- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mahayuti Government Will Distribute Unusable Land Lease Of Road Transport Corporation Land Will Increased
महायुति सरकार बांटेगी अनुपयोगी लैंड-लॉक्ड भूमि, सड़क परिवहन निगम का भी बढ़ेगा पट्टा
Maharashtra News: महायुति सरकार ने छोटी, अयोग्य, अनुपयोगी भूमि को फिर से बांटने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही सड़क परिवहन निगम की भूमि का भी पट्टा बढ़ाया जाएगा।
- Written By: सोनाली चावरे

महायुति सरकार (pic credit; social media)
Mahayuti Government: महाराष्ट्र की महायुति सरकार नई नीति के तहत नजूल (पट्टे पर) दी गई सरकारी स्वामित्व वाली छोटी, अयोग्य, अनुपयोगी, विकृत आकार, लैंड-लॉक्ड (चारों तरफ से घिरी, सुगम पहुंच रहित) सरकारी भूमि को फिर से वितरण करने की तैयारी कर रही है। इस आशय के प्रस्ताव को मंगलवार को महायुति कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी गई।
नए सरकारी निर्णय में ऐसी जमीनें प्लॉट धारकों को उनके मौजूदा ग्रहणाधिकार के रूप में ही देने का निर्णय लिया गया है। इससे घर के पीछे की जमीन, जैसे कि कंजरवेंसी लेन, या अन्य अप्रयुक्त जमीन, आधिकारिक तौर पर जमीन धारकों के स्वामित्व में आ जाएगी। इसके लिए कुछ शर्तें निर्धारित की गई हैं।
यदि संबंधित भूखंड धारक ने भूखंड पट्टे पर लिया है, तो नई दी गई भूमि भी उसी दर पर पट्टे पर दी जाएगी। इसी तरह यदि एक से अधिक भूखंड धारकों की ओर से मांग है? किसी एक के नाम जमीन देने के लिए आस-पास के सभी प्लॉट धारकों की लिखित सहमति जरूरी होगी। सहमति न मिलने पर जमीन सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले धारक को दी जाएगी। यह योजना केवल नगर निगम और नगर परिषद क्षेत्रों में ही लागू होगी।
सम्बंधित ख़बरें
कोल्हापुर के चंदूर में आधी रात को बवाल! पुलिस पर पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़, ZP सदस्य समेत 10 पर केस
महाराष्ट्र में रिक्शा-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य! क्या छिन जाएगी रोजी-रोटी? मंत्री सरनाईक ने दी सफाई
ऑनलाइन जुए की लत ने बनाया चोर, कर्ज उतारने के लिए चुना चोरी का रास्ता, रायगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार
‘SPG से बनवाई झालमुड़ी, सब ड्रामा है’, CM ममता ने PM Modi पर साधा निशाना; केंद्रीय बल को लेकर भी कही बड़ी बात
जिला कलेक्टर को लेनी होगी अनुमति
मुंबई में जिला कलेक्टर को सरकार से पूर्व अनुमति लेनी होगी। प्लॉट का क्षेत्रफल मूल प्लॉट के 10% से ज्यादा नहीं होना चाहिए। प्लॉट पर एफएसआई का इस्तेमाल कहीं और नहीं किया जाना चाहिए। जमीन के नीचे या ऊपर से गुजरने वाले टेलीफोन केबल, बिजली के तार आदि के बारे में स्पष्टता जरूरी है तथा प्लॉट का विकास स्थानीय प्राधिकरण के विकास नियमों के अनुसार करना होगा।
राज्य सड़क परिवहन निगम की भूमि का 98 वर्षों का पट्टा
महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की अधिशेष भूमि का पट्टा व्यावसायिक उपयोग हेतु संशोधित नीति के तहत 60 वर्ष के बजाय 49 वर्ष के लिए दो चरणों में 98 वर्ष तक बढ़ाने को मंजूरी दी गई। इससे महानगरों और अन्य शहरी क्षेत्रों में बस स्टैंड, बस डिपो के साथ-साथ यात्रियों सहित विभिन्न घटकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सकेंगी। 2001 में, महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के कब्जे में अधिशेष भूमि के व्यावसायिक उपयोग हेतु पट्टा अवधि 30 वर्ष थी।
बुनकर श्रमिकों को 50 करोड़ रुपए का अनुग्रह अनुदान
बंद पड़ी कताई मिल, नागपुर बुनकर सहकारी कताई मिल के श्रमिकों की लंबे समय से लंबित मांगों पर सरकार ने मानवीय दृष्टिकोण से एक बड़ा फैसला लिया है। बैठक में कताई मिल की भूमि की बिक्री से प्राप्त धनराशि से 1,124 श्रमिकों को 50 करोड़ रुपए का अनुग्रह अनुदान देने के प्रावधान को मंजूरी दी गई।
खेल के मैदान की भूमि आवासीय क्षेत्र में शामिल
पचोरा (जलगांव जिला) नगर परिषद की विकास योजना के सर्वेक्षण क्रमांक 44/1 में आरक्षण क्रमांक 49 – ‘खेल के मैदान’ को हटाकर उस भूमि का उपयोग आवासीय क्षेत्र के लिए करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दे दी गई। यह प्रस्ताव पचोरा नगर परिषद द्वारा 5 अप्रैल, 2021 को सरकार को प्रस्तुत किया गया था।
कुष्ठ रोगियों के संगठनों के अनुदान में वृद्धि
कैबिनेट बैठक में कुष्ठ रोगियों के लिए अस्पताल और पुनर्वास आधार पर कार्यरत गैर-सरकारी संगठनों को अनुदान बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इस निर्णय के अनुसार, अस्पताल आधार पर कुष्ठ रोगियों के लिए कार्यरत परिशिष्ट-ए में शामिल 13 निजी गैर-सरकारी संगठनों को 2,200 रुपए के स्थान पर 6,600 रुपए का अनुदान दिया जाएगा। इसी तरह कुष्ठ रोगियों के लिए पुनर्वास आधार पर कार्यरत परिशिष्ट-बी में शामिल 16 गैर-सरकारी संगठनों को 2,000 रुपए के स्थान पर 6,000 रुपए प्रति रोगी प्रति माह का अनुदान दिया जाएगा। इसमें कुल 1,975 बिस्तर शामिल हैं।
Mahayuti government will distribute unusable land lease of road transport corporation land will increased
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या रावण बना रहा था स्वर्ग जाने की सीढ़ी? जानिए अधूरी रह गई वो रहस्यमयी कहानी
Apr 20, 2026 | 07:27 PMPM मोदी का राजस्थान दौरा टला! उद्घाटन से ठीक पहले पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग, मंत्रालय ने दी जानकारी
Apr 20, 2026 | 07:24 PMराजपथ के बाद अब बारी ‘सिविल लाइंस’ की, क्या औपनिवेशिक पहचान मिटाने पर केंद्र सरकार कर रही विचार?
Apr 20, 2026 | 07:17 PMरामायण कितनी पुरानी है? सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे, कब लिखी गई थी असली रामायण?
Apr 20, 2026 | 07:14 PMGT vs MI: गुजरात ने जीता टॉस, दो बदलाव के साथ मुंबई पहले करेगी बल्लेबाजी, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
Apr 20, 2026 | 07:14 PM73 साल की दादी ने की पैराग्लाइडिंग, वायरल वीडियो ने लोगों को किया हैरान
Apr 20, 2026 | 07:12 PMट्रैक्टर चालक की पुलिसकर्मी को गाली और जान से मारने की धमकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी शेगांव से गिरफ्तार
Apr 20, 2026 | 07:05 PMवीडियो गैलरी

NGO की आड़ में धर्मांतरण और शोषण का गंदा खेल, नासिक के बाद अब नागपुर में हड़कंप, Video से जानिए पूरा मामला
Apr 20, 2026 | 04:34 PM
सरकार की नीयत में खोट, अखिलेश यादव ने आरक्षण बिल को बताया BJP का चुनावी स्टंट, PM मोदी से पूछे कड़े सवाल
Apr 20, 2026 | 01:51 PM
क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PM
PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM
क्यों लाखों फॉलोअर्स और शोहरत छोड़ संन्यासी बनीं हर्षा ऋचरिया? जानें इस बड़े फैसले की वजह! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:13 PM
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM














