- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mahavikash Aghadi Retaliated On The Revelations Of Devendra Fadnavis Said Why Was The Deputy Cm Silent Till Now
देवेन्द्र फडणवीस के खुलासे पर महाविकास आघाड़ी का पलटवार, बोले-अब तक क्यों चुप थे डिप्टी सीएम
- Written By: लतिकेश शर्मा

मुंबई: साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद जिस तरह से 23 नवंबर, 2019 की सुबह तड़के देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता अजीत पवार (Ajit Pawar) के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, उस पर विवाद जारी हैं। फडणवीस ने सोमवार को एक निजी चैनल के साथ इंटरव्यू में बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि यह शपथ विधि एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) की सहमति से हुई थी। इस पर अब आघाड़ी के नेताओं ने पलटवार किया है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा है कि आखिर फडणवीस साढ़े तीन साल तक क्यों चुप थे। उन्होंने कहा कि बीजेपी जनता के बुनियादी सवालों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है। पटोले ने कहा कि कांग्रेस के लिए सुबह शपथ लेने का मुद्दा महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि हमारे लिए महंगाई, बेरोजगारी, किसान और जनता के बुनियादी मुद्दे अहम हैं। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर बीजेपी सरकार से हम लगातार जवाब मांग रहे हैं, लेकिन इस पर कोई भी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
CJP अकाउंट ब्लॉक होने पर गरमाई राजनीति, नाना पटोले बोले- सरकार युवाओं की आवाज दबा रही
संजय गायकवाड़ की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने धमकी मामले में पुलिस जांच को दी मंजूरी
नागपुर बनेगा लॉजिस्टिक्स हब, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बोले- रोजगार के खुलेंगे बड़े अवसर
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव से पहले महायुति में खींचतान, अचानक दिल्ली पहुंच गए एकनाथ शिंदे
फडणवीस के दावे में दम नहीं: संजय राउत
वहीं, सांसद संजय राउत ने कहा है कि डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस के दावे में दम नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर सुबह की शपथ एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार की सहमति से हुआ होता तो फडणवीस की सरकार 72 घंटे में नहीं गिरती। राउत ने कहा कि फडणवीस ने यह कोई बड़ा खुलासा नहीं किया है, बल्कि यह फेका-फेक की तरह सिर्फ एक माइंड गेम है। यह महाराष्ट्र की संस्कृति को शोभा नहीं देता है। इससे पहले एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने भी कहा कि फडणवीस एक सभ्य और पढ़े-लिखे नेता हैं। उन्हें डिप्टी सीएम से इस तरह के बयान की उम्मीद नहीं थी।
[blockquote content=”देवेंद्र फडणवीस ने हमारे पार्टी अध्यक्ष के बारे में जो खुलासा किया है वह देश का मुद्दा नहीं है, लेकिन लगता है कि यह डिप्टी सीएम की राजनीति के लिए सुविधाजनक हो सकता है। एक संभावना यह भी है कि फडणवीस, शरद पवार का सहारा ले रहे होंगे क्योंकि उनकी खबरें मीडिया में नहीं आ रही हैं। जिस मंत्री के पास गृह और वित्त जैसे अहम विभाग हैं, वे इस तरह गपशप करने के लिए कैसे समय निकाल लेते हैं। इसलिए मुझे अपने राज्य की चिंता हो रही है। ” pic=”” name=”- सुप्रिया सुले, एनसीपी सांसद “]
Mahavikash aghadi retaliated on the revelations of devendra fadnavis said why was the deputy cm silent till now
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Share Market Today: बाजार खुलते ही रॉकेट बना सेंसेक्स, एक झटके में 800 अंक उछला, निफ्टी 23,950 के पार
May 25, 2026 | 10:05 AMविरार-अलीबाग कॉरिडोर परियोजना को मिली रफ्तार, पर्यावरण मंजूरियां बनीं सबसे बड़ी चुनौती
May 25, 2026 | 09:59 AMसंभाजीनगर में 200 करोड़ का प्राणि संग्रहालय अंतिम चरण में, सफारी पार्क पर सरकार की मंजूरी का इंतजार
May 25, 2026 | 09:56 AMशादी के नाम पर ठगी: जिसने भाई बनकर कन्यादान किया, वही निकला दुल्हन का असली पति
May 25, 2026 | 09:55 AMजरूरत पड़ी तो फिर करेंगे हमला…, अमेरिका-ईरान बातचीत के बीच इजरायल ने दी खुली चेतावनी, कहा- हम पूरी तरह तैयार
May 25, 2026 | 09:37 AMनौतपा की शुरुआत के बीच मानसून का तहलका, 18 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR और यूपी में लू का सितम
May 25, 2026 | 09:36 AMदेश में शिशु मृत्यु दर के मामले में दूसरे नंबर पर MP, हर 1000 में से 35 बच्चे नहीं देख पाते पहला जन्मदिन
May 25, 2026 | 09:29 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM














