ट्रैक्टर चालक की पुलिसकर्मी को गाली और जान से मारने की धमकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी शेगांव से गिरफ्तार

ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी, पुलिसकर्मी को गाली और धमकी देने का मामला, घटना का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने की कार्रवाई।
akola-1261
Published on: 
Updated on: 

Akola News: बोरगांव मंजू पुलिस थाना क्षेत्र के म्हैसांग गांव में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को ट्रैक्टर चालक ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने लगातार खोजबीन कर उसे सोमवार को शेगांव से गिरफ्तार कर लिया. शिकायतकर्ता पुलिसकर्मी उमेश पुरी ने बताया कि 11 अप्रैल की सुबह वे म्हैसांग स्थित कचरूजी महाराज मंदिर परिसर में ड्यूटी पर थे.

उसी समय ट्रैक्टरट्रॉली लेकर जा रहे शुभम मानकर निवासी भुईखेड ने बिना किसी कारण उन्हें अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था. 18 अप्रैल की रात लिखित शिकायत दर्ज होने पर पुलिस ने शुभम मानकर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और उसकी तलाश शुरू की.

दो दिनों तक आरोपी फरार रहा, लेकिन थानेदार अनिल गोपाले और पुलिस उपनिरीक्षक मनोज उघडे, रविंद्र धुले, ज्ञानेश्वर लांडे सहित पुलिस दल ने तकनीकी जानकारी के आधार पर शेगांव से उसे पकड़ लिया. आरोपी पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. आगे की जांच थानेदार अनिल गोपाल और पुलिस उपनिरीक्षक ज्ञानेश्वर लांडे कर रहे हैं.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com