- Hindi News »
- Maharashtra »
- Midc Murder Ankush Shende Killed After Drinking One Accused Arrested Nagpur
शराब पार्टी बनी मौत की वजह, नागपुर में एमआईडीसी में खूनी विवाद; युवक की पत्थर से हत्या
Nagpur Murder: नागपुर एमआईडीसी क्षेत्र में शराब पार्टी के बाद विवाद खूनी बन गया। दो आरोपियों ने युवक की पिटाई कर पत्थर से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। एक आरोपी गिरफ्तार।
- Written By: अंकिता पटेल

नागपुर हत्या, एमआईडीसी थाना, (सोर्स: सौजन्य AI)
Nagpur Murder MIDC Police Station: नागपुर एमआईडीसी थाना क्षेत्र में फिर से हत्या की वारदात सामने आई है। 2 आरोपियों ने मिलकर एक व्यक्ति को धारदार हथियारों से वार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे की तलाश जारी थी। मृतक इसासनी निवासी अंकुश किशोर शेंडे (32) बताया गया। पकड़ा गया आरोपी विक्की उर्फ दादया संजय मोहोड़ भी उसी इलाके में रहता है। दूसरा आरोपी मुकुल राउते बताया गया।
अंकुश विवाहित है, लेकिन शराब की लत के चलते उसकी पत्नी घर छोड़कर जा चुकी है। वह मजदूरी करके दिन भर शराब के नशे में डूबा रहता था। जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर वह दादया और मुकुल से मिला। तीनों शराब की भड्डी पर गए। वहां शराब पीने के बाद और शराब खरीदी। इसके बाद तीनों आशूका माशूका दरगाह की ओर जाने वाली सड़क पर निर्जन स्थान पर गए। वहां भी शाम 5 बजे तक जमकर शराब डकारी।
इसी दौरान दादया ने अंकुश को गाली दी। नशे में होने के कारण अंकुश बौखला गया। उसने रास्ते से पत्थर उठाकर दादया को दे मारा। मुकुल ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन अंकुश ने उसे भी थप्पड़ जड़ दिए। दादया और मुकुल ने मिलकर उसे जमकर पीटा। इसके बाद रास्ते पर पड़ा बड़ा पत्थर उठाकर अंकुश के सिर पर मार दिया और घटनास्थल से फरार हो गए। इस रास्ते पर लोगों की आवाजाही कम होने के कारण अंकुश वहीं पड़े-पड़े मर गया।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur Weather: नागपुर में आज पारा 45 डिग्री के पार, भीषण लू और एक्सट्रीम UV इंडेक्स को लेकर अलर्ट जारी
नांदगांव से नागपुर आया था परिवार, ग्रीन जिम की फिसलनपट्टी बनी काल; मासूम लक्की की मौत से हड़कंप
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
अमरावती में खूनी झड़प:गलती से दूसरे कमरे में जाने की कीमत मौत! बिहार के मजदूर की अमरावती में हत्या
MIDC पुलिस की टीम मौके पर
रात 8:30 बजे रास्ते से गुजर रहे एक व्यक्ति को अंकुश का शव दिखाई दिया। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एमआईडीसी के थानेदार गोकुल महाजन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें:-नवभारत संपादकीय: महंगाई की बढ़ती मार करने लगी लाचार, पेट्रोल-डीजल फिर महंगे! क्या अभी और बढ़ेंगे दाम?
डीसीपी जोन 1 एस। ऋषिकेश रेड्डी और क्राइम ब्रांच की टीमें भी मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक जांच टीम को बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत इकट्टा किए, पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, जांच पड़ताल में पता चला कि अंकुश शाम की दादया और मुकुल के साथ था। पुलिस ने तुरत दोनों की तलाश शुरू कर दी। दादवा पुलिस के हाथ लग गया, लेकिन मुकुल फरार बताया जा रहा।
Midc murder ankush shende killed after drinking one accused arrested nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
खजुराहो को केंद्र की बड़ी सौगात, बनेगा 50 बेड का आधुनिक आयुष वेलनेस सेंटर, स्किल डेवलपमेंट संस्थान को भी मंजूर
May 18, 2026 | 07:45 AMशराब पार्टी बनी मौत की वजह, नागपुर में एमआईडीसी में खूनी विवाद; युवक की पत्थर से हत्या
May 18, 2026 | 07:45 AMविधान परिषद में Uddhav Thackeray की कम उपस्थिति, 4 साल में सिर्फ 42 बैठकों में पहुंचे
May 18, 2026 | 07:44 AMफतेहपुर के मकान में बड़ा ब्लास्ट! गैस लीक होने से लगी आग, 9 लोग बुरी तरह झुलसे
May 18, 2026 | 07:39 AMखत्म हो रहा है ईरान के लिए समय! तेहरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, सिचुएशन रूम में बुलाई हाई-लेवल मीटिंग
May 18, 2026 | 07:30 AMभारत में इस दिन मनाई जाएगी बकरीद, शाही इमाम ने किया ऐलान; जानें कब शुरू होगी हज यात्रा और कब है अरफा का दिन
May 18, 2026 | 07:29 AMNEET-UG 2026 Paper Leak में पुणे कनेक्शन का हुआ भंडाफोड़, CBI जांच में बड़े नेटवर्क का खुलासा
May 18, 2026 | 07:21 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














