GT vs MI: गुजरात ने जीता टॉस, दो बदलाव के साथ मुंबई पहले करेगी बल्लेबाजी, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

GT vs MI: गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। इस मुकाबले में मुंबई की टीम दो बदलाव के साथ उतरी है।
Gujarat Titans vs Mumbai Indians
हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Gujarat Titans vs Mumbai Indians: आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस (GT vs MI) के बीच खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले के लिए गुजरात ने कोई बदलाव नहीं किया। वहीं मुंबई की टीम में दो बदलाव किए गए हैं। मुंबई की टीम दानिश मालेवार और कृष भगत को प्लेइंग-11 में शामिल किया है।

टॉस जीतने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। विकेट अच्छा लग रहा है। लक्ष्य का पीछा करना हमेशा अच्छा रहता है। राशिद ने मिडल ओवर्स में अच्छा प्रदर्शन किया है। मुंबई के खिलाफ खेलना हमेशा एक अच्छी चुनौती होती है। हम उसी टीम के साथ उतर रहे हैं।"

टॉस गंवाने के बाद हार्दिक पांड्या ने क्या कहा?

कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा, "हम भी पहले फील्डिंग ही चुनते। हमें फिर से एकजुट होना था और इस बारे में बात करनी थी कि एमआई का मतलब क्या है? इस बार हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम अच्छा क्रिकेट खेलें। बस एक-दूसरे का साथ देना है। मैदान पर उतरकर अच्छा क्रिकेट खेलना है। कुल मिलाकर हमें अच्छा क्रिकेट खेलने की जरूरत है। एक ग्रुप के तौर पर हमें बेहतर बनना होगा। दानिश (मालेवार) आज डेब्यू कर रहे हैं और कृष (भगत) भी इस मैच में खेल रहे हैं।"

ऐसी है दोनों टीमों की प्रदर्शन

गुजरात टाइटंस ने इस सीजन 5 में से 3 मैच जीते हैं। शुरुआती दो मुकाबले गंवाने के बाद जीटी ने लगातार 3 मुकाबले अपने नाम किए हैं। यह टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में छठे पायदान पर मौजूद है। वहीं, केकेआर के खिलाफ पहला मैच जीतने के बाद मुंबई इंडियंस को लगातार चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। यह टीम फिलहाल सबसे निचले स्थान पर है।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा

मुंबई इंडियंस: दानिश मालेवार, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com