-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Metro Line 6 Progress Steel Span Jogeshwari Update
Mumbai Metro Line 6 को मिली रफ्तार, जोगेश्वरी में रिकॉर्ड समय में स्टील स्पैन स्थापित
- Written By: अपूर्वा नायक
Mumbai Metro Line 6 परियोजना में बड़ी प्रगति हुई है। जोगेश्वरी में रिकॉर्ड समय में स्टील स्पैन स्थापित किया गया, जिससे प्रोजेक्ट 88% से अधिक पूरा हो चुका है और जल्द संचालन की उम्मीद बढ़ी है।

मुंबई मेट्रो लाइन 6 प्रोग्रेस अपडेट (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai Metro Line 6 Progress Update: मुंबई के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने मेट्रो लाइन 6 परियोजना को नई रफ्तार दे दी है।
जोगेश्वरी में पश्चिम रेलवे मार्ग पर अत्यंत चुनौतीपूर्ण रेलवे दूसरा स्टील कॉम्पोजिट स्पैन को रिकॉर्ड समय में तैयार कर एजेंसी ने इंजीनियरिंग क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया है।
यह मेट्रो लाइन 6 अंधेरी लोखंडवाला स्थित स्वामी समर्थ नगर से विक्रोली के बीच पूर्व-पश्चिम कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी। साथ ही यात्रा समय घटाएगी और मुंबईकरों को तेज, सुरक्षित व कुशल सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराएगी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई घूमने निकले तीन नाबालिग 24 घंटे में सकुशल बरामद, दादर रेलवे स्टेशन से शिऊर पुलिस को मिला सुराग
मुंबई में पीयूष गोयल ने कहा- आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ा रहा हमारा देश, गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
चक्रव्यूह में फसे ओमराजे निंबालकर से मिले शिंदे गुट के बड़े नेता, क्या फेल होगा ऑपरेशन टाइगर?
महाराष्ट्र में खुला महिला उद्यमियों के लिए खास ‘स्टार्टअप हब’, बिजनेस को मिलेगी नई उड़ान, जानें सरकार का प्लान
प्रोजेक्ट का 88% से अधिक काम हो चुका है पूरा
इस परियोजना में लगातार दो स्टील स्पैन की सफल स्थापना के साथ परियोजना के एक महत्वपूर्ण अभियांत्रिकी चरण को पूरा कर लिया गया है। इस काम के लिए जहां तीन घंटे से अधिक का ट्रैफिक ब्लॉक निर्धारित था, वहीं इसे महज 1.35 घंटे में पूरा कर लिया गया।
इस तेज और सटीक कार्यान्वयन के साथ ही मेट्रो लाइन 6 प्रोजेक्ट 88 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है, जिससे इसके जल्द शुरू होने की उम्मीद और मजबूत हो गई है। नए स्थापित स्पैन की लंबाई 31.16 मीटर और वजन लगभग 90 मेट्रिक टन है।
इसमें स्टील कॉम्पोजिट गर्डर्स, डायफ्राम्स और ब्रेसिंग सिस्टम का उपयोग किया गया है, जिन्हें दीर्घकालिक मजबूती और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। विशेष बात यह है कि पश्चिम रेलवे द्वारा इस कार्य के लिए 8 घंटे 10 मिनट का ट्रैफिक ब्लॉक मंजूर था, लेकिन एमएमआरडीए ने इसे महज 1 घंटा 35 मिनट में पूरा कर दक्षता और सटीक समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया। इससे रेलवे यातायात पर न्यूनतम असर पड़ा और सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित हुआ।
मेट्रो लाइन 6 परियोजना की गति अब उल्लेखनीय रूप से बढ़ गई है। विशेष रूप से जटिल अभियांत्रिकी कार्य जिस गति और सटीकता से पूरे किए जा रहे हैं, वह सराहनीय है। उच्चतम सुरक्षा मानकों, दक्षता और इंजीनियरिंग उत्कृष्टता के साथ इस परियोजना को पूरा करने के लिए हम प्रतिबद्ध है।
– संजय मुखर्जी, आयुक्त, एमएमआरडीए
ये भी पढ़ें :- Pilot Deaths India: 48 घंटे में दो पायलटों की मौत, ALPA India ने फ्लाइट ड्यूटी नियमों पर उठाए सवाल
हाइड्रोलिक क्रेनों का उपयोग
इस जटिल प्रक्रिया में ओवरहेड इक्विपमेंट बंद करना, वायर नीचे करना, भारी स्पैन को उठाकर सटीक स्थान पर स्थापित करना, स्ट्रक्चरल फिक्सिंग, निरीक्षण और रेलवे प्रणाली को पुनः चालू करना जैसे कई संवेदनशील चरण शामिल थे। इसके लिए 500 टन और 600 टन क्षमता वाली हाइड्रोलिक क्रेनों का उपयोग किया गया। साथ ही एमएमआरडीए, ठेकेदारों और पश्चिम रेलवे के बीच समन्वय बनाए रखा गया।
Mumbai metro line 6 progress steel span jogeshwari update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NEET UG Re-Exam: हाथरस में नीट की पुनर्परीक्षा को लेकर सुरक्षा सख्त, परीक्षा केंद्रों पर 200 पुलिसकर्मी तैनात
Jun 20, 2026 | 10:04 PMAyodhya: चढ़ावा चोरी विवाद के बीच योगी सरकार का बड़ा फैसला, चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग का बदला पूरा स्वरूप
Jun 20, 2026 | 09:54 PMमुंबई घूमने निकले तीन नाबालिग 24 घंटे में सकुशल बरामद, दादर रेलवे स्टेशन से शिऊर पुलिस को मिला सुराग
Jun 20, 2026 | 09:51 PMनवभारत कार्यालय पहुंचे संभाजीनगर के महापौर समीर राजूरकर; शहर के विकास और मूलभूत सुविधाओं पर की चर्चा
Jun 20, 2026 | 09:36 PM‘वेलकम टू द जंगल’ की स्टार कास्ट ने बिखेरा जलवा, अक्षय कुमार और दिशा पाटनी की केमिस्ट्री ने लूटी महफिल
Jun 20, 2026 | 09:31 PMसरकारी स्कूल में घुसे CM विजय के कार्यकर्ता, क्लास रुकवाकर टांगी फोटो; सिंघम अन्नामलाई ने ऐसे लगाई क्लास
Jun 20, 2026 | 09:18 PMराम चरण और उपासना ने बेटी क्लिनकारा के तीसरे जन्मदिन पर पहली बार दिखाया चेहरा, वायरल हुई प्यारी फैमिली फोटो
Jun 20, 2026 | 09:03 PMवीडियो गैलरी

आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM













