास्त लेखपाल ने पूरी वारदात की योजना बनाई थी। घटना के दौरान बृजेश यादव स्कूटर चला रहा था, जबकि विक्रम यादव ने इंद्रदेव सिंह पर गोलियां चलाई थीं।
ये भी पढ़ें- सोनम रघुवंशी की गलतियों का सिया गोयल ने किया था गूगल सर्च, डिजिटल हिस्ट्री में हुआ बड़ा खुलासा
अदालत ने साजिश और हत्या में उनकी भूमिका को सिद्ध मानते हुए तीनों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही तीनों पर ₹1.5 लाख का जुर्माना लगाया है।
Court on indradev singh murder case three convicts sentenced to life imprisonment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मध्यप्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी तेज, उच्च स्तरीय समिति ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को सौंपी फाइनल रिपोर्ट
Jul 14, 2026 | 12:19 PMलागत में 28 करोड़ का गोलमाल, 8 साल से अकोला की जनता बेहाल, ROB मामले में हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
Jul 14, 2026 | 12:16 PMहोर्मुज में भारतीय नाविक की मौत पर भड़का भारत, केंद्र सरकार ने ईरानी राजदूत को किया तलब
Jul 14, 2026 | 12:16 PMTiger Corridors के निर्धारण पर हाई कोर्ट सख्त; जस्टिस अनिल किलोर और जस्टिस राज वाकोडे ने दिए कड़े निर्देश
Jul 14, 2026 | 12:16 PMताजमहल में अर्जेंटीना की महिला पर्यटक की मदद के लिए आगे आई महिला आरक्षी, साड़ी संभालकर जीता दिल
Jul 14, 2026 | 12:16 PMकेंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार से पहले एकनाथ शिंदे का दिल्ली दौरा, अमित शाह मंत्रियों के नामों पर लगाएंगे मुहर
Jul 14, 2026 | 12:11 PMMannan Mallick Death: झारखंड के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मन्नान मल्लिक का निधन
Jul 14, 2026 | 12:11 PMवीडियो गैलरी

रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM
आशू शर्मा नाम बताने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता! लड़की से भी सरेआम हुई मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 13, 2026 | 10:16 PM














