महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस नेता राहुल गांधी, CM फडणवीस के सामने रखीं 3 मांगें

Rahul Gandhi On Maharashtra TET Paper Leak: महाराष्ट्र में टीईटी पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी ने देवेंद्र फडणवीस सरकार तीखा हमला किया है। उन्होंने सरकार से तीन बड़ी मांगें कर दी की है।
Rahul Gandhi On Maharashtra TET Exam New Date
राहुल गांधी व देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Rahul Gandhi On Maharashtra TET Exam New Date: महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का प्रश्नपत्र लीक होने और परीक्षा रद्द किए जाने के बाद अब सियासत गरमा गई है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस मुद्दे को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने परीक्षा रद्द होने के दो सप्ताह बाद भी नई तारीखों की घोषणा न होने पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए प्रभावित अभ्यर्थियों के पक्ष में तीन प्रमुख मांगें उठाई हैं।

राहुल गांधी ने महाराष्ट्र टीईटी का पेपर लीक को लेकर उठाए सवाल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र टीईटी का पेपर लीक होने के कारण परीक्षा रद्द किए जाने के बाद इसकी नई तिथि की घोषणा में विलंब को लेकर मंगलवार को चिंता जताई। उन्होंने कहा कि तत्काल नई तारीख की घोषणा की जाए और प्रभावित अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाए। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि प्रश्नपत्र लीक होने की गलती व्यवस्था की है, लेकिन इसकी सजा ईमानदारी से तैयारी करने वाले लाखों अभ्यर्थी भुगत रहे हैं।

6 लाख अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि महाराष्ट्र TET का पेपर लीक हुआ, परीक्षा रद्द हुई। 6 लाख अभ्यर्थी अधर में है। दो हफ्ते हो गए लेकिन नई तारीख का कोई अता-पता नहीं।

राहुल गांधी की मुख्यमंत्री से तीन मांगें

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने तीन मांगे रखा है। उन्होंने लिखा मुख्यमंत्री जी - तीन चीजें, आज ही:

  • समय-सीमा : TET की नई तारीख़ अभी घोषित कीजिए।
  • जवाबदेही : लीक के जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो, अभ्यर्थी पर नहीं।
  • भविष्य की रक्षा : जिनका साल इस लीक के कारण बर्बाद हुआ, उन्हें उम्र सीमा में छूट दी जाए।

राहुल गांधी महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि लीक करने वाले आजाद, सिस्टम बेदाग और सजा भुगत रहा है वो जिसने ईमानदारी से मेहनत की। ये देश के कार्यरत और होने वाले शिक्षक हैं जिनके हाथ में भारत का भविष्य है। ये वही लोग हैं जिन्होंने साल दर साल तैयारी की, फॉर्म भरे, फीस दी, दूर-दराज के सेंटर तक गए। और अब बस इंतजार कर रहे हैं, बिना तारीख, बिना जवाब। गलती संस्था की और सजा अभ्यर्थी भुगत रहे हैं। यह इंसाफ नहीं है।

राहुल गांधी 17 जुलाई को पेपर लीक को लेकर करेंगे बात

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट के जरिए छात्रों को भी संबोधित किया। उन्होंने लिखा कि 17 जुलाई को देहरादून में मैं पेपर लीक के बढ़ते संकट पर आपसे विस्तार से बात करूंगा। अब समय आ गया है शिक्षा क्रांति का, ऐसी व्यवस्था बनाने का जहां युवाओं को सिस्टम की नाकामी नहीं अपनी मेहनत का फल मिले।

Navbharat Live
navbharatlive.com