-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Prayagraj »
- Up Board Revises Registration Rules Private Candidates New Norms 2027 Exams
UP Board 2027 Exam: यूपी बोर्ड ने बढ़ाई इंटरमीडिएट व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की सीमा, नई व्यवस्था लागू
- Reported By: ओमप्रकाश सिंह परिहार | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
UP Board Exam: यूपी बोर्ड ने 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के पंजीकरण नियमों में बदलाव किया है। इंटरमीडिएट के सामान्य परीक्षार्थियों की सीमा हटाई गई है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (सोर्स- सोशल मीडिया)
UP Board Application Process For Registration: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के पंजीकरण एवं आवेदन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। शासन के निर्देश पर बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों पर व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की संख्या निर्धारित करने संबंधी नीति में संशोधन किया है, जिससे अधिक विद्यार्थियों को आवेदन का अवसर मिल सकेगा।
नई व्यवस्था में छात्र-छात्राओं को राहत मिलने की उम्मीद
नई व्यवस्था के अनुसार इंटरमीडिएट व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के पंजीकरण के लिए किसी केंद्र पर अधिकतम 800 अभ्यर्थियों की सीमा यथावत रखी गई है। हालांकि सामान्य व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए पहले निर्धारित 400 की अधिकतम सीमा को समाप्त कर दिया गया है। इससे बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को राहत मिलने की उम्मीद है।
बोर्ड ने आवेदन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए नया प्रावधान भी लागू किया है। अब किसी भी विद्यार्थी का आवेदन पत्र ऑनलाइन अपसारित न होने का प्रमाणपत्र सभी अपसारण केंद्रों से प्राप्त कर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) को देना होगा। डीआईओएस को इस संबंध में प्रमाणित रिपोर्ट क्षेत्रीय कार्यालय को भेजनी होगी, ताकि कोई भी योग्यता न रखने वाला अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत न हो सके।
सम्बंधित ख़बरें
High Court Verdict: मान्यता प्राप्त डिग्री और पंजीकरण के बिना एलोपैथी अवैध, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
प्रयागराज में प्रस्तावित इलेक्ट्रिक शवदाह गृह के निर्माण पर हाईकोर्ट की अंतरिम रोक, 30 जुलाई तक मांगा जवाब
प्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
सीएम योगी की सफर सखी योजना: गांव की महिलाएं संभालेंगी पर्यटन की जिम्मेदारी; टिकट बुकिंग से कमा सकेंगी 50 हजार
यह भी पढ़ें- High Court Verdict: मान्यता प्राप्त डिग्री और पंजीकरण के बिना एलोपैथी अवैध, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
राजकीय विद्यालयों को ही बनाया जाएगा अपसारण केंद्र
इसके अलावा, केवल राजकीय विद्यालयों को ही अपसारण केंद्र बनाया जाएगा। हालांकि ऐसे विद्यालयों को यह जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी, जहां पिछले तीन वर्षों में सामूहिक नकल या अन्य गंभीर अनियमितताओं की शिकायतें मिली हों। जिला विद्यालय निरीक्षकों को आवेदन पत्रों और अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच करने के बाद ही उन्हें ऑनलाइन प्रक्रिया के लिए अनुमोदित करना होगा।
बोर्ड के अनुसार पिछले वर्ष कुशीनगर जिले में लगभग 700 अयोग्य विद्यार्थियों के आवेदन पत्र निरस्त कर दिए गए थे। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार कड़ी निगरानी और सत्यापन व्यवस्था लागू की गई है। प्रत्येक केंद्र पर हाईस्कूल के 500 तथा इंटरमीडिएट के 700 विद्यार्थियों तक के आवेदन पत्र अपसारित किए जाएंगे। इस प्रकार एक केंद्र पर कुल 1200 आवेदन पत्रों के निस्तारण की व्यवस्था रहेगी। विशेष परिस्थितियों में मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक की अनुमति से हाईस्कूल में 650 और इंटरमीडिएट में 800 तक आवेदन अपसारित किए जा सकेंगे।
यूपी बोर्ड का मानना है कि नई व्यवस्था से परीक्षा प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित और निष्पक्ष बनेगी तथा पात्र विद्यार्थियों को समय पर पंजीकरण का लाभ मिलेगा।
Up board revises registration rules private candidates new norms 2027 exams
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस नेता राहुल गांधी, CM फडणवीस के सामने रखीं 3 मांगें
Jul 14, 2026 | 04:57 PMUP Board 2027 Exam: यूपी बोर्ड ने बढ़ाई इंटरमीडिएट व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की सीमा, नई व्यवस्था लागू
Jul 14, 2026 | 04:56 PMबागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई पर फायरिंग का आरोप; घायल हुआ किसान
Jul 14, 2026 | 04:52 PMGondia News: ‘मेरी स्कूल, सुंदर स्कूल’ प्रतियोगिता के परिणाम अब तक लंबित, शिक्षकों में बढ़ा असंतोष
Jul 14, 2026 | 04:47 PMनागपुर में महंगाई की तपिश: अब चाय की चुस्की भी हुई महंगी, टपरियों पर 15 रूपए तक पहुंचा एक ग्लास का दाम
Jul 14, 2026 | 04:46 PMरणवीर सिंह की प्रलय को मिलेगा हॉलीवुड टच, 28 डेज लेटर की प्रोस्थेटिक टीम से मेकर्स की चल रही है बातचीत
Jul 14, 2026 | 04:45 PMGolmaal Turns 20: ‘मजा अभी भी बेहिसाब…’ ‘गोलमाल’ के 20 साल पूरे होने पर अजय देवगन का खास सेलिब्रेशन
Jul 14, 2026 | 04:45 PMवीडियो गैलरी

क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM














