-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Tamil Nadu Election Results 2026 Live Trends Aiadmk Tvk Vijay Lead
Tamil Nadu Election Result: सारे एग्जिट पोल फेल! तमिलनाडु से सामने आया पहला रूझान, DMK के साथ हो गया बड़ा खेल
- Written By: अक्षय साहू
Tamil Nadu Elections Result: तमिलनाडु चुनाव के पहले रुझानों में बड़ा उलटफेर! एग्जिट पोल्स को पीछे छोड़ AIADMK 20 और विजय की TVK 18 सीटों पर आगे। DMK के लिए कड़ी चुनौती शुरू।

तमिलनाडु में AIADMK आगे (सोर्स- सोशल मीडिया)
Tamil Nadu Assembly Elections Result 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। इसी के साथ ही पहला रुझान भी सामने आ गया है। एग्जिट पोल को धता बताते हुए विजय की TVK 47 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, AIADMK 44 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि सत्ताधारी DMK फिलहाल 27 सीटों पर आगे चल रही है।
अन्य पार्टियों की बात करें तो, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए फिलहाल उम्मीद से उल्ट है। BJP खबर लिखे जाने तक केवल एक सीट पर आगे चल रही है। बीजेपी के लिए राहत ही बात ये है कि उसकी सहयोगी AIADMK 44 सीटों पर आगे चल रही है। BJP के अलावा कांग्रेस 3 सीटों पर आगे चल रही है।
तिरुचिरापल्ली वेस्ट सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
कुछ प्रमुख सीटों पर मुकाबला बेहद दिलचस्प बनता दिख रहा है। तिरुचिरापल्ली वेस्ट सीट पर टीवीके उम्मीदवार ने डीएमके के वरिष्ठ नेता केएन नेहरू को पीछे छोड़ते हुए बढ़त बना ली है, जो बड़े नेताओं के लिए चुनौती का संकेत माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
यह तो बस कॉमेडी है, रिहा होने के बाद बोले उदयनिधि स्टालिन; तृषा कृष्णन विवाद में गिरफ्तार हुए थे DMK नेता
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
उदयनिधि विवाद पर बचाव में उतरी DMK, AIADMK और शिवसेना ने खोला मोर्चा; कहा- महिला गरिमा का हुआ अपमान
कोयंबटूर साउथ में डीएमके के वी. सेंथिलबालाजी आगे चल रहे हैं, जबकि टीवीके उम्मीदवार कड़ी टक्कर दे रहे हैं। वहीं गोबीचेट्टिपालयम सीट पर हाल ही में एआईएडीएमके छोड़कर टीवीके में शामिल हुए दिग्गज नेता के.ए. सेंगोट्टैयन भी बढ़त बनाए हुए हैं, जिससे नई पार्टी की ताकत का अंदाजा लगाया जा सकता है।
चुनाव में महिलाओं की भागीदारी भी खास
इस तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भागीदारी भी खास रही है। इस बार रिकॉर्ड 443 महिला उम्मीदवार मैदान में उतरी हैं, जो प्रतिनिधित्व के बढ़ते ट्रेंड को दिखाता है। हालांकि इतिहास बताता है कि भागीदारी के बावजूद जीत का आंकड़ा कम ही रहा है।
1991 में 102 महिला उम्मीदवारों में से 32 विधायक चुनी गई थीं, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है लेकिन 1996 में यह संख्या घटकर सिर्फ 9 रह गई। 2021 के चुनाव में 413 महिला उम्मीदवारों में से केवल 12 ही जीत सकीं, जो कुल 234 सदस्यीय विधानसभा का करीब 5 प्रतिशत है।
यह भी पढ़ें- ट्रिपल लेयर सिक्योरिटी में हो रही है मतगणना, ड्रोन कैमरों और केंद्रीय बलों की कड़ी निगरानी में ईवीएम
46 प्रतिशत महिलाओं को मिला टिकट
इस बार लगभग 46% महिला उम्मीदवार शहरी क्षेत्रों (जैसे चेन्नई, मदुरै, कोयंबटूर और तिरुचिरापल्ली) से चुनाव लड़ रही हैं। इसका कारण शहरों में बेहतर शिक्षा और चुनावी संसाधनों की उपलब्धता माना जा रहा है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है, लेकिन वह अब भी शहरी क्षेत्रों से पीछे है। ज्यादातर ग्रामीण महिला उम्मीदवार या तो बड़ी पार्टियों के समर्थन से हैं या स्थानीय स्तर पर प्रभावशाली चेहरों में शामिल हैं।
चुनाव से जुड़ी सभी खबरों जानने के लिए यहां क्लिक करें…
Tamil nadu election results 2026 live trends aiadmk tvk vijay lead
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सिर्फ 2 अखरोट बदल सकते हैं आपकी सेहत! जानिए कब, कैसे और किस तरीके से खाने पर मिलता है सबसे ज़्यादा फायदा
Aug 05, 2026 | 09:16 PMलॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
Aug 05, 2026 | 09:13 PMमुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PMविभाग वापस लिए जाने के बाद भी ‘आनंद’ में लखन पटेल, पहली बार तोड़ी चुप्पी; राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज
Aug 05, 2026 | 08:54 PMआम जनता को एक और झटका! हर LPG सिलेंडर पर देना होगा टैक्स, समझिए क्या है पूरा मामला
Aug 05, 2026 | 08:54 PMबाज़ार जैसा Crispy Honey Chilli Potato घर पर बनाना है बस अपनाएं ये एक आसान ट्रिक, हर बाइट होगी सुपर क्रंची
Aug 05, 2026 | 08:45 PMRussian Drone फैक्टरी के सीईओ व्लादिमीर तकाचुक पर जानलेवा हमला, मर्सिडीज कार में विस्फोट
Aug 05, 2026 | 08:45 PMवीडियो गैलरी

CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM












