-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mira Road Shaheed Smarak Homeless Encroachment In Thane Station Disorder
ठाणे में शहीद स्मारक पर बेघरों का डेरा, स्टेशन के बाहर बढ़ी अव्यवस्था, कार्रवाई की मांग
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
Homeless Encroachment: मीरा रोड स्टेशन पूर्व स्थित शहीद स्मारक परिसर में बेघरों और भिक्षुकों के डेरा जमाने से अव्यवस्था बढ़ी। नागरिकों ने पुनर्वास और अतिक्रमण हटाने की मांग की।

शहीद स्मारक पर बेघरों और भिक्षुकों का डेरा (फोटो नवभारत)
Homeless Encroachment In Thane: मीरारोड रेलवे स्टेशन (पूर्व) के बाहर स्थित वीर स्मृति (शहीद) स्मारक परिसर इन दिनों बदहाली का शिकार है। देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले मीरा – भाईंदर के सपूत वीर शहीद कौस्तुभ राणे की स्मृति में बनाए गए इस परिसर पर पहले अवैध फेरीवालों का कब्जा रहा, वहीं अब यह बेघर लोगों और भिक्षुकों का ठिकाना बनता जा रहा है।
इससे स्थानीय नागरिकों और रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों में नाराजगी बढ़ रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्मारक की सीढ़ियों, चेन-बैरिकेडिंग वाले सुरक्षित क्षेत्र और आसपास के हिस्सों में कई बेघर लोग बोरिया-बिस्तर और सामान के साथ डेरा जमाए हुए हैं। शाम के समय यहां भीड़ और अव्यवस्था और बढ़ जाती है।
महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता
मीरारोड रेलवे स्टेशन और ऑटो स्टैंड के बीच स्थित शहीद स्मारक परिसर में बेघरों, भिक्षुकों और असामाजिक तत्वों की बढ़ती मौजूदगी से यात्रियों, विशेषकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम के समय यहां अव्यवस्था और भी बढ़ जाती है, जिससे आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस नेता राहुल गांधी, CM फडणवीस के सामने रखीं 3 मांगें
Gondia News: ‘मेरी स्कूल, सुंदर स्कूल’ प्रतियोगिता के परिणाम अब तक लंबित, शिक्षकों में बढ़ा असंतोष
नागपुर में महंगाई की तपिश: अब चाय की चुस्की भी हुई महंगी, टपरियों पर 15 रूपए तक पहुंचा एक ग्लास का दाम
उजनी बांध का जलस्तर 50% के पार, सिर्फ 4 दिन में 32% पानी बढ़ा; पुणे-सोलापुर समेत 3 जिलों के किसानों में खुशी
नागरिकों का मानना है कि वीर शहीद कौस्तुभ राणे की स्मृति में बने इस स्थल के आसपास इस तरह का जमावड़ा राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े स्मारक की गरिमा को भी प्रभावित कर रहा है।
यह भी पढेः- ठाणे में उल्हासनगर गारमेंट फेयर 3.0 के समापन दिवस पर उद्योग मंत्री संजय सावकरे ने किया दौरा
नागरिकों की प्रशासन से मांग
कुछ समय पहले ठाणे जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग ने इस क्षेत्र को बाल भिक्षुओं से मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया था, लेकिन उसका स्थायी असर दिखाई नहीं दे रहा। स्थानीय समाजसेवी सज्जी आई. पी. का आरोप है कि मीरा- भाईंदर महानगरपालिका (एमबीएमसी) और रेलवे पुलिस की ओर से इस समस्या की समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि बेघर लोगों के पुनर्वास की उचित व्यवस्था कर शहीद स्मारक परिसर को अतिक्रमण व अव्यवस्था से मुक्त कर उसकी गरिमा बहाल करे।
Mira road shaheed smarak homeless encroachment in thane station disorder
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे में शहीद स्मारक पर बेघरों का डेरा, स्टेशन के बाहर बढ़ी अव्यवस्था, कार्रवाई की मांग
Jul 14, 2026 | 05:07 PM8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PMमहाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस नेता राहुल गांधी, CM फडणवीस के सामने रखीं 3 मांगें
Jul 14, 2026 | 04:57 PMUP Board 2027 Exam: यूपी बोर्ड ने बढ़ाई इंटरमीडिएट व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की सीमा, नई व्यवस्था लागू
Jul 14, 2026 | 04:56 PMबागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई पर फायरिंग का आरोप; घायल हुआ किसान
Jul 14, 2026 | 04:52 PMGondia News: ‘मेरी स्कूल, सुंदर स्कूल’ प्रतियोगिता के परिणाम अब तक लंबित, शिक्षकों में बढ़ा असंतोष
Jul 14, 2026 | 04:47 PMनागपुर में महंगाई की तपिश: अब चाय की चुस्की भी हुई महंगी, टपरियों पर 15 रूपए तक पहुंचा एक ग्लास का दाम
Jul 14, 2026 | 04:46 PMवीडियो गैलरी

क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM











