Maa Lakshmi Puja: आर्थिक तंगी से हैं परेशान? आज शुक्रवार को करें मां लक्ष्मी के ये उपाय, बरसेगा धन

Maa Lakshmi Puja Friday: अगर आर्थिक तंगी और पैसों की परेशानी से जीवन प्रभावित हो रहा है, तो शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ आसान उपाय करना बेहद शुभ माना जाता है।
Maa Lakshmi Blessings
मां लक्ष्मी (सौ.Gemini)
Published on
Updated on

Maa Lakshmi Blessings:आज 8 मई 2026 को चंद्रमा मकर राशि में गोचर करेंगे। वहीं, ज्‍येष्‍ठ कृष्‍ण षष्‍ठी तिथि पर शुभ योग भी है। साथ ही उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। वहीं शुक्रवार का दिन है, जो कि धन की देवी मां लक्ष्‍मी की पूजा के लिए समर्पित है।

ज्योतिषयों के अनुसार, शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को शीघ्र प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय कर सकते है। मां लक्ष्मी अपने भक्तों पर जब कृपा बरसती हैं तो धन प्राप्ति से लेकर करियर में तरक्की के रास्ते खुल जाते है।

शुक्रवार के दिन ऐसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न

  • श्रीसूक्त का पाठ करें

ज्योतिषयों के अनुसार, शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्रीसूक्त का पाठ बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा कर श्रीसूक्त का पाठ करने से धन, सुख-समृद्धि और वैभव में वृद्धि होती है। इससे आर्थिक परेशानियां दूर होने लगती हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

  • कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें

अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करना लाभकारी साबित हो सकता है। इस दिन माता लक्ष्मी के सामने शांत मन से बैठकर उनका ध्यान करें और श्रद्धापूर्वक कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

  • लाल रंग के फूल का करें प्रयोग

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए यह आसान उपाय बेहद शुभ माना जाता है। इसके लिए सुबह स्नान के बाद साफ वस्त्र धारण करें और पूजा स्थान पर मां लक्ष्मी का ध्यान करें। अब अपने हाथ में पांच लाल रंग के फूल लें और सच्चे मन से माता लक्ष्मी का स्मरण करें।

  • शुक्र ग्रह को करें मजबूत करें

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह को समर्पित माना जाता है। इस दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करने और उन्हें प्रसन्न करने से जीवन में सुख, समृद्धि और वैभव का आगमन होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुक्रवार को मां लक्ष्मी की आराधना करने से कुंडली में मौजूद शुक्र दोष भी कम होने लगता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com