- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mira Bhayandar Ambulance Charges Transparency Demand
Mira Bhayandar Ambulance Charges: मीरा-भाईंदर में एम्बुलेंस-शव वाहन शुल्क पर विवाद, पारदर्शिता की मांग तेज
Mira Bhayandar Ambulance: एम्बुलेंस और शव वाहन सेवाओं में मनमाने शुल्क वसूली के आरोपों के बीच पारदर्शिता की मांग बढ़ गई है। नगरसेविका फ्रीडा डिमेलो ने रेट लिस्ट अनिवार्य करने की मांग की है।
- Written By: अपूर्वा नायक

मीरा भयंदर एम्बुलेंस चार्ज का मामला (सौ. सोशल मीडिया )
Mira Bhayandar Ambulance Charges Transparency Demand: मीरा-भाईंदर मनपा क्षेत्र में मरीजों और उनके परिजनों से एम्बुलेंस तथा शव वाहन सेवाओं के नाम पर कथित आर्थिक शोषण का मुद्दा अब गंभीर रूप लेता जा रहा है।
पारदर्शिता की कमी और मनमाने शुल्क वसूले जाने की शिकायतों के बीच स्थानीय नगरसेविका फ्रीडा डिमेलो ने इस पर सख्त कदम उठाने की मांग की है।
डिमेलो ने परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक को ज्ञापन सौंपकर सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी और निजी अस्पतालों के बाहर एम्बुलेंस और शव वाहन सेवाओं की स्पष्ट शुल्क सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने की मांग की है। उनका कहना है कि दरों की जानकारी के अभाव में आम नागरिक अक्सर निजी सेवाओं के महंगे और मनमाने शुल्क देने को मजबूर हो जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
AIESL में टेक्निशियन-इंजीनियर्स की हड़ताल से विमान मेंटेनेंस प्रभावित, नागपुर समेत 6 सेंटरों पर असर
नीले ड्रम के बाद हरे ड्रम का कहर! पति और भाई के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट, एक महीने बाद मिली लाश
Ola-Uber और Rapido पर बड़ा एक्शन, महाराष्ट्र सरकार का सख्त फैसला, अब फोन से गायब हो सकते हैं ऐप्स
ठाणे में मानसून अलर्ट: महापौर ने आपातकालीन कक्ष का लिया जायजा, 24×7 व्यवस्था और 6500 CCTV लगाने के निर्देश
मीरा-भाईंदर मनपा क्षेत्र में भले ही मुफ्त एम्बुलेंस और शव वाहन सेवाएं उपलब्ध हैं, लेकिन सीमित संख्या और खराब रखरखाव के कारण ये सेवाएं पर्याप्त नहीं हैं। कई वाहन जर्जर हालत में हैं, जिससे मरीजों को मजबूरी में निजी सेवाओं का सहारा लेना पड़ता है। स्थिति यह है कि शहर के पंडित भीमसेन जोशी सरकारी अस्पताल जैसे प्रमुख अस्पतालों में भी पर्याप्त एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हैं।
संचालकों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई
नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए। मौजूदा परिस्थितियों में यह स्पष्ट होता है कि अस्पतालों के बाहर अनिवार्य रूप से शुल्क सूची प्रदर्शित करना समय की जरूरत बन गया है, ताकि आम नागरिकों को आर्थिक शोषण से राहत मिल सके।
फ्रीडा डिमेलो, स्थानीय नगरसेविका, शिवसेना
ये भी पढ़ें :- Mumbai Metro Line 6 को मिली रफ्तार, जोगेश्वरी में रिकॉर्ड समय में स्टील स्पैन स्थापित
शुरू करें हेल्पलाइन
कुछ मामलों में तय दरों पर सेवाए मिलती है, लेकिन अधिकतर शिकायते मनमाने शुल्क वसूले जाने की सामने आ रही हैं। डिमेलो के अनुसार अस्पतालों के बाहर शुल्क सूची प्रदर्शित करने से पारदर्शिता बढ़ेगी और लोग सही विकल्प चुन सकेंगे। साथ ही उन्होंने इन सेवाओं की निगरानी के लिए प्रभावी नियंत्रण तंत्र और शीघ्र शिकायत निवारण हेल्पलाइन शुरू करने की भी मांग की है।
Mira bhayandar ambulance charges transparency demand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AC Sleep Mode: रिमोट का यह खास बटन दबाएं, रातभर में कम होगा आपका भारी-भरकम बिजली का बिल
May 16, 2026 | 02:00 PMबिहार में ट्रेन के नीचे बैठकर मां ने बचाई बच्चों की जान, शाहपुर पटोरी स्टेशन का वीडियो वायरल
May 16, 2026 | 01:55 PM‘बॉलीवुड में नया ट्रेंड सेट किया’, Ayushmann Khurrana ने की हेलन की जमकर तारीफ, आशा भोसले का भी किया जिक्र
May 16, 2026 | 01:55 PMAIESL में टेक्निशियन-इंजीनियर्स की हड़ताल से विमान मेंटेनेंस प्रभावित, नागपुर समेत 6 सेंटरों पर असर
May 16, 2026 | 01:50 PMRGPV को 3 हिस्सों में बांटने का प्रस्ताव, हटेगा राजीव गांधी का नाम, उज्जैन-जबलपुर में नए विश्वविद्यालय
May 16, 2026 | 01:41 PMNEET पेपर लीक का आरोपी शुभम खैरनार निकला फर्जी डॉक्टर: काउंसलिंग के नाम पर छात्रों से की लाखों की ठगी
May 16, 2026 | 01:41 PM16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PMवीडियो गैलरी

उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM













