- Hindi News »
- Maharashtra »
- Medical Pg Admission Fraud Sambhajinagar Doctor Cheated 20 Lakhs 2026
Sambhajinagar में पीजी सीट दिलाने के नाम पर ठगे 20 लाख रुपये; आरोपी संदीप कुमार के खिलाफ मामला दर्ज
Medical PG Admission Fraud: संभाजीनगर के एक डॉक्टर से मेडिकल पीजी प्रवेश के नाम पर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। बेंगलुरु के वैदेही मेडिकल कॉलेज में सीट दिलाने का झांसा देकर यह रकम वसूली गई।
- Written By: केतकी मोडक

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मीडिया)
Medical PG Admission Fraud In Sambhajinagar: छत्रपति संभाजीनगर में मेडिकल पोस्ट ग्रेजुएट यानी पीजी प्रवेश दिलाने का भरोसा देकर 20 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने बेंगलुरु स्थित वैदेही मेडिकल कॉलेज में डर्मेटोलॉजी कोर्स में प्रवेश दिलाने का आश्वासन देकर यह रकम वसूली। मामले में पुंडलिक नगर पुलिस थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बेटी के पीजी प्रवेश के लिए तलाश रहे थे विकल्प
पुलिस के अनुसार गारखेडा क्षेत्र निवासी रमाकांत श्रीहरी वडजे (59) ने शिकायत दर्ज कराई है। उनकी बेटी साक्षी ने मई 2025 में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी और वह पीजी मेडिकल प्रवेश की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान 25 अक्टूबर 2025 को संदीप कुमार नामक व्यक्ति ने वडजे परिवार से संपर्क किया। आरोपी ने खुद को मेडिकल एडमिशन प्रक्रिया का समन्वयक बताते हुए बेंगलुरु के वैदेही मेडिकल कॉलेज में पीजी सीट दिलाने का दावा किया।
कॉलेज दौरा कराकर भरोसा जीता
28 अक्टूबर 2025 को आरोपी ने वडजे परिवार को बेंगलुरु शहर के हेब्बल स्थित श्री साई कंसल्टेंसी कार्यालय बुलाया। वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज का दौरा भी कराया गया। आरोपी ने केईए प्रक्रिया के जरिए सीट पक्की कराने का भरोसा दिलाया। उसने प्रति वर्ष 55 लाख रुपये फीस और 20 लाख रुपये अनामत राशि जमा करने की शर्त रखी।
सम्बंधित ख़बरें
Ajanta Caves: सिल्लोड़-सोयगांव में पर्यटन को लगेंगे पंख; 15 करोड़ की निधि के लिए पर्यटन विभाग सक्रिय
Maharashtra Weather: कहीं लू का सितम, कहीं बिजली की कड़क! अगले 24 घंटों में 10 जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी
Maharashtra Board 10th Result 2026: आज दोपहर 1 बजे आएगा महाराष्ट्र 10वीं का रिजल्ट, यहां जानिए कैसे करें चेक
मुंबई से कई शहरों को मिनटों में जोड़ेगा यह कॉरिडोर, ऐरोली-काटई प्रोजेक्ट से घटेगी एमएमआर की दूरी
अलग-अलग चरणों में वसूले 20 लाख रुपये
शिकायत के मुताबिक 3 नवंबर 2025 को रमाकांत वडजे ने आरोपी के खाते में ऑनलाइन 5 लाख रुपये जमा किए। इसके बाद प्रवेश सुनिश्चित होने का दावा करते हुए 9 फरवरी 2026 को मोढा नाका क्षेत्र में आरोपी ने 10 लाख रुपये नकद लिए। उसी दिन अतिरिक्त 5 लाख रुपये और लिए गए। इस तरह आरोपी ने कुल 20 लाख रुपये वसूल कर लिए।
ये भी पढ़ें :- Beed Land Scam: पूर्व जिलाधिकारी अविनाश पाठक पर शिकंजा, 241 करोड़ मुआवजा घोटाले का आरोप
कॉलेज से संपर्क करने पर खुला राज
पूरी रकम देने के बावजूद जब प्रवेश प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी तो वडजे परिवार ने सीधे कॉलेज प्रशासन से संपर्क किया। वहां से पता चला कि सभी सीटें पहले ही भर चुकी हैं और ऐसा कोई प्रवेश तय नहीं हुआ था। इसके बाद परिवार ने आरोपी से पैसे वापस मांगे, लेकिन वह लगातार टालमटोल करता रहा और बाद में फोन उठाना भी बंद कर दिया।
पुलिस कर रही मामले की जांच
ठगी का एहसास होने पर रमाकांत वडजे ने पुंडलिक नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हवालदार गजानन मांटे कर रहे हैं।
Medical pg admission fraud sambhajinagar doctor cheated 20 lakhs 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar में पीजी सीट दिलाने के नाम पर ठगे 20 लाख रुपये; आरोपी संदीप कुमार के खिलाफ मामला दर्ज
May 08, 2026 | 07:55 AMMaa Lakshmi Puja: आर्थिक तंगी से हैं परेशान? आज शुक्रवार को करें मां लक्ष्मी के ये उपाय, बरसेगा धन
May 08, 2026 | 07:54 AMAshok Kharat Case में ईडी का बड़ा एक्शन, ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात की करोड़ों की संपत्ति जब्त
May 08, 2026 | 07:54 AMMP Weather Report: प्रदेश के 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, तापमान में आई गिरावट, गर्मी से मिली राहत
May 08, 2026 | 07:52 AM8 मई का इतिहास: हिटलर की मौत के बाद खत्म खत्म हुआ यूरोप में द्वितीय विश्व युद्ध, बदला दुनिया का इतिहास
May 08, 2026 | 07:49 AMसुनेत्रा पवार को 2029 में CM बनाने की मांग तेज, बेटे जय पवार के बयान से महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई
May 08, 2026 | 07:39 AMनवभारत संपादकीय: बंगाल में राजनीतिक हिंसा तेज, चुनाव के बाद भी बंगाल में खून खराबा
May 08, 2026 | 07:33 AMवीडियो गैलरी

योगी जी, हर मोड़ पर यमराज हैं तो सुनवाई क्यों नहीं? बेटी से बदसलूकी पर इंसाफ की गुहार लगा रही मां- देखें VIDEO
May 07, 2026 | 05:58 PM
चंद्रनाथ की मौत की जिम्मेदार TMC? बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को गोलियों से भूना, BJP ने बनर्जी को घेरा
May 07, 2026 | 01:28 PM
बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार; गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, नीतीश के बेटे निशांत बने मंत्री
May 07, 2026 | 12:21 PM
Anant Singh Case: हथियार, नाच-गाना और FIR, प्रशासन की कार्रवाई पर भड़के छोटे सरकार कहा-हम माननीय हैं या जानवर
May 07, 2026 | 11:57 AM
जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM














